Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

नारियल पानी के लाभ और पोषण संबंधी महत्व

calendar

Published on: 24 Jan 2023

calendar

Updated on: 30 Oct 2023

calendar

10 min

calendar

694 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

जब आप बीमार होते हैं या आपको थोड़ी ऊर्जा की ज़रूरत होती है तो आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? बेशक ये नारियल पानी ही होता है। एक लोकप्रिय प्राकृतिक शीतल पेय है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रहने और कुछ मेडिकल कंडीशंस को कवर करने में मदद करता है।

संस्कृत लेखन से पता चला है कि भारतीय नारियल को प्राथमिक खाद्य स्रोत और अन्य आवश्यकताओं के रूप में इस्तेमाल करते थे। नारियल के ताड़ को कल्पवृक्ष के नाम से जाना जाता था, एक ऐसा पेड़ जो हमे सभी आवश्यक लाभ प्रदान करता है। हम ToneOp के इस ब्लॉग में बताये गए नारियल पानी की अधिक जानकारी और लाभ के लिए सूचीबद्ध तथ्यों को पढ़ें। 

विषयसूची

1. नारियल पानी क्या है?

2. नारियल पानी के पोषण मूल्य

3.  नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

4. नारियल पानी पीने का सही समय

5. नारियल पानी को स्टोर करने का सही तरीका

6. नारियल पानी के दुष्प्रभाव क्या हैं?

7. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

8. निष्कर्ष 

9. सामान्य प्रश्न

नारियल पानी क्या है?

नारियल के तरल पदार्थ को नारियल पानी कहा जाता है। पुराना हो जाने पर नारियल पानी, सूख कर गूदे में परिवर्तित हो जाता है। चूंकि कच्चे नारियल हरे होते हैं, नारियल पानी को कभी-कभी "हरा नारियल पानी" कहा जाता है।

नारियल मुख्य रूप से ट्रॉपिकल जगहों में उगाए जाते हैं और इनका स्वाद मीठा और अखरोट जैंसा होता है। यह रिहाइड्रेशन में सहायता करता है, व्यायाम के बाद नारियल पानी पीना अच्छा होता है। यह गर्मियों की एक लोकप्रिय ड्रिंक है। मध्यम बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर आदि से निपटने में यह फायदेमंद होता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कोलेरा के डायरिया के मामले में रिहाइड्रेशन उपचार में पोटेशियम के स्रोत के रूप में नारियल पानी का सेवन करने का सुझाव देता है।

नारियल पानी के पोषण मूल्य

राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम नारियल पानी में शामिल हैं:

  • कैलोरी - 41 Kcal
  • प्रोटीन - 0.9 g
  • फैट - 1.4 g
  • सोडियम - 30 g
  • कार्बोहाइड्रेट - 6.3 g
  • कैल्शियम - 10 mg
  • मैग्नीशियम - o.5 g
  • फास्फोरस - 30 mg
  • पोटेशियम - 404 mg

नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

नारियल पानी के कुछ स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं:

1. नारियल पानी में कैलोरी कम होती है, जो इसे वज़न घटाने के लिए फायदेमंद बनाती है।

2. पोटेशियम, फास्फोरस, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के साथ, नारियल पानी कई पोषक तत्व प्रदान करता है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करके स्वस्थ रखते हैं।

3. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखते हैं।

4. इसके हाई पोटेशियम कंटेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में मदद करते हैं।

5. यह एंटीडायबिटिक होता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

6. शरीर को ठंडा रखता है।

7. घमौरियों से बचाता है, चिकन पॉक्स और अन्य बीमारियों के कारण होने वाले चकत्तों को दूर करता है।

8. ड्यूरेटिक्स के रूप में कार्य करता है।

9. किडनी और यूरेथ्रल स्टोन के इलाज में मददगार होता है।

10. लिपिड प्रोफाइल में सुधार करता है।

11. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है।

नारियल पानी पीने का सही समय

दिन में कभी भी नारियल पानी पिया जा सकता है। हालांकि यह कभी कभी अधिक प्रभावी साबित होता है:

खाली पेट- नारियल पानी को आप सुबह की पहली ड्रिंक बना सकते हैं। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ने, मेटाबॉलिज़्म का निर्माण करने और वज़न कम करने में मदद करेगा।

