क्या आप भी चीनी की जगह स्टीविया का सेवन करते हैं? जानिए Stevia के हेल्थ बेनिफिट्स और हेल्थ रिस्क!



डायबिटीज़ से परेशान हैं लेकिन मीठा खाने का मन करता है? शक्कर का सेवन कम करना चाहते हैं लेकिन चाय बिना शक्कर के नहीं पी पाते हैं? स्टीविया इसमें आपकी मदद कर सकता है! स्टीविया के इन दिनों लाइमलाइट में हैं।
स्टीविया एक प्राकृतिक स्वीटनर है जो रिबाउडियाना प्लांट की पत्तियों से प्राप्त किया जाता है। इसके ज़ीरो-कैलोरी नेचर और बेहतरीन मिठास के कारण यह शुगर का अच्छा सबस्टीट्यूट बना हुआ है। जो लोग शक्कर का सेवन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये बेहतरीन विकल्प है।
स्टीविया के हेल्थ के लिए कई फायदे हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को सुधारता है, वेट नियंत्रित करने में मदद करता है और संभावित एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव करता है। स्टीविया के सभी हेल्थ बेनिफिट्स और संभावित दुष्प्रभावों को विस्तार से जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
विषय सूची
1. स्टीविया के फायदे क्या हैं?
2. स्टीविया से होने वाले हेल्थ रिस्क
4. आहार विशेषज्ञ की सलाह
5. निष्कर्ष
6. सामान्य प्रश्न
7. संदर्भ
स्टीविया के फायदे क्या हैं?
स्टीविया के 6 मुख्य हेल्थ बेनेफिट्स हैं जैसे-
1. कैलोरी-फ्री
शुगर की तरह स्टीविया में कैलोरी नहीं होती है, यह वज़न नियंत्रण में और कैलोरी की खपत को कम करने में मदद करता है।
2. ब्लड शुगर में नियंत्रण
स्टीविया से ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। यह डायबिटीज़ पेशेंट्स के लिए शुगर का अच्छा सबस्टीट्यूट है।
3. वेट कंट्रोल
चूंकि स्टीविया एक ज़ीरो-कैलोरी खाद्य पदार्थ है इसलिए इसके सेवन से आपके वज़न नियंत्रण में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- 10 Common Weight Loss Mistakes - Oops! You Did It Again
4. एंटीऑक्सीडेंट बेनेफिट्स
स्टीविया में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के सैल्स को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव तनाव-प्रेरित नुकसान से बचा सकते हैं।
5. एंटी-इंफ्लेमेटरी
स्टीविया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको सूजन से राहत मिलती है।
6. ओरल हेल्थ
स्टीविया उन लोगों के लिए बेहतरीन स्वीटनर है जो लोग कैविटी या दांत की सड़न की फिक्र करते हैं क्योंकि इससे आम शक्कर जैसी समस्या नहीं होती।
स्टीविया से होने वाले हेल्थ रिस्क
स्टीविया को आमतौर पर एक सुरक्षित विकल्प माना गया है। हालांकि इसके अधिक इस्तेमाल से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जैसे-
1. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस
स्टीविया का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्कम्फर्ट जैसे पेट फूलना या दस्त की समस्या हो सकती है। अन्य शुगर-बेस्ड अल्कोहल की तरह, स्टीविया आंत में फरमेंट हो सकता है, जिससे सेंसिटिव व्यक्तियों में ये लक्षण आ सकते हैं।
2. एलर्जिक रिएक्शन
स्टीविया से होने वाली एलर्जी काफी आम है। इसमें खुजली, सूजन और सांस लेने में समस्या होने जैसी तकलीफ शामिल हैं। स्टीविया की पत्तियां इन रिएक्शन को ट्रिगर कर सकती हैं।
3. ब्लड शुगर पर प्रभाव
कुछ रिसर्च के अनुसार स्टीविया इंसुलिन सीक्रेशन और ग्लूकोज मैटाबॉलिज़्म को प्रभावित कर सकता है। यह प्रभाव आपके ब्लड में शुगर के नियंत्रण के साथ हस्तक्षेप कर सकता है। हालांकि ऐसा अधिक मात्रा में स्टीविया का सेवन करने से होता है। इसलिए स्टीविया को नियंत्रित मात्रा में लें।
ये भी पढ़ें- Blood Sugar Levels: Hyperglycemia And Hypoglycemia
4. प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेफ्टी
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान स्टीविया की मात्रा को नियंत्रित या कम रखना सही होगा। स्टीविया का अधिक सेवन करने से शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है।
5. ड्रग इंटरेक्शन
स्टीविया आपकी दवाइयों के साथ हस्तक्षेप कर सकता है। खासकर जो लोग ब्लड शुगर नियंत्रण या ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं उन्हें प्रभावित कर सकता है। यह इंटरेक्शन इन दवाओं की प्रभावशीलता या दुष्प्रभावों को बदल सकता है, जिससे फार्मास्युटिकल उपचारों के साथ स्टीविया का उपयोग करते समय सावधानी और मेडिकल सुपरविजन की आवश्यकता होती है।
आहार विशेषज्ञ की सलाह
उन लोगों को स्टीविया का सेवन करने की सलाह दूंगी जो रिफाइंड शुगर का सेवन कम करना चाहते हैं। हालाँकि मैं स्टीविया को नियंत्रित मात्रा में लेने की सलाह दूंगी। स्टीविया को रेगुलर शुगर का एक अल्टरनेटिव की तरह ही देखना चाहिए ना कि रिप्लेसमेंट की तरह। इसे नियंत्रित मात्रा में लेना चाहिए क्योंकि इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
डॉ. अदिति उपाध्याय
निष्कर्ष
रिबाउडियाना प्लांट के पत्तों से उत्पन्न स्टीविया के स्वास्थ्य के लिए कुछ फायदे हैं तो अधिक मात्रा में लेने पर कुछ नुकसान भी हैं। स्टीविया के कुछ स्वास्थ्य के लिए कुछ फायदे हैं जैसे ये कैलोरी फ्री खाद्य पदार्थ है, इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है, ओरल हेल्थ सही रहती है, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं और एंटीऑक्सीडेंट गुण है। वहीं दूसरी ओर यदि इसे अधिक मात्रा में लिया जाए तो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस, एलर्जिक रिएक्शन, ब्लड प्रेशर पर प्रभाव पड़ सकता है, आदि समस्याएं शामिल हैं।
सामान्य प्रश्न
1. क्या स्टीविया आपके लिए हेल्दी है?
हां, स्टीविया आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, इसमें ज़ीरो कैलोरी होती है और रिफाइंड शुगर का अच्छा अल्टरनेटिव है।
2. क्या स्टीविया का नकारात्मक प्रभाव होता है?
स्टीविया से होने वाले नकारात्मक प्रभाव-
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या हो सकती है।
एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
इंसुलिन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
शरीर में दवाइयों के साथ रिएक्ट कर सकता है।
3. क्या स्टीविया का प्रतिदिन सेवन करना ठीक है?
आमतौर पर स्टीविया को प्रतिदिन खा सकते हैं। हालांकि इसके सेवन को नियंत्रित रूप में ही रखें।
संदर्भ
- Stevia, Nature’s Zero-Calorie Sustainable Sweetener - PMC (nih.gov)
- Stevia rebaudiana Bertoni.: an updated review of its health benefits, industrial applications and safety - ScienceDirect
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.