Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

Semaglutide Tablets: प्रकार, उपयोग, साइड इफेक्ट्स और गाइडलाइन्स!

Profile Picture

Written by:

Akriti Tiwary

calendar

Published on: 06 Jan 2024

calendar

10 min

calendar

777 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

Semaglutide Drugs वेट लॉस और टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी स्थितियों के नियंत्रण के लिए कारगर साबित हुई हैं। टाइप 2 डायबिटीज़ एक क्रोनिक मेडिकल कंडीशन है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढा सकती है।


इसे रोकने के लिए, लोग विभिन्न दवाइयां आज़मा सकते हैं, और ऐसी ही एक दवा है- Semaglutide Tablet। ये GLP-1 हार्मोन के प्रभाव की तरह काम करता है जो इंसुलिन रिलीज़ को बढ़ा कर, ग्लूकोज़ प्रोडक्शन को कम करके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।


साथ ही इसके अलावा यह भूख को नियंत्रित करता है और वज़न घटाने में मदद करता है। यहां हम Semaglutide टैबलेट, उनके प्रकार, कार्य, उपयोग और दुष्प्रभावों के बारे में जानेंगे। जानने के लिए ब्लॉग पढ़े!

विषयसूची

  1. Semaglutide Tablets क्या है?

  2. Semaglutide Tablets के विभिन्न प्रकार 

  3. Semaglutide Tablets का उपयोग 

  4. क्या ओरल Semaglutide वज़न घटाने के लिए काम करता है?

  5. कितनी बार Semaglutide लें सकते हैं?

  6. Semaglutide Tablets के साइड इफेक्ट्स 

  7. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

  8. निष्कर्ष 

  9. सामान्य प्रश्न

  10. संदर्भ लिंक 

Semaglutide Tablets क्या है?

Semaglutide एक दवा है जो विशेष रूप से वज़न घटाने और टाइप 2 डायबिटीज़ का इलाज के लिए काम करती है । यह एक प्रमुख दवा है जो GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट के ग्रुप में आती है और GLP-1 हार्मोन की तरह काम करती हैं। 


आप इन दवाइयों को ओरल टैबलेट्स के रूप में ले सकते हैं या सीधे इंजेक्ट कर सकते हैं। केवल तीन Semaglutide tablets के ब्रांड हैं जिन्हें फ़ूड एंड ड्रग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा एप्रूव किये गए हैं- 

  • वेगोवी (Wegovy)

  • ओज़ेम्पिक (Ozempic) 

  • रायबेल्सस (Rybellus) 

Semaglutide Tablets के विभिन्न प्रकार 

फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन ने तीन Semaglutide ड्रग्स, Wegovy, Ozempic and Rybelus को मंज़ूरी दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जाने:

1. ओज़ेम्पिक (Ozempic)

इसका उपयोग टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए किया जाता है।


मोड: इंजेक्शन


ताकत:

  • 0.25 mg या 0.5 mg dose/pen

  • 1 mg dose/pen

  • 2 mg dose/pen

2.विगोवी (Wegovy)

इसका उपयोग लोगों को वज़न कम करने में मदद करने के लिए किया जाता है। यह हाई बॉडी मास इंडेक्स (BMI 27 या उस से अधिक हो) वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी वज़न संबंधी समस्याओं को नियंत्रित करता है। इसका उपयोग स्वस्थ आहार और व्यायाम के साथ किया जाता है।


मोड: इंजेक्शन


यह इंजेक्शन निम्नलिखित डोज़ में उपलब्ध होता है:

  • 0.25 mg dose/pen

  • 0.5 mg dose/pen

  • 1 mg dose/pen

  • 1.7 mg dose/pen

  • 2.4 mg dose/pen

3. रायबेल्सस

यह Semaglutide दवाइयां इंसुलिन रिलीज़ को बढ़ाकर, ग्लूकागन प्रोडक्शन को कम करके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित एडल्ट्स के लिए निर्धारित है। 


मोड: टैबलेट्स 


ताकत:

  • 3 mg टैबलेट 

  • 7 mg टैबलेट

  • 14 mg टैबलेट

Semaglutide Tablets का उपयोग 

Semaglutide tablets ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट दवाइयों में से एक है और टाइप 2 डायबिटीज़ वाले व्यक्तियों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं की ये दवाइयां कैसे काम करती हैं:

Semaglutide टैबलेट कैसे काम करती हैं?