पोस्ट-वर्कआउट- नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स, व्यायाम के दौरान ऊर्जा प्रदान करते हैं।

हैंगओवर के बाद- नींबू ही नहीं बल्कि नारियल पानी भी हैंगओवर से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन उपाय है।

नारियल पानी को स्टोर करने का सही तरीका

अगर आप फल से नारियल पानी निकालते हैं, तो आपको इसे जल्द से जल्द फ्रिज में रखना चाहिए। निर्माता आमतौर पर इसे खोलने के बाद ठंडा करने की सलाह देते हैं।

ठंडा रखने पर पानी 24 से 48 घंटे तक ताज़ा रहेगा। कुछ नारियल पानी को लंबे समय तक रखने के लिए पस्टेयराइज़ेशन का उपयोग करते हैं। इसका मतलब है कि आपको इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। अगर पैकेज नहीं खोला जाता है तो इसे 12 महीने तक ताज़ा रखा जा सकता है।

नारियल पानी के दुष्प्रभाव क्या हैं?

रोज़ाना नारियल पानी पीना ज़्यादातर लोगों के लिए खतरनाक नहीं होता। हालांकि, जिस चीज के अनकहे फायदे होते हैं उसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

चूँकि नारियल पानी में पोटैशियम अधिक होता है, किडनी रोग वाले लोगों के लिए इसका सेवन सावधानी से किया जाना चाहिए।

किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है और नारियल पानी भी अधिक पीने से नुक्सान हो सकता है। इसका अधिक सेवन शरीर पर हानिकारक प्रभाव दिखा सकता है।

आहार विशेषज्ञ की सलाह 

नारियल पानी व्यायाम के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से हाइड्रेट करने और बदलने में मददगार होता है। कच्चा नारियल हम सभी के लिए वरदान है।

मानव शरीर पर इसके कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं और यह स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है। इसलिए अपनी आइस्ड टी और अन्य एरेटेड ड्रिंक्स को नारियल पानी से बदलें। पैकेज्ड ड्रिंक्स की जगह प्राकृतिक ड्रिंक्स चुनें और स्वस्थ रहें। 

निष्कर्ष 

नारियल पानी एक अद्भुत, स्वाभाविक रूप से इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक है जो आपके हृदय को स्वस्थ रखता है, आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ाता है, और व्यायाम के बाद आपको हाइड्रेटेड और तरोताज़ा रखता है।

अब तक के अध्ययन में नारियल पानी स्वास्थ्य बर्धक माना गया है। हालांकि, इन विशेषताओं में से कई की पुष्टि करने के लिए मनुष्यों को शामिल करने वाले अतिरिक्त सावधानीपूर्वक नियंत्रित अध्ययनों की आवश्यकता है।

यदि आप इस ट्रॉपिकल ड्रिंक को पीना शुरू करना चाहते हैं, तो अतिरिक्त चीनी वाले किसी भी खाद्य से बचें।

सामान्य प्रश्न

1. नारियल पानी को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है?

अनुपचारित नारियल पानी को 24 घंटे तक स्टोर किया जा सकता है।

2. नारियल का पानी किस समय पीना चाहिए?

आप दिन के किसी भी समय या रात में भी इसको पी सकते हैं। हालांकि, सुबह-सुबह नारियल पानी पीना एक अच्छा विकल्प है। यह आपके मेटाबॉलिज़्म को किक-स्टार्ट करने और वज़न घटाने में मदद करता है।

3. क्या नारियल पानी मधुमेह के लिए अच्छा होता है?

नारियल पानी में विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होती है जबकि चीनी की मात्रा कम होती है। हालाँकि, आपको मीठे नारियल पानी से बचना चाहिए, जिससे आपकी कैलोरी और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

4. नारियल पानी किस रंग का होता है?

सभी नारियल पानी पारदर्शी सफेद होते हैं। ताज़ा नारियल पानी का गुलाबी रंग नारियल पानी में मौजूद एंजाइम पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज (PPO) के कारण होता है।

5. नारियल पानी मीठा होता है या नमकीन?

नारियल पानी में मीठा, नमकीन और अखरोट जैसा स्वाद होता है। हालांकि, अधिक पकने पर यह खट्टा हो सकता है। 

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉसमेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।




Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.