बच्चों के लिए इनोवेटिव सलाद



कुछ बच्चे खाने को बहुत चुन-चुन कर खाते हैं, और कुछ बच्चे तो सलाद शब्द सुन्ना ही नहीं चाहते। तो यहाँ कुछ आसान और मज़ेदार तरीके हैं जिनसे आप अपने बच्चों को सब्ज़ियाँ खाना सीखा सकते हैं।
सलाद का सेवन विटामिन और मिनरल प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। हालांकि, माता-पिता को अक्सर इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि बच्चे सलाद का सेवन निश्चित रूप से करें। क्यूंकि सब्ज़ियाँ उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत मददगार होती हैं।
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सलाद और सब्ज़ियों का रंगीन और स्वादिष्ट दिखना आवश्यक है। ToneOp के इस ब्लॉग में हम बच्चों को सलाद खिलाने के कुछ नए तरीके बताएँगे:
विषयसूची
1. अपने सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाने के तरीके
2. बच्चों को सलाद खाने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें?
3. इनोवेटिव सलाद रेसिपी
4. निष्कर्ष
5. सामान्य प्रश्न
अपने सलाद को अधिक स्वादिष्ट बनाने के तरीके
1. हरी सब्ज़ियों का उपयोग करें
सलाद में हमेशा एक हरी सब्ज़ी शामिल करें। यह कटा हुआ पालक, केल, गोभी या बच्चे की पसंद का कुछ भी हो सकता है। बच्चे पर एक बार में अधिक हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ खाने पर ज़ोर ना डालें, अन्यथा वे सलाद खाने से परहेज करेंगे।
2. पनीर शामिल करें
सलाद में थोड़ा पनीर शामिल करने की कोशिश करें। आप परमेशन चीज़, चेडर या रेगुलर चीज़ को नियंत्रित मात्रा में उपयोग कर सकते हैं ताकि उनके खाने को सब्ज़ियों के मूल स्वाद के अनुकूल बनाया जा सके।
3. प्रोटीन शामिल करें
हमेशा सुनिश्चित करें कि आप उन्हें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रदान करने के लिए प्रोटीन-आधारित खाद्य पदार्थ जैसे चिकन, अंडा, चना, पनीर या टोफू शामिल करें। अगर आपका बच्चा पसंद करे तो आप मछली भी शामिल कर सकते हैं।
4. एकाधिक फल शामिल करें
जब आप फलों का सलाद बनाते हैं, तो एक फल से अधिक का उपयोग करें। अनानास, अनार और सेब या स्ट्रॉबेरी, अंगूर, केला और संतरे जैसे 2 से 3 फल चुनें। इस तरह, फलों की सलाद रंगीन दिखेगी, जिससे बच्चे को खाने में अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने में मदद मिलेगी।
5. डिप या ड्रेसिंग का प्रयोग करें
फ्लेवर्ड मेयो, चीज़ स्प्रेड, हंग कर्ड डिप या थोड़ा जैतून का तेल जैसी ड्रेसिंग डालें। यह सलाद के स्वाद को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
बच्चों को सलाद खाने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें?
1. सलाद को बच्चों के अनुकूल बनाएं
अपने बच्चे की उम्र पर विचार करें और फिर सब्ज़ियों को अलग-अलग आकार में काटें। खाने के आकार की सब्ज़ियाँ बच्चों को अधिक स्वीकार्य होती हैं और खाने में आसान होती हैं। आप पत्तागोभी, कटी हुई गाज़र और ककड़ी को अलग-अलग आकार में काट सकते हैं और मज़ेदार बना सकते हैं।
2. परिचित सब्ज़ियों का प्रयोग करें
परिचित सब्ज़ियाँ जैसे गाज़र, टमाटर, खीरा और चुकंदर डालें और उन्हें सभी को खिलाने की कोशिश करें। क्यूंकि ज़ाहिर है, नई सब्ज़ियों का अचानक सामना करना बच्चों को कुछ भी खाने से रोक सकता है।
3. उन्हें सलाद बनाना सिखाएं
बच्चों को सलाद बनाना बहुत पसंद आएगा, और अगर वे अपनी सलाद तैयार करेंगे, तो वे इसे खाने के लिए और अधिक उत्सुक होंगे।
4. मीठी सब्ज़ियाँ चुनें
कुछ सब्ज़ियों का स्वाद कड़वा होता है, जैसे केल, गोभी और मूली; बच्चे वे सभी नहीं खाना चाहेंगे। इसलिए इसकी जगह मीठी सब्ज़ियाँ जैसे खीरा, कॉर्न, बीन्स, गाज़र आदि डालने की कोशिश करें।
5. छोटी सब्ज़ियों का उपयोग करें
छोटे आकार की सब्ज़ियाँ अधिक स्वादिष्ट लगती हैं, और बच्चे उन्हें अधिक पसंद करते हैं, इसलिए कोशिश करें कि सलाद में बेबी कॉर्न, चेरी टमाटर आदि शामिल करें। परिपक्व सब्जियों की तुलना में छोटी सब्ज़ियों में मीठा स्वाद होने की संभावना अधिक होती है।
6. नई सब्ज़ियों का उपयोग करें
