Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

Zero Calorie Food List! इन 10 कम कैलोरी वाले फूड्स के साथ आसानी से करें वेट लोस!

calendar

Published on: 24 Jun 2024

calendar

10 min

calendar

398 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

क्या आप भी कैलोरी का सेवन कम करना चाहते हैं? जानते हैं ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें कैलोरी बहुत कम होती है, इतनी कम कि उन्हें ज़ीरो कैलोरी फूड कहते हैं। कैलोरी आपका वज़न बढ़ाती है लेकिन आप तो वज़न कम या नियंत्रित करना चाहते हैं। आपको अपने वज़न का ध्यान रखना भी चाहिए जिससे कई बीमारियों जैसे हृदय की बीमारी आदि का खतरा कम रहे। ज़ीरो कैलोरी फूड को खाने से उसे पचाने में आपके शरीर की ऊर्जा ज़्यादा लगती है। इससे आपका मैटाबॉलिज़्म बढ़ता है। साथ ही बिना किसी कैलोरी इनटेक के ज़रूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम ज़ीरो कैलोरी फूड की सूची साझा कर रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों के फायदों को जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें। 

विषय सूची 

  1. 10 ज़ीरो कैलोरी खाद्य पदार्थ 

  2. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

  3. निष्कर्ष 

  4. सामान्य प्रश्न 

  5. संदर्भ 


10 ज़ीरो कैलोरी खाद्य पदार्थ 

हालांकि, कोई भी खाद्य पदार्थ पूरी तरह कैलोरी मुक्त नहीं होता है लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं जिन्हें ज़्यादा मात्रा में खाया जा सकता है। इन खाद्य पदार्थों से आपके कैलोरी इंटेक पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है। यहां ऐसे ही कुछ लो कैलोरी या ज़ीरो कैलोरी फूड के बारे में बताया गया है। 

1. अजमोदा (सेलेरी) 

अजमोदा में करीब 95 प्रतिशत पानी होता है और बाकी डाइट्री फाइबर शामिल होता है। अजमोदा के फाइबर कंटेंट के कारण द थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड (TEF) बहुत हाई होता है। द थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड एक ऊर्जा होती है, जो भोजन को पचाने, अवशोषित करने और मैटाबोलाइज़ करने में मदद करती है। अजमोदा को पचाने में जो आपकी TEF ऊर्जा लगती है, उससे सेलेरी का लगभग पूरा कैलोरी कंटेंट समाप्त हो जाता है।  


कैलोरी: 100 ग्राम अजमोदा में लगभग 16 कैलोरी होती हैं। 

2. खीरा 

अजमोदा की तरह खीरा में भी लगभग 95% पानी और कुछ हिस्सा कैलोरी का होता है। हाइड्रेशन और फाइबर कंटेंट आपके पेट भर जाने का एहसास दिलाता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई ऊर्जा से कैलोरी इनटेक नियंत्रित हो जाता है। 


कैलोरी: 100 ग्राम खीरा में 16 कैलोरी होती हैं।  


ये भी पढ़ें- Food Calories Chart & Tips For Weight Loss

3. लेट्यूस

लेट्यूस में करीब 96% पानी और बाकी फाइबर होता है। इसमें पाचन के लिए ऊर्जा में न्यूनतम कैलोरी शामिल होती है जिससे आपका कैलोरी का सेवन प्रभावित नहीं होता। 


कैलोरी: रोमेन और आइसबर्ग जैसी वैरायटी के 100 ग्राम लेट्यूस में 15 कैलोरी होती हैं। 

4. ज़ुकीनी 

ज़ुकीनी या तोरी में 95 प्रतिशत पानी होता है। इसमें विटामिन, फाइबर और मिनरल भी शामिल होते हैं। इससे आपके पाचन और मैटाबॉलिज़्म में मदद मिलती है। 


कैलोरी: करीब 100 ग्राम ज़ुकीनी में 17 कैलोरी होती हैं।  

5. टमाटर

टमाटर में 94 प्रतिशत पानी और फाइबर होता है। इसके साथ-साथ टमाटर में विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भी होता है। टमाटर के इन गुणों से आपका पाचन बढ़ता है और आपके शरीर में कैलोरी के बिना ही पौष्टिक तत्व पहुंच जाते हैं। 


