Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

सूखे आँवला के स्वास्थ्य लाभ और पोषण मूल्य

calendar

18 Mar 2023

calendar

03 Aug 2023

calendar

10 min

calendar

553 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

हम सदियों से आँवला के स्वास्थ्य लाभों के बारे में पढ़ते आ रहे हैं। आँवला प्राचीन काल से कई मेडिकल कंडीशंस को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। इसमें एक संतरे से आठ गुना ज्यादा विटामिन C होता है, इसलिए इस छोटे से फल को सुपरफूड कहा जाता है।

संस्कृत में आँवला को अमलका कहा जाता है, जिसका अर्थ है अमृत। आँवला स्वादिष्ट होता है, लेकिन सूखा आँवला उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आइए ToneOp के इस ब्लॉग में हम सूखे आँवले के कुछ स्वास्थ्य लाभों और व्यंजनों पर चर्चा करें।

विषयसूची

1. सूखे आँवले के पोषण मूल्य

2. सूखे आँवले के स्वास्थ्य लाभ

3. सूखे आँवले की रेसिपी

4. आँवला को अपने आहार में शामिल करने के तरीके

5. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

6. निष्कर्ष 

7. सामान्य प्रश्न

सूखे आँवले का पौषणिक मूल्य

100 ग्राम सूखे आँवले की न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है

  • कैलोरी- 48 Kcal
  • प्रोटीन- 1 g
  • फैट - 0.5 g
  • कार्बोहाइड्रेट- 10 g
  • फाइबर- 5 g
  • विटामिन C- 478 mg
  • विटामिन A- 290 IU
  • कैल्शियम- 25 mg
  • पोटेशियम- 198 mg
  • फोलेट- 6mcg

सूखे आँवले के स्वास्थ्य लाभ

सूखे आँवले के काफी फायदे हैं। हमने उनमें से कुछ नीचे सूचीबद्ध किए हैं।

1. वज़न घटाने में मदद करता है और कब्ज़ दूर करता है

सूखा आँवला पाचन में सुधार करता है, जिससे फैट बर्न करने और वज़न घटाने में मदद मिलती है। यह एक रेचक के रूप में काम करता है क्योंकि यह फाइबर में उच्च होता है जो आँतों को चिकना करता है और कब्ज़ को रोकता है। इसके अलावा, इसमें एल्कलाइन होता है, जो पेट के अल्सर को रोकता है।

2. जमाव को रोकता है

सूखा आँवला इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट होता है क्योंकि इसमें बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण होते हैं, जो सामान्य सर्दी और फ्लू को रोकते हैं। साथ ही, सूखा आँवला लंग्स से अतिरिक्त कफ को दूर करने में मदद करता है और लंग्स में जमाव और वायुमार्ग को साफ करता है। इसी तरह, ब्रोंकाइटिस, सांस की बीमारी और खांसी से पीड़ित लोगों के लिए सूखा आँवला अच्छा विकल्प है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

आँवला में संतरे की तुलना में आठ गुना अधिक विटामिन C होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और अनार की तुलना में 17 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। सूखे आँवले में मौजूद विटामिन C मेटाबॉलिज़्म को अच्छा रखता है और वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है।

प्रीक्लिनिकल अध्ययनों से पता चला है कि आँवला में ज्वरनाशक, एनाल्जेसिक, एंटीट्यूसिव, एंटीएथेरोजेनिक, एपोप्टोजेनिक, कार्डियोप्रोटेक्टिव, गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव, एंटीएनीमिया, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया, घाव भरने, एंटीडायरील, एंटी-एथेरोस्क्लेरोसिस, हेपेटोप्रोटेक्टिव, नेफ्रोप्रोटेक्टिव और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं।

4. रक्त को शुद्ध करता है

सूखे आँवले में विटामिन C मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स को मोटा और मज़बूत बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और सूखे आँवले के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

5. कई स्वास्थ्य स्थितियों को नियंत्रित करता है

सूखा आँवला शरीर के मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है, जिससे कैंसर, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना कम होती है। इसके अलावा, यह मधुमेह में ब्लड शुगर के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करता है और हृदय क्रिया को बेहतर करता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के एक अध्ययन में कहा गया है कि सूखा आँवला फाइबर में उच्च होता है और आपके रक्तप्रवाह में चीनी के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में स्पाइक्स को रोका जा सकता है।

6. पिंपल और एक्ने को ठीक करता है

आँवला एक प्राकृतिक रक्त शोधक है जो शरीर को नियमित रूप से विषमुक्त रखता है। यह मुंहासों और फुंसियों को रोकने में मदद करता है, त्वचा से निशान को कम करता है और त्वचा के उपचार को बढ़ाता है।

7. आँखों के स्वास्थ्य को बेहतर करता है

सूखा आँवला कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आँखों की दृष्टि में सुधार और आँखों की अन्य समस्याओं जैसे आँखों से पानी आना, खुजली और लाल होना आदि ठीक करता है।

8. बालों के विकास के लिए लाभकारी होता है

सूखे आँवले का नियमित सेवन स्कैल्प में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने, बालों को घने बनाने और बालों के झड़ने और बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकने में मदद करता है। साथ ही, यह डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।