यदि आपके बच्चे हर दिन सलाद खाने में सहज है, तो आप नई सब्ज़ियों का उपयोग कर सकते हैं ताकि उन्हें कुछ नया खाने की आदत हो सके। उन्हें हर दिन कुछ अलग खाने का मौका भी मिलेगा।
इनोवेटिव सलाद रेसिपी
1. टैको सलाद
सामग्री
- राजमा बीन्स - ½ कप
- गाजर, स्वीट कॉर्न, कटे हुए टमाटर, कटे हुए आलू, - ½ कप
- कटा हुआ चिकन/मछली - 2-4 बड़े चम्मच
- रेंच ड्रेसिंग या सालसा ड्रेसिंग - 1-2 बड़े चम्मच
व्यंजन विधि:
1. एक बाउल में सभी बीन्स और सब्ज़ियों को मिला लें।
2. कटा हुआ चिकन या मछली डालें।
3. साल्सा ड्रेसिंग डालें।
4. यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं।
2. पास्ता सलाद
सामग्री
- उबला हुआ पास्ता - ½ कप
- चिकन, मटन या उबला हुआ अंडा - ½ कप
- कटा हुआ टमाटर, ककड़ी, मशरूम पका हुआ - ½ कप
- हरे जैतून, चेडर पनीर - 2-3 बड़े चम्मच
- पेस्टो सॉस - 1-2 बड़े चम्मच
व्यंजन विधि:
1. एक पैन लें और उसमें उबला हुआ पास्ता डालें।
2. सभी सामग्री को मिला लें।
3. आवश्यकता के अनुसार पेस्टो सॉस या इटैलियन ड्रेसिंग डालें।
3. ग्रीक सलाद
सामग्री
- टमाटर - 2 मीडियम
- खीरा - ½ मीडियम
- लाल शिमला मिर्च - 1 मीडियम
- छोटा प्याज - 1मीडियम
- हरे और काले जैतून - 5-6 नं.
- अजवायन के पत्ते- स्वादानुसार
- परमेसन पनीर कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
व्यंजन विधि:
1. एक बाउल में सभी सामग्री को मिला लें।
2. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और सर्व करें।
4. दही के साथ फलों का सलाद
सामग्री
- अनानास- ¼ कटा हुआ
- सेब- ½ कटा हुआ
- संतरा- ½ छिला और कटा हुआ
- लाल और हरे अंगूर- 7-8 अंगूर
- स्ट्रॉबेरी योगर्ट - 1 कप
व्यंजन विधि:
1. सभी फलों को एक बाउल में डालें।
2. स्ट्रॉबेरी योगर्ट डालें।
3. अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा परोसें।
5. गोभी और अंगूर का सलाद
सामग्री :
- पत्ता गोभी - ½ कप, कटी हुई
- हरी मिर्च - 1 छोटी,कटी हुई
- हरे अंगूर - ⅓ कप, कटे हुए
- गार्निशिंग के लिए कटी हुई धनिया पत्ती
ड्रेसिंग के लिए
- जैतून का तेल - ½ छोटा चम्मच
- नींबू का रस - ½ छोटा चम्मच
- पिसी हुई चीनी - 1 चुटकी
- काली मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसार
व्यंजन विधि:
1. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और कटोरे को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
2. ड्रेसिंग को ठंडे मिश्रण में डालें और परोसने से पहले अच्छी तरह से टॉस करें।
निष्कर्ष
भोजन को स्वादिष्ट, सेहतमंद और बच्चों के लिए अधिक आकर्षक बनाना आसान है। लेकिन, बच्चों के आहार में सब्ज़ियाँ सबसे ज्यादा परहेज वाली खाद्य सामग्री हैं। सब्ज़ियों के नुस्खे और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर आप उन्हें सलाद खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ तरीके बच्चों को सलाद द्वारा सभी सब्ज़ियाँ खिलने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. क्या फ्रूट सलाद में सभी फलों को मिलाना सही है या इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है?
हाँ, फ्रूट सलाद में अपने मनपसंद फलों को एक साथ मिला कर खा सकते हैं और इससे आपकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
2. क्या हर सलाद में चीज़ या पनीर डालना अनिवार्य है?
नहीं, यह आपके बच्चे की पसंद पर निर्भर करता है। आप प्रोटीन विकल्प बदल सकते हैं। मसलन, पनीर की जगह कुछ दालें या टोफू या स्प्राउट्स भी मिला सकते हैं।
3. क्या बरसात के मौसम में बच्चों को सलाद देना सही है?
बच्चों को बरसात के मौसम कम से कम देनी चाहिए, क्योंकि इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने की संभावना होती है। आप उन्हें प्याज, ककड़ी और टमाटर या कुछ इटेलियन सीज़निंग के साथ भूनी हुई हरी सब्ज़ियों के साथ उबले हुए मकई खिलाएं।
4. चूंकि सलाद ड्रेसिंग में कैलोरी अधिक होती है, क्या फिर भी उन्हें सलाद में शामिल करना स्वस्थ है?
आप अपने बच्चे को अतिरिक्त कैलोरी से बचने के लिए बिना फैट वाली ड्रेसिंग का उपयोग कर सकते हैं या घर पर केवल ताज़ी सामग्री का उपयोग करके साल्सा या पेस्टो ड्रेसिंग बना सकते हैं।
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.






