Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

जानिए बीमारी (Disease) और विकार (Disorder) के बीच अंतर !

calendar

Published on: 25 Jun 2024

calendar

10 min

calendar

612 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

बीमारी (Disease) और विकार (Disorder) शब्दों का अक्सर एक ही अर्थ में प्रयोग किया जाता है।  दोनों ही किसी भी शारीरिक या मानसिक समस्या के लिए प्रयोग कर लिए जाते हैं। दरअसल डिजीज़ (बीमारी या रोग) और डिसऑर्डर (विकार) दोनों अलग होते हैं। इनके बीच अंतर ना कर पाने वाले आप पहले व्यक्ति नहीं है। लगभग लोगों को बीमारी और विकार एक ही लगते हैं। हालांकि दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है। लेकिन दोनों ही समस्याओं की परिभाषा, लक्षण और उपचार विभिन्न होते हैं।  इन दोनों के बीच के अंतर को समझना न केवल चिकित्सा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी जानने में सहायक है कि इनका उपचार और प्रबंधन कैसे किया जाए।  आज के इस ब्लॉग में हम बीमारी और विकार के बीच के अंतर को समझेंगे। इसलिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें !

विषय सूची 

  1. बीमारी या रोग क्या है? 

  2. विकार क्या है? 

  3. डिज़ीज़ और डिसऑर्डर के अंतर को समझेें

  4. विशेषज्ञ की सलाह 

  5. निष्कर्ष

  6. सामान्य प्रश्न

  7. संदर्भ 

बीमारी या रोग क्या है? 

बीमारी में मनुष्य के शरीर के कोई भी अंग की सामान्य कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप होने लगता है और इसके कुछ खास लक्षण शरीर में दिखने लगते हैं। यह आमतौर पर पैथोजन के हमले, पोषक तत्वों की कमी से या स्वच्छता का ध्यान न रखने से होता है। बीमारी में संक्रमण हो सकता है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है, या बीमारी नॉन-कम्युनिकेबल भी हो सकती है। बीमारी के कुछ उदाहरण हैं जैसे-

विकार क्या है? 

विकार का तात्पर्य शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक अंगों की कार्यप्रणाली में हानि से है। दूसरे शब्दों में, विकार का तात्पर्य दिमाग या शरीर के सामान्य कामकाज में गड़बड़ी से है।

इसके विभिन्न उदाहरण यहां दिए गए हैं-

  • एंज़ाइटी डिसऑर्डर

  • अवसाद

  • बाइपोलर डिसऑर्डर

  • पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD)

  • स्किज़ोफ्रेनिया 

ये भी पढ़ें- Understanding The 5 Phases of Post-Traumatic Growth | ToneOp 

डिज़ीज़ और डिसऑर्डर के अंतर को समझें

बीमारी और विकार अक्सर लोगों को कंफ्यूज करते हैं तो चलिए आज इनके बीच के अंतर को समझते हैं: 

कारक 

डिज़ीज़ (बीमारी या रोग)

डिसऑर्डर (विकार)

परिभाषा 

बीमारी वह पैथोलॉजिकल स्थिति है जिसमें किसी अंग, टिशू या प्रणाली के सामान्य कार्य प्रभावित होते हैं।

विकार का तात्पर्य एक कार्यात्मक असामान्यता या हानि से है जो किसी व्यक्ति के मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

कारण

बीमारी जेनेटिक और पर्यावरण कारक से हो सकती है। 

यह जेनेटिक और पर्यावरण के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक कारक से भी हो सकता है।

लक्षण 

बुखार, दर्द, थकान, मतली, उल्टी, सांस लेने में समस्या होना। 

मूड में बदलाव, एंज़ाइटी, अवसाद, इंसोम्निया, हैलुसिनेशन, ध्यान लगाने में समस्या होना। 

इलाज

दवाएं, सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, जीवन शैली में बदलाव (डाइट और व्यायाम) 


लक्ष्य: बीमारी को ठीक करके या लक्षणों को खत्म करके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।


दवाएं, थेरेपी और जीवन शैली में बदलाव। 


लक्ष्य: लक्षणों को नियंत्रित करना और दैनिक कार्य करने की क्षमता में सुधार लाना। 

निदान

लैबोरेट्री टेस्ट, मेडिकल इमेजिंग और फिजिकल एग्जामिनेशन 

व्यक्ति की मानसिक और भावनात्मक स्थिति के अधिक गहन मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें-  Social Anxiety Disorder: Risk Factors, Management

विशेषज्ञ की सलाह 

ऐसी कई बीमारियां और विकार हैं जो दुनिया भर में लोगों को प्रभावित करते हैं। यदि आप किसी स्वास्थ्य स्थिति या विकासशील लक्षणों के बारे में चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है। सही देखभाल और नियंत्रण आपकी बीमारी और विकार के उपचार में प्रभावी साबित हो सकता है। साथ ही सही देखभाल आपके जीवन स्तर को भी सुधार सकती है। 

 हेल्थ एक्सपर्ट

लवीना चौहान

निष्कर्ष

रोग और विकार को अक्सर एक दूसरे के स्थान पर उपयोग किया जाता है, लेकिन इसमें अलग-अलग अंतर होते हैं। रोग या बीमारी में ऑर्गन, टिशू या सिस्टम की कार्यप्रणाली में विघ्न आता है। वहीं दूसरी ओर विकार में मरीज़ के शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य में असामान्यता या विकलांगता देखी जा सकती है। रोग या बीमारी और विकार के बीच के इस अंतर को समझना सही उपचार लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

सामान्य प्रश्न 

1. बीमारी और विकार से बचाव की टिप्स क्या हैं?

बीमारी और विकार से बचाव के लिए आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • उचित स्वच्छता बनाए रखें

  • स्वस्थ व पौष्टिक आहार लें

  • नियंत्रित रूप से व्यायाम करें

  • अच्छी नींद लें

2. बीमारी और विकार को कैसे पहचानें?

बीमारी और विकार को पहचानने के लिए मरीज़ की मेडिकल हिस्ट्री, शारीरिक परीक्षण करना और डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसे ब्लड टेस्ट, इमेजिंग स्टडी और बायोप्सी करना ज़रूरी होता है। चिकित्सा पेशेवर विशिष्ट संकेतों, लक्षणों और परीक्षण परिणामों की तलाश करते हैं जो बीमारियों या विकारों के ज्ञात पैटर्न से मेल खाते हैं।

3. बीमारी और विकार में क्या अंतर है?

बीमारी में मनुष्य के शरीर के कोई भी अंग की सामान्य कार्यप्रणाली हस्तक्षेप होने लगता है और इसके कुछ खास लक्षण शरीर में दिखने लगते हैं। दूसरी ओर, विकार का तात्पर्य शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक अंगों की कार्यप्रणाली में हानि से है।

संदर्भ

ToneOpक्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.