राइट फ़ूड प्लेट मेथड का पालन कैसे करें?



हम अक्सर यह समझने में असफल रहते हैं कि हमारी प्लेट का आकार कितना महत्वपूर्ण है। हालांकि, यह सच है कि, "सही प्लेट का आकार वज़न को प्रबंधित करने और कम करने में मदद करता है," क्योंकि यह कैलोरी और भोजन पर नियंत्रण रखता है।
राइट फ़ूड प्लेट मेथड के बारे में जागरूकता आपको भोजन की मात्रा और कैलोरी की जांच करने में मदद करती है। इसके अलावा, फ़ूड प्लेट मेथड यह सुनिश्चित करती है कि आप अधिक भोजन न करें और ना ही मांसपेशियों को मज़बूत करने के लिए भूखे रहें।
विषयसूची
1. फूड प्लेट मेथड क्या है?
2. फूड प्लेट मेथड को फॉलो करने के स्टेप्स
3. डाइट एक्सपर्ट की सलाह
4. निष्कर्ष
5. सामान्य प्रश्न
फूड प्लेट मेथड क्या है?
राइट फ़ूड प्लेट मेथड भोजन को उचित अनुपात में विभाजित करने की एक तकनीक है। यह विधि आपको आपके शरीर की आवश्यकताओं को समझने में मदद करती है। प्लेट मेथड वज़न प्रबंधन करने में, लोगों को उनके शुगर लेवल और कार्बोहाइड्रेट के सेवन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। इसे तैयार करना आसान है और यह आपकी डाइट में पोषक तत्वों का एक स्वस्थ संतुलन बनाये रखती है।
फूड प्लेट मेथड को फॉलो करने के स्टेप्स
1. प्लेट का सही आकार चुनें
पहला कदम सही प्लेट का आकार चुनना है। आकार निर्धारित करता है कि आपको कितनी मात्रा में खाना चाहिए। इसलिए सुनिश्चित करें कि जब आप खाना खाएं तो एक ही साइज की प्लेट का इस्तेमाल करें। एक ही प्लेट को नियमित रूप से चुनें ताकि भोजन के निर्धारण में बाधा न आए। एक बार जब आप सही प्लेट का चयन कर लेते हैं, तो आप भोजन को समान वर्गों में विभाजित कर सकते हैं।
2. हरी सब्ज़ियाँ खाएं
अपनी प्लेट में सब्ज़ियों और फलों जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी, अजवाइन, बैंगन, गोभी, खीरा आदि को ज्यादा मात्रा में रखें, क्योंकि इनमे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही, आपको इन सभी तत्वों का अधिकतम और न्यूनतम भाग तय करना चाहिए।
3. बिना-स्टार्च वाली सब्ज़ियां का उपयोग करें
फलों और सब्ज़ियों से भरने के बाद, अपनी प्लेट में लीन प्रोटीन को शामिल करें। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और उनको रिपेयर करने में मदद करता है। हैल्थी वज़न बनाए रखने के लिए आप बीन्स, दाल और डेयरी उत्पादों जैसे प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. कार्बोहाइड्रेट शामिल करें
फलों और सब्ज़ियों को शामिल करने के बाद, अपनी प्लेट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा जोड़ें क्योंकि वे प्राथमिक ऊर्जा स्रोत हैं, जो समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं, तो सिंपल कार्ब्स को सीमित करना और अपनी डाइट में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को शामिल करना सकारात्मक परिणाम देगा। वे फाइबर से भरपूर होते हैं, धीरे-धीरे पचते हैं और रक्तप्रवाह में ग्लूकोज़ की मात्रा को स्थिर रखता है।
5. गुड फैट
फ़ूड प्लेट मेथड हैल्थी फैट के बिना पूरी नहीं होती। ओमेगा -3, ओमेगा -6 फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट जैसे फैट हैल्थी होते हैं। हैल्थी फैट के कुछ स्रोत नट्स, एवोकाडो, चिया सीड्स आदि हैं।
डाइट एक्सपर्ट की सलाह
डाइट एक्सपर्ट के मार्गदर्शन के बिना भी फ़ूड प्लेट मेथड का पालन करना आसान है। फूड प्लेट मेथड का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपको सभी पोषक तत्व-सही तरीके से मिले। आप एक सप्ताह पहले अपने भोजन की योजना भी बना सकते हैं और भोजन को उसी के अनुसार स्टॉक कर सकते हैं।
मेरे कई ग्राहकों के लिए फ़ूड प्लेट मेथड मददगार रही है जो अभी भी इसका अभ्यास कर रहे हैं। इसका पालन करना आपके लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। यदि आपको कभी भी इस मेथड को फॉलो करते समय परेशानी हो, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप किसी हेल्थ एक्सपर्ट या नूट्रिशनिस्ट से सलाह लें।
-डायटीशियन लवीना चौहान
निष्कर्ष
हमे भोजन की सही प्लेट के माप का चयन करना आवश्यक है क्योंकि यह आपके भोजन के हिस्से को नियंत्रित करने में मदद करता है। फ़ूड प्लेट मेथड आपको अपनी दैनिक डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माईक्रोनुट्रिएंट्स को संतुलित रखने में मदद करती है। आप अपने स्वास्थ्य लक्ष्य के अनुसार किसी भी पोषक तत्व को जोड़ या घटा सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. सही खाने का क्या मतलब है?
सही खाने का अर्थ है अपने शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए विभिन्न समूहों से भोजन का चयन करना, जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, नारंगी सब्ज़ियां जैसे गाजर, शकरकंद आदि।
2. फूड प्लेट मेथड में आपको सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
हमे हमेशा सब्ज़ियों और प्रोटीन से शुरू करना चाहिए और कार्ब्स के साथ ख़त्म करना चाहिए क्योंकि यह आपको देर तक भूंख नहीं लगने देते और आपके शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
3. क्या राइट फ़ूड प्लेट मेथड कारगर है?
जब वज़न कम करने और मधुमेह को नियंत्रित करने की बात आती है, तो फ़ूड प्लेट मेथड उतनी ही फायदेमंद होती है जितनी कि कैलोरी काउंट और अन्य भोजन योजनाएँ।
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.






