Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

Mansik Tanav Ko Dur Karne Ke Upay: मन को शांत और पॉज़िटिव रखने के लिए डाइट और योग

calendar

Published on: 23 Nov 2023

calendar

10 min

calendar

1029 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

क्या आपने कभी किसी भी परेशानी में बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता जैसी स्थिति को महसूस किया है? आम बोलचाल की भाषा में इसे मानसिक तनाव कहा जाता है। आज कल के समय में मानसिक तनाव एक बेहद ही आम स्थिति हो गई है जिसके बारे में जानना बेहद ही ज़रूरी है। तो आइए, इस ब्लॉग के ज़रिए हम मानसिक तनाव के बारे में जानते हैं!


मानसिक तनाव को मेन्टल स्ट्रेस भी कहा जाता है। ये एक ऐसी स्थिति है जो बहुत सारी बीमारियों जैसे एंग्ज़ायटी और डिप्रेशन का कारण बन सकती है। इस स्थिति का शुरुआती स्तर पर पता लगाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए ये घातक भी साबित हो सकती है। इसके लक्षणों में इन्सोमनिया, दुखी रहना, वज़न घटना, खुद को नुक्सान पहुँचाना और आत्म्यहत्या से जुड़े विचार आना शामिल हैं। आइए हम Mansik Tanav Ko dur Karne Ke Upay के बारे में जाने!

विषयसूची 

  1. Mansik Tanav Kya Hai | मानसिक तनाव क्या है?

  2. Mansik Tanav Ke Lakshan | मानसिक तनाव के लक्षण 

  3. Mansik Tanav Ke Liye Diet Me Badlav | मानसिक तनाव के लिए डाइट में बदलाव 

  4. Mansik Tanav Dur Karne Ke Liye Yoga | मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग 

  5. Mansik Tanav Kam Karne Ke Tips | मानसिक तनाव कम करने के टिप्स 

  6. निष्कर्ष 

  7. सामान्य प्रश्न

Mansik Tanav Kya Hai? | मानसिक तनाव क्या है?

मानसिक तनाव जिसे “सायकोलॉजिकल स्ट्रेस” के नाम से भी जाना जाता है हमारे मस्तिष्क एवं सोचने की क्षमता से जुड़ी एक जटिल समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशानी होती है। तनाव के कारण व्यक्ति में चिंता, बेचैनी, थकान, अनिद्रा, सिरदर्द, आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


बहुत सारे लोग इस स्थिति से खुद बाहर आ जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को मनोवैज्ञानिक की सलाह लेनी पड़ती है।  इसके लिए मानसिक तनाव के कारणों एवं लक्षणों को समझना बेहद ज़रूरी है ताकि उसका इलाज सही तरीके से हो सके।  चलिए जानते हैं की मानसिक तनाव होने पर व्यक्ति को कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।  

Mansik Tanav Ke Lakshan | मानसिक तनाव के लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार, मानसिक तनाव के लक्षण अलग-अलग लोगों में भिन्न हो सकते हैं। कुछ आम लक्षण यहां निम्नलिखित हैं - 


  • थका हुआ महसूस करना 

  • सिर दर्द 

  • बहुत जल्दी चिढ़ जाना 

  • कम बोलना

  • नींद की कमी 

  • डिप्रेशन

  • अकेला महसूस होना 

  • चिंता करना 

  • बेचैनी 

  • मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत 

  • जल्दी गुस्सा आना 

  • सुसाइड के विचार आना  

Mansik Tanav Ke Liye Diet Me Badlav | मानसिक तनाव के लिए डाइट में बदलाव 


मानसिक तनाव के लिए सही आहार चुनना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपके शरीर और दिमाग दोनों को शांति मिलती है। यहाँ कुछ ऐसे आहार टिप्स बताये गए हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचने में मदद कर सकते हैं:

1. आयोडीन को शामिल करें 

क्या आपको हमारे शरीर के लिए आयोडीन के महत्व के बारे में पता है? आयोडीन एक पोषक तत्व है, जो शरीर में थायराइड नामक केमिकल बनाने के लिए आवश्यक होता है। थायराइड शरीर के सम्पूर्ण विकास को नियंत्रित करता है। सांस लेने और हृदय गति से लेकर वज़न घटाने और मांसपेशियों की शक्ति तक, सारे कार्य आयोडीन पर निर्भर रहते हैं। आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में आलू, दही, लहसुन, सोयाबीन शामिल कर सकते हैं। 

