सूर्य नमस्कार कैसे करें? घर पर इस योग से करें आसानी से वज़न कम!

Hindi

Updated-on

Published on: 25-Nov-2023

Min-read-image

10 min read

Updated-on

Updated on : 30-Nov-2023

views

220 views

profile

Akriti Tiwary

Verified

सूर्य नमस्कार कैसे करें? घर पर इस योग से करें आसानी से वज़न कम!

सूर्य नमस्कार कैसे करें? घर पर इस योग से करें आसानी से वज़न कम!

share on

  • Toneop facebook page
  • toneop linkedin page
  • toneop twitter page
  • toneop whatsapp page

प्राकृतिक रूप से वज़न घटाने के लिए योग से बेहतर क्या हो सकते है? स्वस्थ रहने और प्राकृतिक रूप से वज़न घटाने के लिए योग एक बेहतरीन तरीका है जो न केवल आपको शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। इन क्रियाओं में से सूर्य नमस्कार एक सबसे असरसर क्रियाओं में से एक है। जो हमें वज़न घटाने के साथ-साथ कई और आवश्यक लाभ भी प्रदान करता है।


सूर्य नमस्कार, एक प्राचीन योग अभ्यास जिसे पूरा विश्व फॉलो करता है। ये 12 स्टेप्स की सीरीज़ हमें कई फिज़िकल और मेन्टल स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। इस लिए अपने वज़न घटाने की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप फिटनेस प्लान का अनुसरण कर सकते हैं। आप अपने फिटनेस प्लान में सूर्य नमस्कार को जोड़ कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वज़न घटाने के लिए सूर्य नमस्कार प्राचीन योग प्रथाओं का हिस्सा है जो प्रभावी परिणाम देता है और आपके शरीर को लचीला बनाता है।

विषयसूची

  1. सूर्य नमस्कार क्या है? 

  2. सूर्य नमस्कार कैसे करें? सूर्य नमस्कार के 12 पोज़

  3. सूर्य नमस्कार वज़न घटाने में कैसे मदद करता है?

  4. सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभ

  5. निष्कर्ष 

  6. सामान्य प्रश्न

सूर्य नमस्कार क्या है?

सूर्य नमस्कार एक प्राचीन योग अभ्यास है जो वज़न घटाने में मदद कर सकता है। यह 12 आसनों का एक अनुक्रम है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को कसरत देता है। सूर्य नमस्कार मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉलिज़्म  को बढ़ावा देने में मदद करता है और साथ ही साथ वज़न घटाने के लिए भी मदद करता है।


नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से हमारा मन शांत और दिमाग तनाव मुक्त रहता है। शुरुआत में, आप 5-10 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकते हैं। 


यह भी पढ़ें: तनाव और थकान से राहत के लिए 6 सरल योगासन

सूर्य नमस्कार के 12 पोज़


बढ़ता हुआ वज़न आजकल हर एक व्यक्ति की प्राथमिक समस्या है जो कि हमारे मनचाहे खान पान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण हमें प्रभावित करता है।  लकिन घबराइए नहीं, क्यों की वज़न नियंत्रण इतना भी मुश्किल नहीं है। रोज़ाना 10 मिनट सूर्य नमस्कार करने से आप अपने बढ़ते हुए वज़न को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए प्राकृतिक रूप से वज़न कम करने वाले योगासनों के बारे में जानते हैं।  

1. प्रणामासन (Prayer Pose)

यह योगासन अपने पैरों और हाथों को एक लय में योगा मैट पर रखकर किया जाता है। सबसे पहले  गहरी सांस लें। इसके बाद अपने कंधों को आराम देते हुए अपनी हथेलियों को अपनी छांती के सामने लाएं और हल्के से सांस छोड़ें।


प्रो टिप - अपनी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ने से बचने के लिए अपनी पीठ हमेशा सीधी रखें।

2. हस्तउत्तानासन (Raised Arms Pose)  

हस्त उत्तानासन, जिसे रेज्ड आर्म पोज़ भी कहा जाता है, एक स्टैंडिंग योगा पोज़ है जो रीढ़ की हड्डी, पीठ, हैमस्ट्रिंग्स, और कंधों को स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह पोज़ ऊपरी शरीर में खिंचाव पैदा करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। 


इस योग आसन के लिए, सबसे पहले प्रार्थना मुद्रा करते हुए अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ लें। अब, अपनी बाहों को उठाएं और अपने बाइसेप्स को एक साथ रखते हुए पीछे की ओर झुकें।


प्रो टिप - उचित खिंचाव महसूस करने के लिए अपनी एड़ियों को ज़मीन पर रखें और अपने हाथों को छत की ओर ले जाएँ। 

3. हस्तपादासन (Standing Forward Bend Pose)

