10 प्रकार की हर्बल चाय जो आपके पाचन को बेहतर बनाएगी

Health

Updated-on

Published on: 10-Sep-2022

Min-read-image

10 min read

Updated-on

Updated on : 02-Nov-2023

views

412 views

profile

Akanksha Dubey

Verified

10 प्रकार की हर्बल चाय जो आपके पाचन को बेहतर बनाएगी

10 प्रकार की हर्बल चाय जो आपके पाचन को बेहतर बनाएगी

share on

  • Toneop facebook page
  • toneop linkedin page
  • toneop twitter page
  • toneop whatsapp page

एक कप चाय आपकी सभी समस्याओं का समाधान तभी कर सकती है जब आप सही चाय चुनें!  

चाय भारतीयों की पसंदीदा ड्रिंक है, यह आपको ताज़ा और सक्रिय महसूस करने में मदद करती है। चाय का एक कप आपको तरोताज़ा महसूस कराता है और आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर की विभिन्न समस्याओं के लिए कई प्रकार की चाय उपलब्ध हैं। हालांकि, पारंपरिक तरीके से तैयार की गई हर्बल चाय  बेहतर काम करती है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप कुछ जड़ी-बूटियां का इस्तेमाल करके हर्बल चाय बना सकते हैं।

विषयसूची

1. हर्बल टी पाचन मे कैसे काम करती है?

2. पाचन के लिए 10 हर्बल टी 

3. निष्कर्ष 

4. सामान्य प्रश्न

हर्बल चाय पाचन मे कैसे मदद करती है?

हर्बल चाय दो प्रकार से पाचन मे मदद करती है:

1. हर्बल टी का सेवन आपके शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है। हाइड्रेशन शारीरिक सिस्टम की नियमितता बनाए रखता है और कब्ज़ को कम करता है। 

2. कुछ हर्बल टी में पॉलीफेनोल्स, हर्बल यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विशिष्ट तत्व होते हैं, जो आपके पाचन एंजाइम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। चाय पॉलीफेनोल्स प्रोबायोटिक्स के रूप में काम करती हैं, गट बैक्टीरिया के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और पाचन में सुधार करती है।

पाचन के लिए 10 हर्बल टी 

यहां आपके पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए हर्बल चाय की सूची दी गई है:

1. पुदीना चाय

पुदीने की चाय का ठंडा और सुखदायक स्वाद एसिडिटी और पेट की ख़राबी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, शोध से पता चलता है कि पुदीना में मेन्थॉल कंपाउंड पाचन समस्याओं में सुधार करता है।

आप पेपरमिंट टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और 5-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर चाय बना सकते हैं, या आप पेपरमिंट टी को उबाल सकते हैं। यह आपके पाचन में सुधर करेगा।

2. अदरक की चाय

अदरक का उपयोग दुनिया भर में पाचन और गैस्ट्रिक समस्याओं में सुधार के लिए किया जाता है। यह मासिक धर्म के दौरान सूजन और ऐंठन से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, एक बड़े अध्ययन से पता चला है कि रोज़ाना 1.5 ग्राम अदरक लेने से गर्भावस्था, कीमोथेरेपी और मोशन सिकनेस के कारण होने वाली उल्टी और जी मिचलाना कम हो जाता है।

अदरक की चाय बनाने के लिए अदरक को पानी में कद्दूकस कर लें और 10-15 मिनट तक उबालें और पानी को छान लें। आप अदरक के टी बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. कैमोमाइल टी 

कैमोमाइल स्वाद में मीठा होता है। यह अम्लता, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ, सूजन और गैस को कम करने के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा, यह नींद संबंधी विकारों और अनिद्रा के लिए भी बहुत अच्छा है। आप हर्बल कैमोमाइल टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बाज़ार में आसानी से मिल जाते हैं।

4. ग्रीन टी 

ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट, कैटेचिन और पॉलीफेनोल्स की उपस्थिति के कारण पाचन में सहायता करती है, जो अपच के लक्षणों और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। यह पेट की समस्याओं जैंसे पाचन, सूजन और एसिडिटी को शांत करती है।

5. दालचीनी की चाय

मिस्र और चाइना में लोग इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण दशकों से दालचीनी की चाय का उपयोग करते आए हैं। यह ऐंठन, दस्त, सूजन, गैस और आंतों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है।

मासिक धर्म में ऐंठन को कम करने के लिए दालचीनी की चाय उत्कृष्ट है। चाय बनाने के लिए दालचीनी की जड़ को रात भर पानी में भिगो दें और अगले दिन पानी में उबाल कर इसका सेवन कर सकते हैं!

