क्या JN1 वेरिएंट खतरनाक है? कोविड-19 वैरिएंट्स लिस्ट 2023!



कोविड-19 का समय पूरे विश्व के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय रहा है। इस पैन्डेमिक के शुरुआत से ही, इस खतरनाक SARS-CoV-2 वायरस के विभिन्न वेरिएंट्स, जैसे कि अल्फा, बीटा, डेल्टा, और ओमिक्रॉन, सामने आए हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा की गई COVID-19 वायरस में परिवर्तनों की मॉनिटरिंग में ये परिणाम सामने आया है की कुछ वेरिएंट्स दूसरों की तुलना में तेज़ी से फैलते हैं।
2023 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्तमान समय में एक्टिव 9 प्रकारों को सूचीबद्ध किया। इससे पहले 50 से अधिक प्रकारों की पहचान की गई है जो अब लोगों को प्रभावित नहीं कर रहे हैं ।
ऐसे में आप सभी के मन में ये सवाल ज़रूर होगा की क्या कोविड-19 वेरिएंट JN 1 खतरनाक है? भारत और पूरे विश्व में JN1 कोविड-19 वेरिएंट के अचानक आ जाने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। इसके और इसके प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद आवश्यक है। अगर आप JN1 कोविड-19 वेरिएंट के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ये ब्लॉग पढ़ें!
विषयसूची
JN1 कोविड-19 वेरिएंट कितना खतरनाक है?
JN1 कोविड-19 वेरिएंट लिस्ट
कोविड-19 वेरिएंट्स का वर्गीकरण
निष्कर्ष
सामान्य प्रश्न
JN1 कोविड-19 वेरिएंट कितना खतरनाक है?
JN1 कोविड-19 का एक नया वेरिएंट है जिसे केरल के तिरुवनंतपुरम, कराकुलम में 8 दिसंबर को डिटेक्ट किया गया था। यह वेरिएंट पहले USA, चीन, और अब भारत में पहचाना गया है, जो पिरोला का एक सब-वेरिएंट है।
कोरोना के इस नए वेरिएंट के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के कारण कई देशों में नए केस सामने आरहे हैं। सबका सवाल ये है की क्या ये वेरिएंट सबसे खतरनाक है? क्या JN.1 अन्य वेरिएंट्स से अधिक संक्रामक है? सभी सवालों को स्पष्ट करने के लिए, आपको पहले इस नए वेरिएंट के बारे में सभी बातें जाननी चाहिए।
ये भी पढ़े: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने के लिए 5 हर्बल चाय!
क्या JN1 कोविड-19 वेरिएंट चिंता का विषय है?
JN 1 वेरिएंट पिरोला या BA. 2.86 से स्पाइक प्रोटीन के सिर्फ एक सिंगल म्यूटेशन के वजह से अलग है। ये तेज़ी से फ़ैल सकता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे लक्षण हैं जो इसे ओमिक्रोन स्ट्रेन के सामान्य बनाता है। लेकिन JN1 के कुछ लक्षण ओमिक्रोन की तुलना में ज़्यादा गंभीर हैं।
JN1 कोविड-19 वेरिएंट लिस्ट
कोविड-19 वायरस को कई तरीकों से संगठित किया गया है। निम्नलिखित “वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न” और “वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट” की श्रेणी में सब-वैरिएंट्स की लिस्ट दी गई हैं-
कोविड-19 वेरिएंट्स का वर्गीकरण
नए COVID वेरिएंट्स की संख्या लगातार बदल रही है। 2023 के अंत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि वर्तमान में नौ वेरिएंट्स एक्टिव हैं। इन वेरिएंट्स को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है, जिन्हें नीचे समझाया गया है:
1.कोविड वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न
एक्सपर्ट्स एक सिस्टम के द्वारा COVID-19 वैरिएंट्स के बदलाव को समझने की कोशिश करते हैं। इन सब-वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न (Variant of Concern, VOC) माना जाता है। अन्य सब-वेरिएंट की तुलना में, इसमें निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
यह अधिक आसानी से फैलता है।
यह गंभीर लक्षणों का कारण बन सकता है।
इसके खिलाफ वैक्सीन और COVID-19 संक्रमण की दवाइयां कम काम करती हैं।
इसके खिलाफ कोई भी उपचार और COVID-19 टेस्ट कम प्रभावी होते हैं।
2. कोविड वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट
कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 को पहले BA.2.86 के एक हिस्से के रूप में “वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट” के तौर पर वर्गीकृत किया गया था। “वेरिएंट ऑफ़ इंटरेस्ट” सब-वेरिएंट में ये कुछ विशेषताएं पाई जाती हैं-
ये बेहद तेज़ी से फैलता है और कई घातक लक्षणों का कारण है।
इसे पहचानना आसान नहीं होता जिस वजह से ट्रीटमेंट करना मुश्किल होता है।
ये भी पढ़े: जाने विटामिन C से भरपूर संतरे के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ
निष्कर्ष
JN1 वेरिएंट, जो ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट है, जानलेवा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी आवश्यक सावधानियाँ लेना महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों में पूरे विश्व ने पैंडेमिक के भयानक प्रभावों का अनुभव किया है। इसलिए, मास्क पहनना और हाथ सैनिटाइज़ बेहद ही ज़रूरी हैं।
जो लोग किसी अन्य मेडिकल कंडीशन से पीड़ित हैं या पहले कोविड से प्रभावित हो चुके हैं, ऐसे व्यक्तियों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके बीमार होने का जोखिम अधिक हो सकता है। अगर आप किसी अन्य मेडिकल कंडीशन से पीड़ित है या प्रभावी फिटनेस प्लान की तलाश में हैं, तो आप ToneOp के विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. सबसे प्रमुख कोविड-19 स्ट्रेन्स क्या-क्या है?
पैंडेमिक की शुरुआत से लेकर हमने कई प्रमुख COVID-19 वायरस स्ट्रेन्स देखे हैं, जिनमें अल्फा, बीटा, डेल्टा, और ओमिक्रॉन शामिल हैं।
2. सबसे खतरनाक कोविड वेरिएंट क्या है?
डेल्टा वेरिएंट और डेल्टा प्लस वेरिएंट कोविड-19 के बहुत खतरनाक होते हैं। इसे लंबे समय तक ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है और कई मामलों में मौत भी हो सकती है।
3. नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के लक्षण क्या है?
नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल है-
सर्दी और खांसी
बुखार
टेस्ट में बदलाव
4. क्या JN1 कोविड वेरिएंट घातक है?
JN 1 वेरिएंट बेहद संक्रामक है लेकिन कम घातक है।
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.