क्या आप ज़्यादा नमक खाना पसंद करते हैं? जानिए ज़रूरत से ज़्यादा नमक के सेवन से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है!



मिठाईयों के अलावा नमक के बिना कोई भी व्यंजन के बारे में सोच पाना भी नामुमकिन है। नमक हमारे रोज़ की डाइट की एक ज़रूरी हिस्सा है। नमक का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाना नहीं है। नमक से हमारे शरीर को सोडियम, एक बेहद ज़रूरी पोषक तत्व मिलता है जिसकी कमी से गंभीर स्वस्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन जहाँ एक तरफ सोडियम की कमी घातक हो सकती है वही दुसरी ओर नमक का बहुत ज़्यादा सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इन जोखिमों को समझना आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह ब्लॉग आपके शरीर में सोडियम फंक्शन और बहुत ज़्यादा नमक के सेवन से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, ये जानने के लिए है!
विषय सूची
1. नमक का बहुत ज़्यादा सेवन करने से क्या होता है?
2. सोडियम का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
3. निष्कर्ष
4. सामान्य प्रश्न
5. संदर्भ
नमक का बहुत ज़्यादा सेवन करने से क्या होता है?
नमक का बहुत ज़्यादा सेवन आपके ब्लड प्रेशर बढ़ना, हृदय रोग आदि समस्याओं का कारण बन सकता है। चलिए नमक के बहुत ज़्यादा सेवन से आपके स्वास्थ्य में क्या प्रभाव पड़ता है जानते हैं:
1. ब्लड प्रेशर बढ़ता है
नमक का बहुत ज़्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। सोडियम के संपर्क में आने पर शरीर में पानी जमा हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड वेसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा हृदय पर भी प्रभाव डालता है।
2. हृदय रोग का जोखिम रहता है
ज़्यादा नमक वाला आहार हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हार्ट डिज़ीज़ का कारण बन सकता है। इसके परिणामस्वरूप एथेरोस्क्लेरोसिस होता है, या आर्टरीज़ हार्ड और मोटी हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो में बाधा आती है।
3. किडनी डैमेज हो सकती है
किडनी शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को फिल्टर करती है। बहुत ज़्यादा सोडियम का सेवन करने से किडनी को अधिक काम करना पड़ सकता है और किडनी की बीमारी या समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज़्यादा नमक का सेवन करना किडनी स्टोन या पथरी का कारण भी बनता है।
4. ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है
अत्यधिक नमक के सेवन से शरीर में यूरिन के ज़रिए कैल्शियम की कमी होती है, हड्डियां कमज़ोर होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। इन स्थितियों के कारण हड्डियां ज़्यादा तेज़ी से टूटने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर हो जाता है।
5. पेट के कैंसर का खतरा रहता है
इसमें स्टमक लाइनिंग की क्रॉनिक इरिटेेशन और संभावित रूप से H. पाइलोरी (Helicobacter pylori) इंफेक्शन को बढ़ावा देना शामिल है। यह एक बैक्टीरिया है जो अल्सर और संभावित रूप से पेट के कैंसर में योगदान देता है।
6. हार्ट फेल होने का खतरा होता है
बहुत ज़्यादा सोडियम फ्लूइड रिटेंशन का कारण बन सकता है, जिससे सूजन और वज़न बढ़ता है। यह शरीर में फ्लूइड की मात्रा भी बढ़ाता है, जिससे हार्ट फेलियर और लीवर डिज़ीज़ जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: लो सोडियम आहार योजना: बिना नमक वाले आहार के स्वास्थ्य लाभ, सुझाव और दुष्प्रभाव
सोडियम का शरीर में फंक्शन
सोडियम शरीर में कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि सोडियम का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है:
1. फ्लूइड बैलेंस करता है
सोडियम सेल्स के अंदर और बाहर फ्लूइड्स को ले जाने में मदद करता है, जिससे रक्त की मात्रा और दबाव के लिए आवश्यक फ्लूइड बैलेंस बना रहता है।
2. नर्व फंक्शन में मदद करता है
सोडियम नर्वस सिस्टम फंक्शन के लिए ज़रूरी होता है। यह मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन और नर्व सिग्नल के लिए आवश्यक सेल मेंब्रेन में इलेक्ट्रिकल ग्रेडिएंट बनाकर नर्व इम्पल्स को संचारित या ट्रांसमिट करने में मदद करता है।
3. मसल फंक्शन में सहायता करता है
सोडियम मांसपेशियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स रखने के लिए अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ काम करता है, जैसे पोटेशियम और कैल्शियम। इसमें वॉलंटरी (जैसे हाथ और पैर) और इंवॉलंटरी मसल्स (जैसे छाती) दोनों शामिल हैं।
4. इलेक्ट्रोलाइट संतुलन में मदद करता है
सोडियम शरीर में प्राथमिक इलेक्ट्रोलाइट है और पोटेशियम और क्लोराइड जैसे अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह संतुलन सेल्स और आर्गन के फंक्शन के लिए ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें: वज़न और ब्लड प्रेशर प्रबंधन के लिए 11 लो सोडियम आहार वाले खाद्य पदार्थों की खोज करें
निष्कर्ष
हालांकि सोडियम शरीर के कई कार्यों के लिए आवश्यक है, लेकिन इसे संतुलित रखना महत्वपूर्ण है। अधिकांश वयस्कों के लिए दैनिक सोडियम खपत 2,300 मिलीग्राम से कम है; 1,500 मिलीग्राम हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग के जोखिम वाले लोगों के लिए आदर्श है। प्रोसेस्ड फूड (जिनमें अक्सर सोडियम होता है) का सेवन कम करना और फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरे आहार पर ध्यान केंद्रित करने से आपको सोडियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अपने सोडियम सेवन पर नज़र रखकर, आप अपने स्वास्थ्य को सुधारने और बहुत ज़्यादा सोडियम इनटेक के प्रतिकूल प्रभावों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. मैं अपना सोडियम सेवन कैसे कम कर सकता हूं?
सोडियम सेवन को सीमित करने के लिए प्रोसेस्ड फूड कम खाएं। घर के खाने में सामान्य नमक की जगह सेंधा या काले नमक का सेवन करें, इनमे सोडियम की मात्रा कम होती है।
2. नमक की दैनिक आवश्यकता कितनी होती है?
वयस्कों के लिए दैनिक आवश्यकता 2300mg है, और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए, यह 1500mg है। हालांकि, वयस्कों को भी एक दिन में 2000mg तक का सेवन करना चाहिए।
संदर्भ
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.