क्या आपको भी रात में ठीक से नींद नहीं आती? जानिए नींद ना आने के 6 मुख्य कारण!



क्या आप जानते हैं कि लगभग 50% लोगों को सोने में कठिनाई होती है। वहीं 33% से ज़्यादा अडल्ट्स को हर रात सात घंटे की नींद नहीं मिल पाती है? यदि आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो यह मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आपको रात में नींद क्यों नहीं आती है। आपकी नींद डेली रूटीन और आदतों, भावनाओं, मेडिकल कंडीशन्स, दवाओं और यहां तक कि भोजन और बेवरेजेस विकल्पों से भी प्रभावित हो सकती है।
नींद की गड़बड़ी को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए रात में नींद न आने के कारणों को समझना बहुत ज़रूरी है। आज रात को नींद समय से ना आने के कारणों के बार में समझेंगे। इन कारणों को समझने से आपको अपने स्लीपिंग पैटर्न में सुधार करने में मदद मिलेगी।
विषय सूची
1. क्या हैं रात में नींद न आने के कारण?
2. निष्कर्ष
3. सामान्य प्रश्न
4. संदर्भ
क्या हैं रात में नींद न आने के कारण?
हृदय रोग, किडनी डिज़ीज़, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, स्ट्रोक, मोटापा और डिप्रेशन जैसी कई क्रॉनिक हेल्थ प्रॉब्लम्स नींद ना आने से जुड़ी हुई हैं। रात में नींद न आने के मुख्य कारणों की पहचान करने से पर्सनलाइज़्ड स्लीप स्ट्रेटजी तैयार करने में मदद मिलती है। यहां कम या बिलकुल नींद ना आने (इन्सोम्निया) के कुछ कारण दिए गए हैं जन्हें आप ज़रूर जानना चाहेंगे:
1. तनाव
काम, स्वास्थ्य, धन और परिवार के बारे में चिंताएं आपको रात में मेंटली एक्टिव रख सकती हैं और आपको सोने में परेशानी हो सकती है। जीवन की तनावपूर्ण घटनाएं, जैसे किसी प्रियजन की मृत्यु, बीमारी या नौकरी छूटना भी अनिद्रा का कारण बन सकती हैं।
2. ट्रेवल और वर्क शेड्यूल
मानव शरीर में जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं, नींद-जागने के चक्र, मेटाबॉलिज़्म, शरीर के तापमान आदि को नियंत्रित करता है। सर्कैडियन रिदम में बदलाव और अपरिचित नींद के वातावरण और अनियमित भोजन के समय जैसे पर्यावरणीय कारकों के कारण ट्रेवल या वर्क शेड्यूल में डिस्टर्बेंस से नींद आने में प्रॉब्लम हो सकती है।
3. स्लीपिंग हैबिट्स
सोने के लिए असुविधाजनक माहौल होना, झपकी लेना, सोने से ठीक पहले बहुत एक्टिव रहना और रोज़ाना सोने का अलग-अलग समय होना खराब नींद की आदतों के उदाहरण हैं। सोने से पहले मोबाइल चलाना और देर तक जागना भी सोने की गलत आदतों में शामिल है। इसके अलावा देर रात जाग कर स्नैकिंग करने से आपकी नींद खराब होती है।
4. मेंटल डिसऑर्डर
नींद आने में परेशानी होना एंज़ाइटी डिसऑर्डर के कारण हो सकता है। इसमें पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर भी शामिल है। यदि आप बहुत जल्दी जाग जाते हैं तो ये क्रॉनिक डिप्रेशन के लक्षणों का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: अवसाद और चिंता का प्राकृतिक रूप से इलाज करने के लिए वैज्ञानिक रूप से सिद्ध व्यायाम
5. लम्बे समय तक चलने वाली दवाइयां
यदि आप हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा और एंटी-डिप्रेज़ेंट आदि दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो ये भी नींद में खलल पैदा कर सकती हैं। दवाइयां आपके शरीर का मेलाटोनिन (आपकी वेक साइकिल को रेगुलेट करने वाला हॉर्मोन) का प्राकृतिक स्तर डिस्टर्ब कर सकती हैं। बीटा एगोनिस्ट, थियोफाइलिइन आदि जैसी दवाएं आपको नींद ना आने का कारण हो सकती हैं।
6. नींद से जुड़े डिसऑर्डर
नींद से जुड़े डिसऑर्डर सामान्य नींद के पैटर्न को बाधित करते हैं, जिससे नींद ना आना और अन्य लक्षण पैदा होते हैं। इन डिसऑर्डर में स्लीप एपनिया, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम और नार्कोलेप्सी जैसी कई स्थितियां शामिल हैं। रात में सांस लेने में अस्थायी रुकावट, नींद में खलल स्लीप एपनिया का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें: स्लीप एपनिया के लिए थेरेपी की खोज: लक्षण, उपचार के तरीके और लाभ!
निष्कर्ष
नींद की कमी कई कारणों से हो सकती है। कभी-कभी, यह कब्ज़, अपच, या अन्य बीमारियों या ज़्यादा कॉफी या कैफीन युक्त पदार्थों के कारण होता है। नींद में खलल अक्सर मानसिक अस्थिरता या खराब स्वास्थ्य का संकेत देता है। रात को नींद न आने के कारणों का समाधान आरामदायक और ताज़गी भरी नींद पाने के लिए बहुत ज़रूरी है।
सामान्य प्रश्न
1. रात में नींद न आने के क्या कारण हैं?
रात को नींद न आने के ये कारण हो सकते हैं:
तनाव
लाइफस्टाइल डिसऑर्डर
मेंटल डिसऑर्डर
स्लीपिंग हैबिट्स
2. अच्छी नींद के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
आप अपनी नींद को इस प्रकार व्यवस्थित करने का प्रयास कर सकते हैं:
स्वस्थ और संतुलित आहार लेना
फिज़िकल एक्सरसाइज़ेस में शामिल होना
योग और ध्यान का अभ्यास करना
तनाव प्रबंधन तकनीकों को अपनाना
संदर्भ
https://www.sleepfoundation.org/insomnia/treatment/what-do-when-you-cant-sleep
https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/top-4-reasons-why-youre-not-sleeping-throw-the-night
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.