गाजर के जूस के फायदे, दुष्प्रभाव और व्यंजन विधि!



गाजर एक जड़ वाली सब्ज़ी है और इसे वैज्ञानिक रूप से डौकस कैरोटा के नाम से जाना जाता है। यह काली, बैंगनी, पीली, लाल और मुख्य रूप से नारंगी जैसे कई रंगों की होती है। विश्व में गाजर के सबसे अधिक तीन उत्पादक चीन, उज्बेकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।
गाजर का उपयोग अलग-अलग रूपों में किया जाता है, जैसे पकाकर, कच्चा, सुखाकर या जूस बनाकर। इसके अलावा, गाजर का जूस सबसे लोकप्रिय है क्योंकि इसमें अधिक पोषण मूल्य है और वज़न घटाने की डाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस ब्लॉग में हम गाजर के जूस की रेसिपी, इसके फायदे और इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानेंगे।
विषयसूची
1. गाजर के जूस की रेसिपी
2. गाजर के जूस के स्वास्थ्य लाभ
3. गाजर के जूस के साइड इफेक्ट
4. निष्कर्ष
5. सामान्य प्रश्न
गाजर के जूस की रेसिपी
घर के बने गाजर के ताज़ा जूस के गिलास से ज़्यादा पौष्टिक और कुछ नहीं है। इसमें विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पायी जाती है और इसे बनाना आसान है। यहाँ गाजर के जूस की कुछ रेसिपी दी गयीं हैं।
1. गाजर सेब अजवाइन का जूस
पावर डिटॉक्स डाइट पर लोगों के लिए गाजर सेब अजवाइन का जूस सबसे अच्छा होता है। यह कम कैलोरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
सामग्री
- गाजर- 2 मध्यम
- सेब - 2, मध्यम
- अजवाइन- 25 ग्राम
- अदरक - 1-2 इंच
- आइस क्यूबर- 3-4 क्यूब
- चीनी, स्वादानुसार
व्यंजन विधि
1. सभी सामग्री को अच्छी तरह धो लें।
2. गाजर और सेब को छीलकर काट लें। फिर, अजवाइन की डंठल को बराबर भागों में काट लें।
3. अदरक का छिलका निकाल दें। एक ब्लेंडर में, सभी सामग्रियों को ब्लेंड करें।
4. जूस में बर्फ के टुकड़े डालें और सर्व करें।
2. गाजर संतरे का जूस
गाजर संतरे का जूस टेस्ट बड्स के लिए सबसे बेहतरीन है और यह पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।
सामग्री
- गाजर- 3, बड़ी
- संतरे - 3, मध्यम
- बर्फ - 1 कप
- शहद, स्वादानुसार
व्यंजन विधि
1. संतरे और गाजर को धोकर छील लें। इसके बाद गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. सभी सामग्री को जूसर में ग्राइंड कर लें।
3. गिलास में जूस और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें!
3. गाजर सेब चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर का स्वाद मीठा होता है और जब इसमें सेब मिलाया जाता है तो मिश्रण अधिक स्वादिष्ट बन जाता है।
सामग्री
- गाजर- 3, छिली हुई
- चुकंदर - 1, मध्यम, छिली हुई और कटी हुई
- सेब- 1 मध्यम, छिला हुआ और कटा हुआ
- अदरक - 1-2 इंच, छिला हुआ
व्यंजन विधि
1. सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालें।
2. स्मूद हो जाने पर, बड़े कटोरे के ऊपर एक महीन छन्नी रख कर छान लें।
3. पल्प को निकाल दें और जूस को सर्विंग ग्लास में डालें।
4. फ्रिज में रखें या कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
गाजर के जूस के स्वास्थ्य लाभ
गाजर का जूस पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होता है। यह आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। हमने गाजर के जूस के कुछ स्वास्थ्य लाभों को सूचीबद्ध किया है।
1. आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है
यह एक विश्वव्यापी तथ्य है कि गाजर विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए, यह त्वचा की देखभाल करने वाला एक शक्तिशाली घटक है और यूवी रेज़ से संबंधित डैमेज से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, गाजर का जूस, बीटा-कैरोटीन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर, स्वस्थ स्किन सेल्स को बढ़ाने और रिपेयर करने के लिए विटामिन ए के साथ मिलकर काम करता है।
2. हृदय रोग के ज़ोखिम को कम करने में मदद करता है
गाजर का रस पोटेशियम से भरपूर होता है। नतीजतन, यह हैल्दी ब्लड प्रेशर के स्तर को विनियमित करने और स्ट्रोक के ज़ोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, अपने हृदय के लिए ताज़ी गाजर के जूस का सेवन करें।
3. ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है
दंत स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है; गाजर इसे स्वस्थ रखने का एक शानदार तरीका है। गाजर का रस विटामिन सी और केराटिन से भरपूर होता है जो दाँतों के इनेमल को बचाने, मज़बूत करने और रिपेयरिंग करने में मदद करता है।
4. इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है
गाजर के जूस में इम्यून सिस्टम को स्वस्थ के लिए आवश्यक विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी-6 होता है, जो एंटीबायोटिक्स और इम्यून सेल्स के विकास के लिए जाना जाता है।
गाजर के जूस में विटामिन सी शरीर को आपके इम्यून सिस्टम की रक्षा के लिए एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है और फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ता है।
5. नेत्र दृस्टि में सुधार करने में मदद करता है
आपके बड़े-बुज़ुर्ग कहा करते थे कि गाजर आँखों के लिए अच्छी होती है। गाजर का जूस पीने से आपकी दृष्टि में सुधार करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो आँखों की बीमारियों को रोकने के लिए आवश्यक होता है।
क्लिनिकल इंटरवेंशन्स इन एजिंग में प्रकाशित एक अध्ययन का तर्क है कि ज़ेक्सैन्थिन, ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी ऑक्सीडेटिव आँखों के डैमेज से बचने और उम्र से संबंधित डार्क सर्कल्स को कम करने में एक अनिवार्य भूमिका निभाते हैं।
गाजर के जूस के साइड इफेक्ट
यहाँ, हमने गाजर के जूस के कुछ साइड इफेक्ट्स को सूचीबद्ध किया है।
- गाजर के जूस के अत्यधिक सेवन से हाई बीटा कैरोटीन हो सकता है जो स्किन काम्प्लेक्स का कारण बन सकता है।
- जिन लोगों को त्वचा पर रैशेज़ की समस्या होती है उन्हें गाजर के जूस के सेवन से बचना चाहिए।
- इसके अधिक सेवन से डायरिया और लिवर से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं।
- यदि आपको गाजर से एलर्जी हो तो। इसलिए, अगर आपको एलर्जी है, तो एनाफिलेक्सिस हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप इसके सेवन से परहेज करें।
- इसके अधिक सेवन से दांतों की सड़न और त्वचा में पीलापन भी आ सकता है।
निष्कर्ष
आप गाजर को कच्ची, पकाकर या जूस निकालकर खा सकते हैं। गाजर के रस में स्वाभाविक रूप से शर्करा होती है। गाजर का रस बहुत पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और ए,सी, और के सहित अन्य आवश्यक विटामिन होते हैं। गाजर के जूस का उपयोग संयम से किया जाना चाहिए क्योंकि इसके अधिक सेवन से गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. क्या नियमित रूप से गाजर का जूस पीना अच्छा होता है?
गाजर के जूस के अत्यधिक सेवन से कैरोटेनीमिया हो सकता है, यह एक अस्थायी स्थिति है जिसमें त्वचा पीली हो जाती है। इसलिए, अधिक से अधिक आधा गिलास गाजर का रस नियमित रूप से पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
2. क्या गाजर का जूस लिवर की सेहत के लिए अच्छा होता है?
हाँ! गाजर का जूस लिवर को साफ रखने में मदद करता है और लिवर में फैटी एसिड को कम करता है।
3. गाजर का जूस पीने का सही समय क्या है?
गाजर का जूस पीने के लिए सुबह का समय सही होता है। यह सोल्युबल फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर से वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करता है।
4. क्या गाजर का जूस ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है?
नहीं! गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर कम होता है। इसलिए, इसमें ब्लड शुगर स्पाइक्स को ट्रिगर करने की संभावना नहीं रखते हैं।
5. क्या मधुमेह रोगी गाजर का रस पी सकते हैं?
हाँ! गाजर का जूस में स्टार्च नहीं होता और एक स्वस्थ डाइबिटीज़ डाइट के लिए आवश्यक है।
Toneop के बारे में
TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।
हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।
Android user- https://bit.ly/ToneopAndroid
Apple user- https://apple.co/38ykc9H
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.