वज़न घटाने से लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित करने तक जानिए ग्रीन कॉफ़ी के 9 बड़े फ़ायदे !

Hindi

Updated-on

Published on: 24-Jun-2024

Min-read-image

10 min read

views

170 views

profile

Vishalakshi Panthi

Verified

वज़न घटाने से लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित करने तक जानिए ग्रीन कॉफ़ी के 9 बड़े फ़ायदे !

वज़न घटाने से लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित करने तक जानिए ग्रीन कॉफ़ी के 9 बड़े फ़ायदे !

share on

  • Toneop facebook page
  • toneop linkedin page
  • toneop twitter page
  • toneop whatsapp page

स्वस्थ रहने के लिए ब्लैक कॉफी, ब्लैक टी या ग्रीन टी तो सभी पीते हैं। क्या आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए ग्रीन कॉफी के बारे में सुना है?  ग्रीन कॉफी बिना भुनी हुई कॉफी बीन्स होती हैं। यह अपने हाई क्लोरोजेनिक और एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट के लिए जानी जाती है। क्लोरोजेनिक एसिड रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर सकता है जिससे रक्तचाप कम हो जाता है। ग्रीन कॉफ़ी आम तौर पर वज़न घटाने का अच्छा सप्लीमेंट मानी गई है। इससे फैट और ग्लूकोज़ मैटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद मिलती है। इसके अलावा ग्रीन कॉफी आपकी ब्लड शुगर नियंत्रित करती है, ब्लड प्रेशर कम करती है और आपको ऊर्जा प्रदान करती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने में मदद करते हैं। कॉफी के सभी फ़ायदों को विस्तार से जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें। 

विषय सूची 

  1. ग्रीन कॉफी के 9 बड़े फ़ायदे 

  2. निष्कर्ष 

  3. सामान्य प्रश्न 

  4. संदर्भ

ग्रीन कॉफी के 9 बड़े फ़ायदे 

बिना भुनी कॉफी बीन्स से उत्पन्न ग्रीन कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करते हैं। ग्रीन कॉफी पीने के ऐसे ही और भी फ़ायदे दिए गए हैं। 

1. वज़न कम होता है

ग्रीन कॉफी पीने का एक सबसे अच्छा फ़ायदा यह है कि आपका वज़न नियंत्रित होता है। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड अधिक मात्रा में होता है, जिससे आपके शरीर में फैट और ग्लूकोज़ की प्रक्रिया में बदलाव आता है और आपका वज़न कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा कॉफी में एंज़ाइम ग्लूकोज़-6-फॉस्फेटेज़ शामिल होता है, जो लीवर में ग्लूकोज़ बनाने की प्रक्रिया में शामिल होता है। इससे रक्त प्रवाह में ग्लूकोज़ का अवशोषण कम होता है। 

2. मैटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है

ग्रीन कॉफी बीन्स में क्लोरोजेनिक एसिड कंटेंट के कारण वज़न कम करने की क्षमता होती है। क्लोरोजेनिक एसिड आपके फैट मैटाबॉलिज़्म मेें एंज़ाइम की गतिविधि को बढ़ा देता है जिससे आपका मैटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाता है। इससे आपके शरीर में फैट का स्टोरेज कम होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। 

3. ब्लड शुगर में नियंत्रण 

ग्रीन कॉफ पीने से आपकी ब्लड शुगर नियंत्रण में रहती है। क्लोरोजेनिक एसिड आपके कार्ब के अवशोषण को कम करता है और भोजन खाने के बाद तुरंत ब्लड शुगर बढ़ने से भी रोकता है। 


ये भी पढ़ें: 10 Green Tea Benefits For Health & Weight Loss

4. इंसुलिन की सेंसिटिविटी में सुधार

ग्रीन कॉफी का एक और फ़ायदा यह है कि ये आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। क्लोरोजेनिक एसिड आपके ग्लूकोज़ मैटाबॉलिज़्म में हॉर्मोन को मॉड्यूलेट करके इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। इससे आपके रक्त की शुगर प्रभावी रूप से नियंत्रित होती है। 

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल 

ग्रीन कॉफी वैसोडीलेशन को बढ़ावा देती है। इसमें आपके शरीर की रक्त वाहिकाएं चौड़ी होने लगती हैं। ऐसा होने से आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। 

6. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है

ग्रीन कॉफी में एक पॉलीफेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करता है। इससे आपका ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है जो कि क्रॉनिक डिसीज़ का बड़ा कारक हो सकता है। 


ये भी पढ़ें- Black Coffee For Weight Loss

7. एंटी-इन्फ्लेमेट्री इफेक्ट

ग्रीन कॉफी के एंटीऑक्सीडेंट में सूजन रोधी गुण भी होते हैं। इससे आपके शरीर में सूजन का स्तर कम होता है और बड़ी बीमारी जैसे अर्थराइटिस और अन्य बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। 

8. एनर्जी बूस्ट 

ग्रीन कॉफी में सामान्य मात्रा में कैफीन होता है जो कि आपके शरीर में एनर्जी बूस्ट करता है। 

9. कॉग्निटिव फंक्शन में बढ़ावा 

ग्रीन कॉफी पीने का एक फ़ायदा यह भी है कि ये कॉग्निटिव फंक्शन को सुधारती है। ग्रीन कॉफी में कैफीन और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड मेंटल क्लैरिटी, फोकस और मूड को सुधारने में मदद करते हैं। इससे सारा दिन आपका कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर रहता है। 

निष्कर्ष 

ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं। इससे आपका वज़न कम होता है, ब्लड शुगर नियंत्रित होती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस सुधरता है। ग्रीन कॉफी पीने से आपकी एनर्जी में बूस्ट आता है। हालांकि, ग्रीन कॉफी पीना शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। खासकर तब जब आप किसी मेडिकल कंडीशन से गुज़र रहे हों। यही नहीं ग्रीन कॉफी के फ़ायदे होने के साथ-साथ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह से ही लें।  

सामान्य प्रश्न 

1. ग्रीन कॉफी बीन्स के दुष्प्रभाव क्या होते हैं?

ग्रीन कॉफी बीन्स से: 

  • आपका पेट खराब हो सकता है या पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं। 

  • कैफीन इनटेक से इंसोम्निया हो सकता है या हृदय की गति बढ़ सकती है। 

  • यदि आप कोई मेडिसिन ले रहे हैं तो यह आपकी दवाइयों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। 


2. ग्रीन कॉफी बीन के क्या फ़ायदे हैं?

ग्रीन कॉफी बीन के यह फ़ायदे हैं:

  • वज़न कम होता है।

  • मैटाबॉलिज्म बढ़ता है। 

  • ब्लड शुगर नियंत्रित होता है। 

  • इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है।

  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। 


3. ग्रीन कॉफी बीन्स का सेवन कैसे करें?

ग्रीन कॉफी बीन्स को रात भर पानी में भिगो कर रखें। इसमें पानी और कॉफी की मात्रा 3:1 होनी चाहिए। अगले दिन पानी और बीन्स को 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबाल लें। अब इसे छलनी से छान कर इसका पानी पियें। 

संदर्भ

ToneOpक्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स  जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।


Subscribe to Toneop Newsletter

Simply enter your email address below and get ready to embark on a path to vibrant well-being. Together, let's create a healthier and happier you!

Download our app

Download TONEOP: India's Best Fitness Android App from Google Play StoreDownload TONEOP: India's Best Health IOS App from App Store

Comments (0)


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Explore by categories