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Semaglutide इंजेक्शन और ओरल सहित विभिन्न फॉर्मूलेशन में उपलब्ध है। 

  • GLP-1 हार्मोन की तरह काम करना: Semaglutide शरीर में नेचुरल हार्मोन, GLP-1 की तरह काम करती है जो पैंक्रीयाज़ से इंसुलिन रिलीज़ को उत्तेजित करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

  • इंसुलिन सीक्रेशन : Semaglutide इंसुलिन के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो शरीर के सेल्स को ग्लूकोज़ (चीनी) की ज़्यादा मात्रा अवशोषित करने और उपयोग करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है।

  • ग्लूकोज़़ प्रोडक्शन को कम करना: टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों में, लिवर बहुत अधिक ग्लूकोज़ का प्रोडक्शन कर सकता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने में योगदान देता है। Semaglutide लिवर द्वारा उत्पादित ग्लूकोज़ की मात्रा को कम करने में भी मदद करता है।

क्या ओरल Semaglutide वज़न घटाने के लिए काम करता है?

ओरल Semaglutide ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट की प्रमुख दवाओं में से एक है और शरीर में GLP-1 हार्मोन की तरह काम करता है।


इसलिए, जब आप कुछ भी खाते हैं, तो यह टैबलेट इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है, जो आपको एनर्जी प्रदान करता है और भूख के नियंत्रण में मदद करता है। 


Semaglutide खाने को डाइजेस्ट करने में समय लगाता है जिससे आपको लंबे समय तक भूंख का अहसास नहीं होता।  इससे आपकी कैलोरी की खपत कम होती है। साथ ही ये हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करता है और खाने की लालसा को कम कर सकता है।


इसके अलावा, ये ब्राउन फैट को एक्टिवेट करता है। ब्राउन फैट एक ऐसा टिशू है जो कैलोरी बर्निंग के लिए जाना जाता है। ये भी हमारे वेट लॉस में मदद करता है। 

कितनी बार Semaglutide लें सकते हैं?

किसी भी अन्य जटिलता को रोकने के लिए Semaglutide की खुराक को समझना बहुत आवश्यक है। आम तौर पर, Semaglutide इंजेक्शन सप्ताह में एक बार दिया जाता है, और यदि आवश्यकता अनुसार डॉक्टर द्वारा खुराक 4 सप्ताह के बाद बढ़ाई जाती है।


Semaglutide इंजेक्शन के साथ काम करते समय, खुराक को नोट करना महत्वपूर्ण है। साथ ही डॉक्टर से परामर्श लिए बिना इसे लेना बंद न करें, क्योंकि इससे इलाज की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। अगर आपने भूल से डोज़ छोड़ दिया हैं, तो जितनी जल्दी हो सके दूसरी खुराक से इसकी भरपाई करें। 

Semaglutide Tablets के साइड इफेक्ट्स  


किसी भी दवा की तरह, Semaglutide tablets के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर किसी को ये अनुभव हो, ये ज़रूरी नहीं है, और उनकी गंभीरता अलग-अलग हो सकती है।

कैटेगरी 

साइड इफेक्ट्स 

सम्भावना 

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दिक्कतें 

जी मचलाना

सामान्य, आमतौर पर समय के साथ कम हो जाता है

उल्टी 

सामान्य

डायरिया 

सामान्य

कब्ज़

सामान्य

पेट में दर्द

सामान्य

हाइपोग्लाइसीमिया

(लो ब्लड शुगर)

चक्कर आना, तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन, पसीना आना, ठीक से न बोल पाना, भूख, भ्रम, कमज़ोरी, सिरदर्द, तेज़ दिल की धड़कन, घबराहट महसूस होना

अन्य डायबिटीज़ दवाओं के साथ इसकी संभावना अधिक है।  

इंजेक्शन स्पॉट पर रिएक्शन 

रेडनेस, खुजली, सूजन

स्थानीय, आम तौर पर हल्का और अस्थायी

हार्ट रेट का बढ़ना (टैचीकार्डिया)