6. काली चाय

काली चाय में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। आप दालचीनी, अदरक और लेमन ग्रास जैसी अन्य जड़ी-बूटियों को मिलाकर काली चाय पी सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह फैट और चीनी के पाचन और अवशोषण को प्रभावित कर सकता है, जो वज़न प्रबंधन का समर्थन करता है।

7. ऊलोंग टी 

ऊलोंग टी ग्रीन और ब्लैक टी के बीच में होती है। काली चाय की तुलना में यह चाय मे कम ऑक्सीडाइज़्ड होती है। यह थियाफ्लेविन्स और कैटेचिन प्रदान करती है, पाचन संबंधी समस्याओं और गैस्ट्रिक परेशानियों को कम करती है।

8. अजवायन की चाय

गैस्ट्रिक परेशानी, सूजन और एसिडिटी के लिए कैरम सीड टी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा, कुछ अध्ययनों से पता चला है कि अजवायन का अर्क पेप्टिक अल्सर का मुकाबला कर सकता है, जो अन्नप्रणाली(oseophagus), पेट और छोटी इंटेस्टिने के घाव होते हैं।

आप अजवाइन सीड्स को रात भर पानी में भिगोकर और अगले दिन 5-10 मिनट के लिए पानी उबालकर अजवायन की चाय बना सकते हैं। यह आपको फ्रेश और एक्टिव बनाएगा।

9. हल्दी की चाय

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल हज़ारों सालों से किया जा रहा है। साथ ही, यह कोलाइटिस और IBS (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) की संभावना को रोकने में मदद करता है।

हल्दी की चाय बनाने के लिए, आपको गर्म पानी में थोड़ी सा हल्दी पाउडर या ताज़ी हल्दी डालनी है और इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने देना है। आपकी हल्दी वाली चाय तैयार है।

10. सौंफ की चाय

सौंफ में कूलिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो एसिडिटी, सूजन और गैस्ट्रिक की परेशानी को दूर कर पाचन में सुधार करते हैं। इसके अलावा, इसे पकाकर, कच्चा या भिगोकर माउथ फ्रेशनर के रूप में खाया जा सकता है।

आप सौंफ को रात भर एक गिलास में भिगोकर अगले दिन 10 मिनट तक उबालकर सौंफ की चाय बना सकते हैं। फिर, आप पानी को छान सकते हैं और ताज़ी बनी चाय पी सकते हैं।

निष्कर्ष 

अब आप बेहतर पाचन के लिए पाचक चाय के महत्व को समझ ही गए होंगे। 3-4 कप चाय पीने से पाचन और आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा, हर्बल चाय इम्युनिटी को बढ़ाती है, वज़न प्रबंधन में सहायता करती है और पाचन को सुचारू और पेट को स्वस्थ रखती है।

सामान्य प्रश्न

1. कौन सी चाय पाचन के लिए अच्छी है?

अदरक, मुलेठी और ब्लैक कॉफ़ी कई स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देने और पाचन में सहायता करने में मदद करती है।

2. क्या डाइजेस्टिव टी गर्भावस्था के लिए अच्छी है?

गर्भवती महिलाओं को कुछ सामान्य चाय जैसे ग्रीन टी और ब्लैक टी का सेवन करना चाहिए।

3. क्या चाय पाचन क्रिया को तेज़ करती है?

जी हां, अदरक और पुदीने के कुछ गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पाचन में सुधर करते हैं।

4. क्या डाइजेस्टिव टी वज़न घटाने में मदद करती है?

कुछ चाय, जैसे ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो मेटाबॉलिज़्म में सुधर करते हैं, शरीर में फैट को कम करने में और वज़न घटाने में मदद करती है।

5. चाय को पेट में पचने में कितना समय लगता है?

नियमित हर्बल टी को पचने में 20 से 40 मिनट का समय लगता है।

Toneop के बारे में

TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।

हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।

Android user- https://bit.ly/ToneopAndroid

Apple user-   https://apple.co/38ykc9H

















 

 

Subscribe to Toneop Newsletter

Simply enter your email address below and get ready to embark on a path to vibrant well-being. Together, let's create a healthier and happier you!

Download our app

Download TONEOP: India's Best Fitness Android App from Google Play StoreDownload TONEOP: India's Best Health IOS App from App Store

Comments (0)


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Explore by categories