Blogs


Home / Blog Details
    • cal27-January-2023 adminAkanksha Dubey

      ToneOp द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैल्दी डाइट प्लान

    • खुशनसीब होते हैं वो लोग जिन्हें घर में दादा-दादी का सानिध्य मिलता है। वे घर को अधिक खुशहाल बनाते हैं। हालांकि, अपने बड़ों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण होता है।

      वरिष्ठ नागरिकों के भोजन के विकल्प और आहार संबंधी आवश्यकताएं मध्यम आयु वर्ग और युवा लोगों से बहुत अलग होती हैं। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, वज़न कम होता है और साथ ही कई बीमारियाँ शरीर में घर कर लेती हैं इसलिए कुछ पावर डेटॉक्स की भी आवश्यकता होती है। 

      इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों को नरम खाद्य पदार्थों की भी आवश्यकता होती है जो चबाने और पचाने में आसान हो। बढ़ती उम्र में अच्छे स्वस्थ्य को तीन प्रमुख घटकों पर इसका निर्णय लिया जाता है, वे हैं: बीमारियों से बचना, जीवन से जुड़ना और अच्छे शारीरिक और संज्ञानात्मक कार्य करना। इसके अलावा, वृद्ध लोगों को कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और पानी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है।

      विषयसूची

      1. एजिंग क्या है?

      2. उम्र बढ़ने के यांत्रिक प्रभाव

      3. याद रखने योग्य बातें

      4. वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य डाइट प्लान 

      5. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

      6. निष्कर्ष 

      एजिंग क्या है?

      बुढ़ापा कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक जैविक प्रक्रिया है। उम्र बढ़ने से जुड़े परिवर्तन आंशिक रूप से जेनेटिक्स, नस्ल और लिंग से प्रभावित होते हैं। बेशक, हेरेडिटी और अच्छा पोषण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

      उम्र बढ़ने के यांत्रिक प्रभाव

      उम्र बढ़ने के कुछ यांत्रिक प्रभाव यहां दिए गए हैं:

      • दांतों का खराब होना
      • स्वाद और गंध की हानि या कमी
      • मेटाबोलिक फ़ंक्शन में असंतुलन
      • कम शारीरिक गतिविधि
      • थकान
      • वज़न में बदलाव
      • बदन दर्द
      • सांस फूलना

      याद रखने योग्य बातें

      वृद्ध वयस्कों के लिए भोजन बनाते समय याद रखने वाली कुछ बातें यहाँ दी गई हैं:

      • भोजन को नरम और ताज़ा परोसें।
      • कैलोरी से दूर रखें जिसमे चिप्स, कैंडी, पके हुए सामान, सोडा और अल्कोहल शामिल हैं।
      • कम  फैट और कोलेस्ट्रॉल वाला भोजन चुनें।
      • सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट से दूर रखें।
      • हाइड्रेशन का ध्यान रखें। सुनिश्चित करें कि वे हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पी रहें हों।
      • कुछ अनाज और दालें वृद्ध वयस्कों में पेट फूलने का कारण बन सकती हैं। इसलिए उनकी थाली में इस तरह की दालों से परहेज करें।
      • पोषक तत्वों में उच्च लेकिन कैलोरी में कम भोजन चुनें।
      • सुनिश्चित करें कि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
      • कैफीन युक्त पेय पदार्थों से दूर रखें नहीं तो उन्हें अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
      • उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखें।

      वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य डाइट प्लान 

      यहाँ ToneOp के आहार विशेषज्ञ द्वारा अनुशंसित सामान्य डाइट प्लान दिए गए हैं।

      (सुबह -7 बजे) - हल्का गर्म पानी (1 गिलास) + भुने हुए अलसी के बीज का पाउडर/ खीरा चिया सीड्स डिटॉक्स वॉटर।

      नाश्ता (सुबह 8 बजे) - दूध के साथ दलिया/पोहा/उपमा/इडली सांभर

      मध्य भोजन (सुबह 11 बजे) - कोई भी मौसमी फल/सूप

      दोपहर का भोजन(1-1:30 बजे) - मौसमी सब्ज़ी चपाती+दाल+दही+कद्दूकस किया हुआ सलाद/मिक्स वेज पुलाव+ककड़ी रायता स्टीम्ड या कद्दूकस किया हुआ सलाद

      शाम का नाश्ता (शाम 4 बजे) - चाय/कॉफी (बिना चीनी)/सूप + बिस्कुट/ढोकला/सादा सैंडविच/चाट (उबली हुई दाल का प्रयोग करें)

      रात का खाना (शाम 7-8 बजे) - चपाती/चावल+दाल सब्ज़ी+दही/रायता या खिचड़ी+दही

      सोने के समय (रात 10 बजे) - बिना चीनी का गर्म दूध

      आहार विशेषज्ञ की सलाह 

      मैं नमक, और मसालों से परहेज करते हुए नरम, अच्छी तरह से पके हुए खाद्य पदार्थों की सलाह देती हूँ। पाचन संबंधी समस्याओं के कारण आहार में रूखा खाना अनिवार्य है। आप इडली, डोसा, उत्तपम और ढोकला खा सकते हैं। इसके अलावा थाली में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों, जैसे फल और सब्ज़ियाँ। सुनिश्चित करें कि वे हमेशा हाइड्रेटेड रहें।

      -डाइटीशियन वाजेदा रहमान

      निष्कर्ष 

      उपयुक्त सर्विंग को समझने की कोशिश करें और पोषक तत्वों से युक्त कम फैट वाला भोजन परोसें। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी सलाह यह सुनिश्चित करना है कि वे शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों और उचित आहार लें।

      यदि आपको स्वस्थ आहार योजना चुनने और तैयार करने में सहायता की आवश्यकता है तो विशेषज्ञों से संपर्क करें।

      Toneop के बारे में

      TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।

      हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।

      Android user- https://bit.ly/ToneopAndroid

      Apple user-   https://apple.co/38ykc9H

       

Your email address will not be published. Required fields are marked *

left img right img