2. ओमेगा-3 से युक्त भोजन लें 

एक्सपर्ट्स का कहना है की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में ओमेगा-3 का सेवन करने से नर्व सेल्स को फायदा होता है, और ये डिप्रेशन को भी दूर रखता है। कई खाद्य पदार्थ जैसे मछली, सीड, नट्स, सोयाबीन, फल, पत्ता गोभी, आदि ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। 

3. जिंक से भरपूर फूड्स का सेवन करें 

हमारे शरीर में जिंक की कमी के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं जो आगे चलकर डिप्रेशन का भी कारण बन सकती हैं। इसमें इम्यूनिटी, सेल्यूलर हेल्थ, और ब्रेन का काम शामिल है। ये हमारे मूड को भी प्रभावित करता है। इसलिए हमें नियमित तौर पर जिंक युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। आप अपने रेगुलर डाइट में जिंक से भरपूर फूड्स को शामिल करके अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं। जिंक युक्त खाद्य पदार्थ में शामिल है:

  • बादाम

  • लहसुन

  • सोयाबीन

  • अंडे

  • सीड्स

  • नट्स 

4. मैग्नीशियम से युक्त फूड्स खाएं  

मैग्नीशियम हमारे याददाश्त के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इस नुट्रिएंट् की कमी हमारी याददाश्त को कमज़ोर कर सकती है जिसकी वजह से छोटी छोटी बातों को याद रखने में मुश्किल हो  सकती है।  


ये आपके सोचने की क्षमता को भी प्रभावित करता है और साथ ही डिप्रेशन का कारण भी बन सकता है। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने भोजन में काजू, बादाम और पीनट बटर को शामिल कर सकते हैं। 



यह भी पढ़ें:  मानसिक स्वास्थय के लिए डाइट और व्यायाम का महत्व

Mansik Tanav Dur Karne Ke Liye Yoga | मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग

अपने स्ट्रेस को कम करने और एनर्जी को बचाने के लिए आरामदायक नींद बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। अच्छी नींद से एंग्जायटी और डिप्रेशन से भी दूर रह सकते हैं और अपनी प्रोडक्टिविटी, स्ट्रेंथ और मस्तिष्क स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकते हैं। 


हमारे स्ट्रेस को नियंत्रित करने के 2 मुख्य तरीके हैं: प्राणायाम और मेडिटेशन। साथ ही सकारात्मक विचारों और योग से हम अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। यह relax karne ki taknik बेहद फायदेमंद होती है। 


स्ट्रेस को कम करने के लिए हमें अपनी दिनचर्या की आदतों में कुछ स्वाभाविक बदलाव लाने चाहिए क्योंकि ये आपके मूड को खुशहाल रखने एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए आप निम्नलिखित योग आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं-

1. अनुलोम-विलोम (Anulom-Vilom)


इस आसन से हमारे हृदय को मज़बूती मिलती है, रेस्पिरेटरी हेल्थ अच्छी होती है। अनुलोम- विलोम हमारे मानसिक तनाव को कम करने के साथ हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

2. भुजंगासन (Bhujangasana)


ये आसन हमारे पीठ, कमर, और आंखों को मज़बूत बनाने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ में भी सुधार करता है। ये वेट लॉस में मदद करता है और इससे रेस्पिरेटरी हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही यह स्पाइनल कॉर्ड को स्थिर रखता है और पूरे शरीर को ताकत प्रदान करता है।

3. बालासन (Balasana)


ये आसन स्ट्रेस बस्टर का काम करता है। इस आसन को करने से हमें मानसिक तनाव से शांति मिलती है। ये हमें तनाव से मुक्त होने में मदद करता है। साथ ही ये कमर और रीढ़ की हड्डी को भी बैलेंस प्रदान करता है। 

4. वृक्षासन (Vrikshasana)


ये आसन हमारे पैरों, जांघों, और कमर को मज़बूत बनाता है और साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के फंक्शनिंग में मदद मिलती है।

