Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

रात को चेहरे पर घी लगाने के फ़ायदे क्या हैं? जानें घी के 4 असरदार फेस पैक !

calendar

Published on: 25 Nov 2023

calendar

Updated on: 30 Nov 2023

calendar

10 min

calendar

11606 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

आज कल की प्रदूषण भरी दुनिया में हमें अपना और अपने चेहरे का खास ख्याल रखना पड़ता है। 

सभी लोग सुंदर और चमकदार त्वचा चाहते हैं और उसके लिए कई चीज़े करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, सुंदर दिखने की लालसा में हम अपनी त्वचा को कई केमिकल और क्रीम से नुकसान पहुंचा सकते है, जिसके वजह से अंत में हमारी त्वचा ख़राब भी हो सकती है। 


भरतीये किचन में पाई जाने वाली कई वस्तुएं स्किनकेयर के लिए बेहद असरदार घरेलू नुस्खों में काम आती हैं। इनमे हल्दी,दूध, दही, बेसन और घी जैसे पदार्थ शामिल हैं।  तो, क्या आपने कभी रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर घी लगाया है? अगर नहीं, तो आपको ये ज़रूर आज़माना चाहिए। ठण्ड के मौसम में घी स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र का काम करता है।   


आज इस ब्लॉग में हम बात करेंगे की कैसे हम इस धूल और मिट्टी से भरे वातावरण में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखें। इसके अलावा हम जानेंगे कि रात को चेहरे पर घी लगाने के फ़ायदे क्या हैं और इसे लगाने का सही तरीका क्या है। अधिक जानने के लिए ये ब्लॉग पढ़ें  !

विषयसूची 

  1. रात को चेहरे पर घी लगाने के फ़ायदे  

  2. रात में चेहरे पर घी लगाने का तरीका

  3. चेहरे पर घी लगाने के नुकसान 

  4. क्यों ग्लोइंग स्किन के लिए घी है कारगर? 

  5. निष्कर्ष 

  6. सामान्य प्रश्न 

रात को चेहरे पर घी लगाने के फ़ायदे 


चमकदार और रिंकल फ्री त्वचा के लिए देसी घी का इस्तेमाल सबसे कारगर तरीका है क्योंकि घी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स चेहरे को हेल्दी बनाते हैं। चलिए जानते हैं कि चेहरे पर देसी घी लगाने के फ़ायदे क्या है: 

1. झुर्रियों के लिए घी 

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगतीं हैं इससे बचने के लिए आप देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं।  देसी घी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है जो हमारी स्किन के पोर्स को भरकर मॉइस्चराईस करते हैं। यह झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ, कोलेजन को बढ़ाने  और दाग धब्बों को कम करने में सहायक होता है। 

2. ड्राई स्किन के लिए घी 

चेहरे पर देसी घी लगाने से आपको ड्राई स्किन से भी राहत मिल सकती है। दरअसल घी आपके स्किन को अंदर से हाइड्रेट करके स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में मॉइस्चर को लॉक करते हैं और स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं।  

3. स्किन डलनेस को रोकता है 

दिनभर की भागदौड़ से हमारी स्किन पर बहुत असर पड़ता है।  धूल, मिट्टी, प्रदूषण और तेज़ धूप की वजह से चहरे की चमक कम होने के साथ स्किन टैनिंग भी होने लगती है। स्किन डलनेस से बचने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन की पिगमेंटेशन को कम करते हैं। घी स्किन सेल्स को नरिशमेंट भी प्रदान करता है और स्किन को रेडिएंट  बनाता है।  

4. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है 

घी में विटामिन K-2 पाया जाता है, जो ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखकर अंदर जमे  कैल्शियम को हटाने में भी मदद करता है, जिससे ये लचीली और स्वस्थ रहती हैं। घी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं, और ब्लड सेल्स को डैमेज से बचाते हैं। घी में मौजूद फैटी एसिड्स ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।

5. ग्लोइंग स्किन के लिए घी है मददगार 

घी ग्लोइंग स्किन के लिए एक अद्वितीय उपाय है। इसमें पोषक तत्व और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा को न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं और उसे स्वस्थ बनाए रखते हैं। घी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और उसे चमकदार बनाए रखता है, जिससे यह ग्लोइंग दिखाई देती है। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा को सुरक्षित रखते हैं, और बैक्टीरिया से बचाते हैं।

6. बढ़ती उम्र में चेहरे पर घी लगाने के फायदे 

बढ़ती उम्र में चेहरे पर घी लगाने के कई फायदे हो सकते हैं। घी में मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन E त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने और रूखेपन से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये एजिंग के कारण होने वाले झुर्रियों और ड्राईनेस को भी कम करते हैं। 

7. होठों पर घी लगाने के फायदे 

होठों पर घी लगाने से हमारे होठ नरम और मुलायम रहते हैं। घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन होंठों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं और पिगमेंटेशन को कम करते हैं। साथ ही यह खुजली और सूजन को कम करने में मदद करते है।

रात में चेहरे पर घी लगाने का तरीका

रात में चेहरे पर घी लगाने के तरीके निम्नलिखित हैं:-

1. घी और बेसन 

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए आप 2 चम्मच घी में बेसन, हल्दी और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस फेस पैक को 15 मिनट तक रखें और ठंडे पानी से धो लें। 