सूखे आँवले की रेसिपी

यहाँ स्वादिष्ट और स्वस्थ सूखे आँवले की रेसिपी दी गई है। 

1. सूखा आँवला

इन्हें बनाना आसान है और धूप में सुखाया हुआ आँवला शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये डेढ़ साल स्टोर कर सकते हैं।

सामग्री

  • आँवला- 6-7, साबुत
  • काली मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
  • सोंठ पाउडर - ⅓ छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

व्यंजन विधि

1. आँवले को अच्छे से धोकर बीज निकाल कर बीच से काट लें।

2. नमक, काली मिर्च पाउडर और सोंठ पाउडर लगाएं। मिश्रण को दो घंटे के लिए रख दें।

3. एक बार जब नमक पानी छोड़ दे, फिर से अच्छी तरह मिलाएं और दो दिनों के लिए धूप में रख दें। उनका रंग हरे से बदलकर काला हो जायेगा।

4. एक बार जब वे कुरकुरे हो जाएं। इन्हें एक एयर-टाइट कंटेनर में भर लें।

2. सूखा आँवला कैंडी

आँवला कैंडी सभी की फेवरेट होती है। यह स्वादिष्ट, बनाने में आसान और सेहतमंद होती है।

सामग्री

  • आँवला- 6-7 साबुत
  • चीनी - स्वादानुसार
  • काला नमक - 1 चुटकी

व्यंजन विधि

1. आँवले को अच्छे से धोकर बीज निकाल कर वेजेज़ में काट लें।

2. आँवले को प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक उबालें।

3. एयर टाइट कन्टेनर में आँवला भरकर उसमें चीनी मिलाएं। अच्छी तरह मिलकर दो दिन के लिए अलग रख दें।

4. आप देखेंगे कि चीनी पिघल गई होगी और आँवला चाशनी से लिपट गया होगा।

5. अतिरिक्त चाशनी को हटा दें और चीनी में लिपटे आँवले को एक दिन के लिए सुखा लें।

6. फिर से इन्हें एक साफ एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।

अपने आहार में आँवला को शामिल करने के तरीके

आँवला को अपने आहार में शामिल करने के कुछ तरीके यहाँ दिए गए हैं।

  • स्वाद के लिए आप करी में सूखा आँवला पाउडर मिला सकते हैं।
  • सूखे आँवले को आप सलाद में भी स्वाद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप अनार और सूखे आँवले के पाउडर का जूस बना सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप इम्युनिटी बूस्टर के रूप में आँवला ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

आहार विशेषज्ञ की सलाह

ऊपर बताए गए सूखे आँवले के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि, आप इसका उपयोग कई सामान्य दैनिक परेशानियों को रोकने के लिए कर सकते हैं, जैसे सामान्य सर्दी, अल्सर, कब्ज़ आदि।

  • मुंह के छालों को कम करने के लिए सूखे आँवले के चूर्ण को गर्म पानी में मिलाएं और इससे गरारे करें, क्योंकि सूखे आँवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अल्सर की सूजन को शांत करते हैं। आप बस सूखे आँवला कैंडी का भी सेवन कर सकते हैं।
  • बालों का समय से पहले सफेद होना रोकने के लिए सूखे आँवले का पाउडर और दही मिलाकर 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और धो लें। नियमित अंतराल पर इसका उपयोग करने से बालों के विकास होता है और बालों का समय से पहले सफ़ेद होना कम होता है।
  • कब्ज़ के लिए आप सूखे आँवले को गर्म पानी के साथ खा सकते हैं या सूखे आँवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर रात को सोने से पहले पी सकते हैं।

-डाइटीशियन अक्षता गांडेविकर

निष्कर्ष 

आँवला को जादुई गुणों के कारण एक सुपरफूड माना जाता है, जो कैंसर, सूजन, पाचन संबंधी समस्याओं, त्वचा की समस्याओं और कई अन्य समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इसलिए आँवला को कच्चा, सूखा, पाउडर, टैबलेट या कैप्सूल किसी भी रूप में लेने से समग्र स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

सामान्य प्रश्न

1. क्या आँवला गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है?

हाँ! आँवला में फोलेट, कैल्शियम, विटामिन C और विटामिन A होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। फिर भी, आप अपने संदेह को दूर करने के लिए सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।

2. एक दिन में कितने सूखे आँवले का सेवन किया जा सकता है?

आप बिना किसी हिचकिचाहट के एक दिन में 2-3 सूखी आँवला कैंडी खा सकते हैं।

3. क्या डायरिया वाले लोगों के लिए आँवला अच्छा है?

हाँ, क्योंकि सूखे आँवले में ऐंठन-रोधी गुण होते हैं जो सूजन को रोकते हैं और दस्त में मांसपेशियों को आराम देते हैं।

4. क्या वज़न घटाने के लिए सूखे आँवले का सेवन किया जा सकता है?

आप आसानी से सूखे आँवले का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जो फैट बर्न करने और वज़न घटाने में मदद करता है।

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।




Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.