Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

JN 1 Covid Variant: जानें इस नए वेरिएंट के लक्षण, बचाव और उपचार!

calendar

Published on: 25 Dec 2023

calendar

10 min

calendar

814 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

कोविड-19 संक्रमण से हम सभी वाकिफ हैं। इस संक्रमण के नए वेरिएंट JN.1 (Covid variant), जो BA.2.86 ओमिक्रॉन लाइनेज़ (Omicron lineage) की एक सब वेरिएंट है, का आना सभी के लिए चिंता का विषय है। आपको बता दें की सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल और प्रिवेंशन (CDC) का अनुमान है कि JN.1 सर्दियों के मौसम में बढ़ सकता है। साथ ही वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन (WHO) ने JN.1 को “वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट” घोषित कर दिया है। 


सबसे पहले इसे अगस्त 2023 में लक्समबर्ग में डिस्कवर किया गया था, और इसके बाद ये संक्रमण USA, चीन और अब इंडिया में भी फैलने लगा है। भारत में JN.1 का पहला मामला 8 दिसंबर, केरल में पाया गया था, जिसके बाद पूरे भारत में अलर्ट घोषित किया गया। 


इस ब्लॉग में हम JN 1 कोविड वेरिएंट के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जानेंगे।

विषयसूची 

  1. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट क्या है?

  2. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट के लक्षण 

  3. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट का खतरा सबसे ज़्यादा किसे है?

  4. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट टेस्ट 

  5. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट से बचाव 

  6. JN 1 कोविड-19 वेरिएंट के उपचार 

  7. निष्कर्ष 

  8. सामान्य प्रश्न 

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट क्या है?

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन (WHO) ने 19 दिसंबर 2023 को JN.1 कोरोना वायरस स्ट्रेन को "वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट" के रूप में विभाजित किया। COVID-19 का JN.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन वायरस का एक नया सबटाइप है। यह सीधे पिरोला वेरिएंट BA.2.86 (Pirola variant BA.2.86) से संबंधित है जो ओमिक्रोन फैमिली का सदस्य है। 


यह एक आसानी से फैलने वाला वायरस है जिसमे स्पाइक प्रोटीन की म्यूटेशन के कारण ये इम्यून सिस्टम को आसानी से अटैक कर सकता है और इसमें वैक्सीन का भी कोई असर नहीं होता। जिन व्यक्तियों ने COVID-19 संक्रमण का सामना किया है या वैक्सीन ली है, उन्हें भी इस नए स्ट्रेन के प्रति सचेत रहना चाहिए।

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट के लक्षण


JN 1 कोविड-19 वेरिएंट के कई लक्षण सर्दी-खांसी से मिलते जुलते हैं, लेकिन फिर भी ऐसे कई लक्षण हैं जो व्यक्ति के इम्यूनिटी और हेल्थ पर निर्भर करते हैं। ऐसे कुछ लक्षणों में शामिल है-

  • खांसी 

  • सर दर्द 

  • कमज़ोरी 

  • थकान 

  • गले में खराश 

  • नींद आने में कठिनाई

  • तनाव और चिंता 

  • गैस्ट्रिक दिक्कतें 

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट का खतरा सबसे ज़्यादा किसे हैं?

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट एक बेहद आसानी और तेज़ी से फैलने वाला वायरस हैं, इसलिए इस पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ये कुछ लोगों के लिए गंभीर और चिंताजनक हो सकता है। उनमें शामिल हैं-

  • छोटे बच्चे (10 साल की उम्र तक)

  • गर्भवती महिलाएं 

  • ओल्ड एडल्ट्स (60 वर्ष से ज़्यादा)

  • क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजज़ (COPD), डायबीटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, आदि से पीड़ित लोग 

  • HIV, कैंसर और इम्युनोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित लोग 

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट टेस्ट

JN1 कोविड-19 वेरिएंट की जांच के लिए निम्नलिखित तरीके हो सकते हैं:

1. कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किट 

ये एक डाइगोनॅस्टिक टेस्ट है जिसका उद्देश्य SARS-CoV-2 एंटीजन की पहचान करना है। आमतौर पर इसे नेसल सैंपल से किया जाता है।

2. कोविड-19 के लिए RT–PCR

कोविड की पहचान का एक और तरीका RT–PCR टेस्ट है। ये एक न्यूक्लियर मेथड है जो किसी वायरस के मौजूदगी की जांच के लिए उपयोग की जाती है। 

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट से बचाव

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट से बचाव का तरीका कोविड-19 वायरस की जाँच के तरीकों की तरह ही है। इनमे शामिल हैं- 

  • वैक्सीनेशन

  • सोशल डिस्टन्सिंग 

  • मास्क का उपयोग 

  • हैंड सैनिटाइज़र 

  • खांसी आते वक़्त मुँह ढकें  

  • हेल्दी खाना खाएं 

  • अपनी चीज़ों को शेयर न करें 

JN 1 कोविड-19 वेरिएंट के उपचार

जल्दी रिकवरी के लिए डॉक्टर निम्नलिखित उपचारों का सुझाव देते हैं-

ट्रीटमेंट 

विवरण

आराम करें और आइसोलेटेड रहें 

बेहतर महसूस होने तक घर पर रहें और खुद को दूसरों से आइसोलेटेड कर लें। घर के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत करते समय मास्क पहनें।

हाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सारे तरल पदार्थ (पानी, हर्बल चाय, जूस) पिएं

बुखार को नियंत्रित रखें 

डॉक्टर आमतौर पर बुखार को नियंत्रित करने के लिए पैरासिटामोल जैसी ओवर-द-काउंटर दवाओं का सुझाव देते हैं।

विटामिन D सप्लीमेंटेशन

यदि आपके शरीर में विटामिन D की कमी है, तो डॉक्टर के निर्देशानुसार सप्लीमेंट लें।

मेडिकल कंडीशन मैनेजमेंट 

यदि आपको डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, CPOD, अस्थमा, किडनी डिसीज़ जैसी कोई स्थिति है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष 

JN1 कोविड वेरिएंट से संबंधित लक्षणों और ध्यान रखने योग्य बातों पर अपडेट रहना बेहद महत्वपूर्ण है, जो ओमिक्रॉन वायरस का एक नया और संशोधित सबटाइप है। हालांकि ये नया वेरिएंट बहुत खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर आप और ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 


स्वास्थ्य संबंधित अन्य कोई भी सलाह या फिटनेस प्लान के लिए आप ToneOp के एक्सपर्ट्स से सलाह ले सकते हैं। 

सामान्य प्रश्न 

1. कितने प्रकार के कोविड वेरिएंट है?

अभी तक विशेषज्ञों द्वारा कुल  9 प्रकार के कोविड वेरिएंट पाए गए हैं-

  1. अल्फा 

  2. बीटा 

  3. गामा 

  4. डेल्टा 

  5. एटा 

  6. लोटा 

  7. कापा 

  8. लैम्ब्डा 

  9. ओमिक्रोन


2.   वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट क्या है? 

वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट में उन स्ट्रेन को रखा जाता है, इसमें पब्लिक हेल्थ को खतरा नहीं होता है।


3. भारत में कितने JN1 कोविड-19 मामले हैं?

देश में रविवार तक कोरोना वायरस के उप-स्वरूप JN 1 के 63 मामले सामने आए जिनमें से 34 मामले गोवा में पाए गए


4. क्या JN1 कोविड वेरिएंट घातक है?

JN 1 वेरिएंट बेहद  संक्रामक है लेकिन कम घातक है।   


5. क्या कोविड दोबारा हो सकता है? 

हाँ, कोविड एक आसानी से फैलने वाली बीमारी है जो किसी भी व्यक्ति को दोबारा हो सकती है। 

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।


Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.