इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ के लिए डाइट में किन खाद्य पदार्थों को शामिल करें? जानिए!



इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) में आपकी आंतों में सूजन होती है। भारत में इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ से पीड़ित लोगों की अनुमानित संख्या 1.4 मिलियन थी, जो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (1.64 मिलियन के साथ) के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह मुख्य रूप से दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसे लक्षणों का कारण बनता है।
हालांकि, उचित आहार प्रबंधन इन लक्षणों को कम करने और बीमारी के अन्य पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। यदि आपको Inflammatory bowel disease है तो आपको अपने आहार में किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। साथ ही किन खाद्य पदार्थों से आपको बचना चाहिए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
विषय सूची
1. इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ में क्या खाना चाहिए?
2. इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ डाइट में किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?
2. निष्कर्ष
3. सामान्य प्रश्न
4. संदर्भ
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ में क्या खाना चाहिए?
यहां उन खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जिन्हें आपके आहार में शामिल किया जाना चाहिए:
1. फाइबर
आपकी डाइट में फाइबर बहुत ज़रूरी है और आपको घुलनशील फाइबर के स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। बीन्स, फ्लैशी फ्रूट्स, ओट्स, और जौ, और साबुत अनाज खाएं और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जितना संभव खाएं। हालांकि, अपनी डाइट के पोरशन का ध्यान रखें।
2. प्रोबायोटिक्स
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ आपके पेट के "गुड" बैक्टीरिया कम कर सकता है। इस डाइट में फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ जिसमें जीवित बैक्टीरिया होते हैं उन्हें खाने की सलाह दी जाती है। जैसे सादा दही, केफिर, किमची और सोयाबीन पेस्ट, जो आपके गट बैक्टीरिया को वापस संतुलन में लाने में मदद कर सकते हैं।
3. फल और सब्ज़ियां
फल और सब्ज़ियां खाने से आपके शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी पूरी होती है। इन्हे खाने पहले रेशेदार छिलके और बीजों को हटाना ना भूलें।
4. कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
आपको नॉन-डेयरी प्रोडक्टस जैसे हरी सब्ज़ियां या कैन्ड सैल्मन को अपने आहार में शामिल करने की ज़रूरत हो सकती है। आप नॉन-डेयरी या लैक्टोज़-फ्री दूध, दही और पनीर के विकल्प भी चुन सकते हैं।
5. लीन प्रोटीन
बहुत ज़्यादा फैट से प्रोटीन का अवशोषण खराब हो सकता है और लक्षण बिगड़ सकते हैं। चिकन, टर्की, मछली, अंडे और टोफू जैसे कम फैट वाले प्रोटीन स्रोतों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें: भारत में इन 7 लीन प्रोटीन खाद्य पदार्थों के साथ अपने वज़न घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करें
6. प्रीबायोटिक्स
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ डाइट प्रीबायोटिक्स के महत्व पर ज़ोर देता है। प्रीबायोटिक्स लाभकारी गट बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं, सूजन कम करने में मदद करते हैं और आईबीडी वाले व्यक्तियों में पाचन स्वास्थ्य को सुधारते हैं। प्रीबायोटिक्स के अच्छे स्रोतों में लहसुन, प्याज़, केला और शतावरी जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ डाइट में किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?
फैटी या तले हुए खाद्य पदार्थ
गर्म या मसालेदार भोजन
हाई फाइबर कंटेंट वाले कच्चे फल और सब्ज़ियां
मेवे (नट्स), बीज और फलियां
कैफीन युक्त या शुगर वाली ड्रिंक्स
अल्कोहोलिक बेवरेजेस
ज़्यादा चीनी वाले कन्फेक्शनरी, मिठाइयां और अन्य स्रोत
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ के लक्षण इन पदार्थों से बदतर हो सकती हैं। फाइबर, चीनी और फैट को पचाना ज़्यादा कठिन होता है। इसकी वजह से आपको इस तरह के भोजन का सेवन सीमित करना चाहिए या इनमें से कम मात्रा वाले भोजन का ही सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक कैप्सूल: अंतर, उपयोग और संयोजन
निष्कर्ष
अपनी इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ डाइट में सही खाद्य पदार्थों को शामिल करने से इसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है। हाई फैट, ज़्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड जैसे खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए। अपनी डाइट में आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों जैसे लीन मीट, फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। सोच-समझकर खाने का विकल्प चुनने से असुविधा से राहत मिल सकती है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
सामान्य प्रश्न
1. आप बाउल इंफ्लेमेशन को कैसे कम कर सकते हैं?
अपने आहार में सोडा, कैंडी और जूस जैसी ड्रिंक्स की मात्रा कम करें। अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ाएं।
2. कौन से फूड्स अंदरूनी सूजन को बढ़ाते हैं?
सोडा
चीनी
ट्रांस फैट
शराब
प्रोसेस्ड फूड
रेड मीट
प्रोसेस्ड मीट
तले हुआ भोजन
रिफाइंड ग्रेन्स जैसे सफेद चावल आदि।
मीठे स्नैक्स जैसे कुकीज़, पेस्ट्री आदि।
3. इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ के लिए कौन से खाद्य पदार्थ अच्छे हैं?
इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थों में कम फैट वाले प्रोटीन, कम फाइबर वाले फल, पकी हुई सब्ज़ियां, साबुत अनाज और प्रोबायोटिक्स शामिल हैं।
संदर्भ
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.