5. शवासन (Shavasana)


शवासन से हमें आराम और शांति मिलती है। इससे हमारा तनाव कम होता है, मन शांत होता है, और हमें अच्छी नींद आती है। इससे हमारा हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

Mansik Tanav Ko Kam Karne Ke Tips | मानसिक तनाव कम करने के टिप्स 

तनाव की स्थिति बेहद परेशान करने वाली होती है इसलिए इस स्थिति से निकलने के कुछ टिप्स नीचे बताये गए हैं  जो आप अपना सकते हैं-


  • योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें क्योंकि ये आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा।   

  • सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें क्योंकि बढ़ते स्क्रीन टाइम से आपकी आँखों एवं मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। 

  • तनाव को कम करने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम करें।  

  • रोज़ाना 20 मिनट शारीरिक व्यायाम करना शुरू करें। 

  • किसी भी आउटडोर खेलों या गतिविधि में शामिल हो जाएँ (फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस, जॉगिंग आदि)।  ये आपको तनाव से राहत दिलाएगा। 

  • सुबह की सैर से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है जिससे तनाव कम होता है। 

  • ओमकार का जाप करें। 

  • तनाव को कम करने के लिए आप अपना पसंदीदा गाना भी सुन सकते हैं। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है। 

  • हेल्दी और स्वादिष्ट खाना खाने से तनाव से राहत मिलती है। 

  • अगर आप अपने काम से परेशान हैं तो आपको कुछ दिन तक ब्रेक लेना चाहिए। ये आपके तनावग्रस्त दिमाग को शांति देगा। 

  • अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज़्यादा समय बिताएं। 

निष्कर्ष 

अगर आप अपने मानसिक तनाव को कम करना चाहते हैं, तो आपको पहले अपने विचारों को सकारात्मक बनाना चाहिए। स्ट्रेस-फ्री लाइफ किसे नहीं पसंद, लेकिन हम इसे तब तक नहीं पा सकते जब तक हम अपने हृदय और मस्तिष्क को सकारात्मक एवं स्वस्थ नहीं बनाएंगे। 


तनाव से राहत के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों से मिले, घूमे, व्यायाम करें, खानपान की आदतों को सुधारें और खुद पर ध्यान दें। अगर आपको मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी परेशानी है तो आप ToneOp के एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं। यहाँ के एक्सपर्ट्स आपको अच्छी तरह से गाइड करेंगे और आपको अपनी परेशानी से निकलने में मदद करेंगे। 

सामान्य प्रश्न 

1.  दिमाग को टेंशन फ्री कैसे रखें? (dimag ko tension free kese rakhe)

अपने दिमाग को टेंशन फ्री रखने के लिए नियमित व्यायाम सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं।


2. 1 मिनट में तनाव को कैसे कम करें?

अगर आपको तनाव कम करना है तो हेड मसाज से अच्छा उपाय है। और तो और एक शोध के अनुसार बबल व्रैप को फोड़ने से स्ट्रेस 33% तक कम होता है। इसके अलावा ब्रीथिंग एक्सरसाइजेज़ भी काफी कारगर साबित होती हैं। 


3. तनाव को कम करने के लिए सबसे लाभदायक पेय क्या है?

तनाव को कम करने के लिए तुलसी का पानी सबसे लाभदायक है। तुलसी का पानी मानसिक स्थिति को स्थिर करने, कुछ जटिल बीमारियों से बचाने, और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होता है।


4. लोगों को आसानी से तनावग्रस्त होने का क्या कारण है?

कुछ मानसिक स्वास्थ्य स्थिति जैसे डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी लोगों के तनावग्रस्त होने का अहम् कारण है। ये लोगों को शारीरिक रूप से भी बीमार कर सकती हैं। 


5. हर दिन पॉजिटिव कैसे रहे ? (har din positive kaise rahe)

हर दिन पॉजिटिव रहने के लिए, सुबह उठकर ध्यान और योग करना चाहिए। साथ ही खुद का ख्याल रखना, स्वस्थ आदतों को अपनाना, और अपने काम के तरफ ध्यान देना आपको एक पॉजिटिव व्यक्ति बनाता है। 


Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.