तेज़ धड़कन

असामान्य

पैंक्रियाटाइटिस

गंभीर पेट दर्द जो पीठ तक फैल सकता है। 

दुर्लभ लेकिन गंभीर, तत्काल चिकित्सा सहायता लें।  

किडनी के कार्य में परिवर्तन

क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ना

असामान्य, किडनी फंक्शन से सम्बंधित। तत्काल चिकित्सा सहायता लें।  

एलर्जी

खुजली, सूजन, विशेषकर चेहरे, होंठ या जीभ पर

असामान्य, तत्काल चिकित्सा सहायता लें।  


यदि आप किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव करते हैं, खासकर यदि वे गंभीर या लगातार हो रहे हैं, तो अपने मेडिकल स्पेशलिस्ट से संपर्क करना आवश्यक है। 

आहार विशेषज्ञ की सलाह 

Semaglutide tablets टाइप 2 डायबिटीज़ के इलाज के लिए और कुछ मामलों में, वज़न घटाने के लिए प्रभावी दवाएं हैं। FDA द्वारा केवल तीन Semaglutide दवाइयां एप्रूव्ड हैं जिनमें, ओज़ेम्पिक (Ozempic), वेगोवी (Wegovy), और रायबेल्सस (Rybelsus) शामिल है। हालांकि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया(DCGI) ने केवल Novo Nordisk's oral semaglutide (Rybelsus) की मंज़ूरी दी हैं। इनके भी कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।

-डायटीशियन अदिति उपाध्याय 

निष्कर्ष 

यदि आप टाइप 2 डायबिटीज़ और वज़न घटाने के लिए प्रभावी और FDA-एप्रूव्ड टैबलेट्स या इंजेक्शंस की तलाश में हैं, तो आप Semaglutide Tablets का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें। Semaglutide GLP-1 के प्रभावों की तरह काम करता है, जिससे इंसुलिन सीक्रेशन बढ़ जाता है, लिवर से ग्लूकोज़ प्रोडक्शन कम हो जाता है और भौं नियंत्रित हो जाती है।  


इसके अलावा, कई परीक्षणों के द्वारा इसके प्रभावशीलता का पता लगाया गया है, खासकर तब, जब इसे स्वस्थ आहार, जीवन शैली में बदलाव और शारीरिक व्यायाम से जोड़ा गया। हालांकि, किसी भी दवा की तरह, Semaglutide के भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए आपको इसे अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही लेना चाहिए। डायबिटीज़ और वज़न घटाने के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ToneOp के विशेषज्ञों से भी सलाह ले सकते हैं!

सामान्य प्रश्न

1.Semaglutide का उपयोग कौन नहीं कर सकता?

निम्नलिखित व्यक्तियों को Semaglutide से बचना चाहिए:

  • वे लोग जिन्हें एलर्जी है।    

  • गर्भावस्था/स्तनपान कराने वाली महिलाएं।  

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर से पीड़ित लोग।   

  • पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित व्यक्ति।  

  • किडनी/लिवर की समस्या वाले लोग।   


2. Semaglutide टैबलेट की कीमत कितनी है?

भारत में Semaglutide टैबलेट की कीमत ब्रांड, फॉर्मूलेशन (इंजेक्शन या ओरल) और डोज़ की ताकत के आधार पर भिन्न हो सकती है। उपचार के पूरे महीने के लिए ओरल Semaglutide की कीमत 315 रुपये प्रति टैबलेट या लगभग 10000 रुपये होगी।


3. Semaglutide से एक महीने में कितना वज़न कम किया जा सकता है?

Semaglutide के साथ वज़न घटाने का समय व्यक्तियों में भिन्न हो सकता है और साथ ही यह आहार, व्यायाम और समग्र स्वास्थ्य जैसे कारकों से प्रभावित होता है।


4. क्या Semaglutide पेट के फैट को कम करता है?

Semaglutide को वज़न घटाने में फायदेमंद माना गया है, जिसमें बेली फैट का कम होना भी शामिल है। यह भूख को नियंत्रित करता है। हर एक व्यक्ति में प्रतिक्रियाएँ भिन्न हो सकती हैं।


5. भारत में Semaglutide tablets का ब्रांड नेम क्या है?

भारत में Semaglutide टैबलेट आमतौर पर RYBELSUS (7 MG TABLET) ब्रांड द्वारा उपलब्ध है। 

संदर्भ लिंक 

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।


Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.