इस मुद्रा के लिए, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए, कमर से आगे की ओर झुकते हुए हल्की-हल्की सांस छोड़ें। अब, इस मुद्रा को करते समय ज़मीन को छूने का प्रयास करें।


प्रो टिप -मुख्य लक्ष्य अपनी हथेलियों से फर्श को छुए बिना अपनी पीठ सीधी रखना है। 

4. अश्व संचालनासन (Lunge Pose)  

इस मुद्रा के लिए, अपने घुटनों को मोड़ें, जिससे आपकी हथेलियां फर्श पर आराम से टिक सकें। अब, अपने बाएं पैर को पीछे की ओर फैलाएं, अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती के दाईं ओर लाएं।


प्रो टिप - आपको हर बार सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान देना चाहिए।

5. दंडासन (Stick Pose)

ये योगासन शारीरिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है। इस आसन में, आप खड़े और अपने पैरों को एक साथ रखते हैं। आपका वज़न बराबर रूप से शरीर के दोनों पैरों पर बाँधा जाता है, जिससे शारीरिक संतुलन बना रहता है। यह आसन सीधे पीठ, पैर, और कमर की मांसपेशियों को मज़बूती प्रदान करने में मदद करता है। 

6. अष्टांग नमस्कार  (Salute with Eight Parts)

ये सूर्य की पूजा करने का प्रतीक है। इस प्रक्रिया में, प्रणामासन से शुरू होकर, हस्त उत्तानासन, पादासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन, अश्व संचालनासन, पादासन, हस्त उत्तानासन, और प्रणामासन में पहुंचते हैं। यह सांस को समर्थन करने, संतुलन बनाए रखने, और शारीरिक लचीलापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मानव शरीर को पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।  

7. चतुरंग दंडासन (Plank Pose) 

इस मुद्रा के लिए, सुनिश्चित करें कि आपका शरीर ज़मीन के समानांतर हो। सबसे पहले अपने दाहिने पैर को पीछे ले जाएं और दोनों हाथों को अपने कंधों के नीचे लाएं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपना दाहिना पैर पीछे ले आएं।


प्रो टिप - आपको अपने पूरे शरीर को एक छड़ी की तरह एक सीधी रेखा में रखना होगा। 

8. भुजंगासन (Cobra Pose)  

भुजंगासन एक योगासन है जो रीढ़ की हड्डी को मज़बूत और लचीला बनाने में मदद करता है। यह आसन पाचन क्रिया, श्वास लेने की क्षमता और हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।


इसे आसन  को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल एक मैट पर लेट जाएं। फिर अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे रखें, उंगलियां आगे की ओर। इसके बाद अपने पैरों को एक साथ रखें और अपने पैर की उंगलियों को ज़मीन पर दबाएं। फिर कोहनियों को मोड़कर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं और गर्दन को सीधा रखें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे लाएं और आराम करें।

9. अधोमुख शवासन (Downward-Facing Pose) 

इसे करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर अपने पैरों को फैलाएं।  फिर अपने हाथों को अपने पीछे रखें और अपनी उंगलियों को आपस में मिलाएं। इसके बाद अपने कूल्हों को पीछे धकेल कर अपनी पीठ को सीधा रखें। अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें, उंगलियां आगे की ओर।

अब अपनी कोहनियों को मोड़ें और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। अपने सीने को ऊपर उठाएं और अपनी गर्दन को सीधा रखें।  

10. प्रणामासन (Prayer Pose)

यह योगासन अपने पैरों और हाथों को एक लय में योगा मैट पर रखकर किया जाता है। सबसे पहले  गहरी सांस लें। इसके बाद अपने कंधों को आराम देते हुए अपनी हथेलियों को अपनी छाती के सामने लाएं और हल्के से सांस छोड़ें। इसे अपोज़िट पैरों के साथ करें। 


प्रो टिप - अपनी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ने से बचने के लिए अपनी पीठ हमेशा सीधी रखें।

11. हस्तउत्तानासन (Raised Arms Pose)  

हस्त उत्तानासन, जिसे रेज्ड आर्म पोज़ भी कहा जाता है, एक स्टैंडिंग योगा पोज़ है जो रीढ़ की हड्डी, पीठ के बड़े हिस्से, हैमस्ट्रिंग्स, और कंधों को स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह पोज़ ऊपरी शरीर में खिंचाव पैदा करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। 


इस योग आसन के लिए, सबसे पहले प्रार्थना मुद्रा करते हुए अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ लें। अब, अपनी बाहों को उठाएं और अपने बाइसेप्स को एक साथ रखते हुए पीछे की ओर झुकें।


प्रो टिप - उचित खिंचाव महसूस करने के लिए अपनी एड़ियों को ज़मीन पर रखें और अपने हाथों को छत की ओर ले जाएँ। इस प्रक्रिया में दूसरे पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

12. हस्तपदासन (Standing Forward Bend Pose)

इस मुद्रा के लिए, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए, कमर से आगे की ओर झुकते हुए हल्की-हल्की सांसे छोड़ें। अब, इस मुद्रा को करते समय ज़मीन को छूने का प्रयास करें।


प्रो टिप -मुख्य लक्ष्य अपनी हथेलियों से फर्श को छुए बिना अपनी पीठ सीधी रखना है।  

सूर्य नमस्कार वज़न घटाने में कैसे मदद करता है?

सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन शामिल हैं जो शरीर के हर अंग पर प्रभाव डालता है। यह न केवल आपकी मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, बल्कि इसे लचीला भी बनाता है। चलिए जानते है की कैसे सूर्य नमस्कार हमें वज़न घटने में मदद कर सकता है।  

1. यह एक प्रभावी कार्डियो व्यायाम है

सूर्य नमस्कार के दौरान, आपके शरीर के सभी मुख्य मांसपेशी समूह काम करते हैं। यह आपके हृदय गति और श्वसन दर को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।

2  यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है

मेटाबॉलिज्म वह दर है जिस पर आपका शरीर कैलोरी बर्न करता है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है, जिससे आपको वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।

3. यह मांसपेशियों को मज़बूत करता है

मज़बूत मांसपेशियां अधिक कैलोरी बर्न करती हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से आपके शरीर के सभी मुख्य मांसपेशी समूह मज़बूत हो सकते हैं, जिससे आपको वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।


सूर्य नमस्कार वज़न घटाने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से वज़न कम करने के लिए, आपको इसे नियमित रूप से करना होगा। हालांकि, यदि आपके कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, तो सूर्य नमस्कार शुरू करने से  पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। 

सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभ

  • शरीर में मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देता है

  • न्यूरो एंडोक्राइन सिस्टम को एक्टिवेट करता है 

  • इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है 

  • इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है

  • यह अनिद्रा से निपटने में मदद करता है

  • ब्लड शुगर को कम करता है

  • तनाव के स्तर को कम करता है

  • नर्वस सिस्टम के संतुलन को सुधारता है

  • हार्मोन को नियंत्रित करता है

  • संज्ञानात्मक गतिविधियों को बढ़ाता है

निष्कर्ष 

वज़न घटाने के लिए सूर्य नमस्कार उन लोगों के लिए सबसे अच्छा तरीका है जो जल्दी और स्वस्थ तरीके से कैलोरी कम करना चाहते हैं। यह कई अन्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है जो आपके शरीर को स्वस्थ और शांतिपूर्ण रखता है। हालांकि सूर्य नमस्कार आपको तेज़ी से वज़न कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन विशेषज्ञ की देखरेख में इन आसनों को करने पर आप अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। खासकर यदि आप नए हैं तो इन लक्षणों का सबसे ज़्यादा फायदा आपको मिल सकता है।


स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी के लिए ToneOp के विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। 

सामान्य प्रश्न

1. सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

सूर्य नमस्कार दिन के किसी भी समय किया जा सकता है। हालांकि, सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय है, क्योंकि सूर्य के संपर्क में आने से सकारात्मकता और पर्याप्त मात्रा में विटामिन D मिलता है।


2. क्या सूर्य नमस्कार बेली फैट को कम कर सकते है?   

सूर्य नमस्कार 12 योग मुद्राओं का एक समूह है जिसे अक्सर प्रवाह क्रम में अभ्यास किया जाता है। संतुलित आहार और लगातार व्यायाम के साथ, पूरे शरीर की यह कसरत बेली फैट कम करने सहित वज़न घटाने में योगदान दे सकती है।


3. वज़न घटाने के लिए रोज़ाना कितनी बार सूर्य नमस्कार करने चाहिए?

 आप वज़न घटाने के लिए रोज़ाना सूर्य नमस्कार के पांच राउंड कर सकते हैं और समय के साथ इसे 12 तक बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको 416 कैलोरी तक बर्न करने में फायदा हो सकता है।


ToneOp क्या है?

 

ToneOp  के एक हेल्थ अवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसलटशन भी प्राप्त क्र सकते हैं। वेट लोस, मेडिकल कंडीशंस, डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग्स भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएं प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।



Subscribe to Toneop Newsletter

Simply enter your email address below and get ready to embark on a path to vibrant well-being. Together, let's create a healthier and happier you!

Download our app

Download TONEOP: India's Best Fitness Android App from Google Play StoreDownload TONEOP: India's Best Health IOS App from App Store

Comments (0)


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Explore by categories