2. घी और केसर 

घी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। झुर्रियों को ख़त्म करने और चेहरे को जवान दिखाने के लिए आप घी में केसर मिलाकर लगा सकते हैं। एक चम्मच घी लें और इसमें 3-4 केसर के धागे मिला दें। इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे पर भी 20 मिनट के लिए लगाएं।

3. घी और हल्दी 

अपने चेहरे से टैनिंग को हटाने के लिए घी और हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच घी लें और उसमे हल्दी मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।  इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।  

4. प्लेन घी 

आप अपने चेहरे पे प्लेन घी का भी उपयोग कर सकते हैं। अपने हाथ में इसे लेकर उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे त्वचा में चमक आएगी। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या में भी राहत मिलती है। इसके अलावा घी को उंगलियों से मुहांसों पर भी लगा सकते हैं।

चेहरे पर घी लगाने के नुकसान 

वैसे तो चेहरे पर घी लगाने के कई फ़ायदे हैं लेकिन, अगर इसके ज़्यादा इस्तेमाल से आपको परेशानियाँ भी हो सकती हैं।  चेहरे पर घी लगते वक़्त कुछ बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए जैसे:

1. इर्रिटेशन 

अगर आप घी का इस्तेमाल करते हैं तो इस चीज़ का ख़ास ध्यान रखे की ये देसी हो और रिफाइंड न हो। रिफाइंड और आर्टिफिशियल घी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।  इसमें मौज़ूद केमिकल्स आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। 

2. ऑयली स्किन और मुहांसे  

इसका अधिक प्रयोग करने से मुंहासे हो सकते हैं, क्योंकि तेल मुंहासों की समस्या को बढ़ावा देता है। ज़्यादा घी लगाने से त्वचा में एलर्जी हो सकती है या पिम्पल्स बड़े हो सकते हैं। 

3. एलर्जी 

अगर आपको स्किन में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन या एलर्जी है तो बिना डॉक्टर के परामर्श के उसे अपने चेहरे पर न लगाएं। 

क्यों ग्लोइंग स्किन के लिए घी है कारगर?

देसी घी का आयुर्वेद में इस्तेमाल होने का एक लंबा इतिहास है। ये कई बीमारियों के इलाज और दवा के रूप में भी काम करता है। देसी घी में प्रचुर मात्रा में ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, विटामिन A, विटामिन E और विटामिन K होते हैं जो हमारी स्किन के हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसके साथ ये हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से भी बचाते हैं। 


घी में अच्छे और हेल्दी प्रकार के फ़ैटी एसिड होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, घी में लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है। 


घी में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड और कोलेजन चेहरे से झुर्रियों हटाने में मदद करते हैं। ये पोर्स को भरकर हमारी स्किन को भी टाइट बनाता है साथ ही चेहरे से दाग धब्बे भी कम करता है।

निष्कर्ष 

घर में बना देसी घी आपके चेहरे को न्यूट्रिशन प्रदान करने और उसे हेल्दी बनाये रखने के लिए एक कारगर उपाए है। शोध के अनुसार घी के सभी सक्रिय कंपाउंड आपके चेहरे को चमकदार बनाते हैं, काले धब्बों को कम करते हैं और एजिंग के लक्षणों से लड़ते हैं। 


घी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को कई बीमारियों और समस्याओं से बचाते हैं। चेहरे पर घी लगाने के लाभ प्राप्त करने के लिए, इसे अपने फेस पैक और आहार में शामिल करें। 


किसी अन्य प्रकार के स्वास्थ्य स्थितियों से लड़ने के लिए आप ToneOp के एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं।  

सामान्य प्रश्न 

1. क्या देसी घी डार्क स्पॉट्स को हटा सकता है? 

जी हाँ, देसी घी में पिगमेंटेशन को कम करने के गुण होते हैं  जो काफी हद्द तक डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होते हैं। 


2. क्या घी को रोज़ चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, घी को रोज़ चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रोज़ लगाने से ये हमारे स्किन को सॉफ्ट के साथ-साथ चमकदार भी बनाता है। 


3. क्या घी को सीधे चेहरे पर लगा सकते है?

हां, घी को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकते है। आप चाहे तो इसे अन्य चीज़ों जैसे हल्दी, केसर और बेसन के साथ फेस पैक के रूप में भी लगा सकते हैं। 


4. क्या घी हमारी त्वचा के लिए हानिकारक है?

नहीं, देसी घी हमारी त्वचा के लिए हानिकारक नहीं है। लेकिन, ज़्यादा मात्रा में इसे लगाने से आपकी त्वचा ऑयली दिख सकती है जिसके कारण आपको पिम्पल्स की समस्या हो सकती है। 


5. कितने समय तक घी को चेहरे पर लगा कर रखा जा सकता है?

घी के फायदों को पूर्ण रूप से पाने के लिए आप इसे पूरी रात अपने चेहरे पर लगा के रख सकते हैं।


ToneOp क्या है?

 

ToneOp  के एक हेल्थ अवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसलटशन भी प्राप्त क्र सकते हैं। वेट लोस, मेडिकल कंडीशंस, डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग्स भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएं प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।



Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.