कैलोरी: 100 ग्राम टमाटर में 18 कैलोरी होती हैं।  


ये भी पढ़ें: Calorie Restrictive Diet Plan: How to Start, Food List And Tips

6. ब्रोकली 

ब्रोकली में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अधिक फाइबर के गुण थर्मिक इफेक्ट को बढ़ावा देते हैं, जिसका पाचन के लिए उपयोग होता है। 

कैलोरी: 100 ग्राम ब्रोकली में करीब 34 कैलोरी होती हैं।  

7. फूल गोभी 

फूल गोभी में कैलोरी कम होती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके फाइबर के गुण पाचन में मदद करते हैं और थर्मिक इफेक्ट को बढ़ाते हैं। 


कैलोरी: करीब 100 ग्राम फूल गोभी में 25 कैलोरी होती हैं।  

8. बैल पैपर्स 

बैल पेपर्स में 92 प्रतिशत पानी होता है और इसमें विटामिन ए और सी भी शामिल होते हैं। इसके लो कैलोरी कंटेंट और अधिक पौष्टिक तत्वों के कारण यह कम कैलोरी खाद्य पदार्थ का अच्छा स्रोत है। 


कैलोरी: 100 ग्राम ग्रीन बैल पैपर में 20 कैलोरी होती हैं। 

9. पालक 

पालक में पानी की मात्रा करीब 91 प्रतिशत होती है। इसके अलावा पालक में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी होते हैं। साथ ही पालक आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।


कैलोरी: 100 ग्राम पालक में 23 ग्राम कैलोरी होती हैं।  

10. मूली  

मूली में भी करीब 95 प्रतिशत पानी होता है। इसके साथ ही मूली में फाइबर, विटामिन सी और विटामिन बी6 के गुण भी होते हैं। इसके अधिक मात्रा में पानी और फाइबर के कारण यह पाचन में मदद करती है और कैलोरी बर्न करती है। 


कैलोरी: 100 ग्राम मूली में 16 कैलोरी होती हैं। 

 

आहार विश्षज्ञ की सलाह 

आप ज़ीरो कैलोरी फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह भोजन आपके कैलोरी के सेवन को नियंत्रित करेगा। खाद्य पदार्थ जैसे सेलेरी, खीरा और पत्तेदार सब्ज़ियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन इनमें पानी, पोषक तत्व और फाइबर भरपूर होते हैं। ये आपको पूरी तरह से संतुष्ट रखने में और आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। साथ ही ये खाद्य पदार्थ आपके पाचन में सहायता करते हैं और आपको हाइड्रेटेड भी रखते हैं। 


डॉ. अदिति उपाध्याय

निष्कर्ष

ज़ीरो कैलोरी फूड में पानी, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो कि आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं, आपके पाचन का समर्थन करते हैं और आपको ज़रूरी पोषक तत्व लेने में मदद करते हैं। ज़ीरो कैलोरी फूड को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका वज़न नियंत्रित रहेगा, पाचन में सुधार आएगा और क्रॉनिक डिसीज़ होने का खतरा भी कम होगा। 

सामान्य प्रश्न 

1. क्या ज़ीरो कैलोरी फूड सच में होता है?  

नहीं, हर खाद्य पदार्थ में कैलीरी होती ही है। हालांकि कुछ खाद्य पदार्थ जैसे खीरा, ज़ुकीनी, पालक आदि में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इनमें पानी और फाइबर कंटेंट अधिक होता है। ऐसे खाद्य पदार्थ ज़ीरो कैलोरी फूड कहलाते हैं। 


2. ज़ीरो कैलोरी फूड वज़न नियंत्रित करने में कैसे मदद करते हैं?  

कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों में पानी और फाइबर अधिक होता है, जिससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप अधिक कैलोरी सेवन के बिना ही संतुष्ट हो जाते हैं। 

संदर्भ

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.