प्रेगनेंसी में पेट दर्द का कारण क्या है? जानिए पेट दर्द के उपचार



प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक हर्ष और उल्लास से भरी यात्रा होती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय होने वाला पेट दर्द तनाव पैदा कर सकता है। ऐसे में मां के मन में अपनी और बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर प्रश्न खड़े होते हैं। हालांकि प्रेगनेंसी के समय स्वास्थ्य में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव देखे जा सकते हैं। ऐसा एक्सपेकटेड मदर की बॉडी में हो रहे हॉरमोनल बदलावों के कारण भी होता है। ऐसे में लक्षणों में अंतर करना बहुत ज़रूरी होता है, जिससे किसी बड़ी परेशानी का पता लगाया जा सके। आज के ब्लॉग में हम प्रेगनेंसी के समय होने वाले पेट दर्द के कारण और उपचार जानेंगे।
विषय सूची
महिलाओं को प्रेगनेंसी में पेट दर्द क्यों होता है?
प्रेगनेंसी के दौरान किन समस्याओं के लिए चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए?
आहार विशेषज्ञ की सलाह
निष्कर्ष
सामान्य प्रश्न
संदर्भ
महिलाओं को प्रेगनेंसी में पेट दर्द क्यों होता है?

प्रेगनेंसी में पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे:
लिगामेंट्स में खिंचाव
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं का गर्भाशय बच्चे के विकास के लिए धीरे-धीरे बड़ा होता है, जिससे आसपास की मांसपेशियों और टेंडन्स में खिंचाव होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को पेट में हल्का दर्द महसूस होता है।
गैस और सूजन
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले हॉर्मोनल चेंजेस के कारण उन्हें गैस और सूजन हो जाती है। इससे महिलाएं के पेट में तीव्र दर्द होता है।
कब्ज़
कब्ज़ या कॉन्स्टीपेशन भी प्रेगनेंसी में पेट दर्द का कारण हो सकता है। कब्ज़ से अंतड़ियों में जमा मल प्रेगनेंसी में डिस्कंफर्ट का कारण होता है।
राउंड लिगामेंट पेन
राउंड लिगामेंट्स गर्भाशय को सपोर्ट करने में सहायता करती हैं। यदि आपके पेट के दोनों ओर तीव्र दर्द होता है तो यह राउंड लिगामेंट्ंस खिंचाव के कारण हो सकता है।
ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रेक्शन
ब्रेक्सटन हिक्स को झूठा या अभ्यास संकुचन कहा जा सकता है। इस प्रेगनेंसी के दौरान लगभग सभी महिलाएं महसूस करती हैं। ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रेक्शन आपके गर्भाशय को टोन और बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार करता है। यह अवस्था प्रेगनेंसी के अंतिम दिनों कि है, जब महिलाएं इसे महसूस करती हैं। ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रेक्शन के कारण महिलाओं के पेट में दर्द, जकड़न और उन्हें बेचैनी होती है।
प्रेगनेंसी के दौरान किन समस्याओं के लिए चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए?
प्रेगनेंसी में पेट दर्द के कई कारण हल्के या साधारण होते हैं लेकिन कुछ दर्द एवं अन्य समस्याओं के लिए चिकित्सक की सलाह लेना ही उचित होता है। जैसे-
गंभीर और लंबे समय तक होने वाला पेट दर्द
प्रेगनेंसी के समय यदि आपको निरंतर और गंभीर दर्द हो तो उसे नज़रअदाज़ न करें। यह दर्द प्लेसेंटल अब्रप्शन, एक्टोपिक गर्भावस्था या प्रीमेच्योर बर्थ के कारण भी हो सकता है।
ब्लीडिंग
प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह की वजाइनल ब्लीडिंग हो तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें। यह मिसकेरेज, प्लेसेंटल या किसी अन्य गंभीर समस्या के कारण भी हो सकता है।
बुखार या ठंड लगना
प्रेगनेंसी के समय अक्सर हल्के बुखार या ठंड लगने के लक्षणों को महिलाएं नज़रअंदाज़ कर देती हैं। यह मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम लेने जैसा हो सकता है। यदि आपको बुखार आता है या ठंड लगती है तो अपने डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। ऐसा किसी इंफ़ेक्शन के कारण भी हो सकता है।
भ्रूण की गति में कमी
यदि आप भ्रूण की गति में असामान्यता या कमी देखती हैं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। यदि शिशु की हलचल में कमी होती है तो यह बच्चे को पर्याप्त भोजन न मिलने या ऑक्सीजन की कमी का कारण हो सकता है।
आहार विशेषज्ञ की सलाह
यदि प्रेगनेंसी के समय आपके पेट में दर्द होता है तो स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, निरंतर अल्पाहार लेती रहें। ऐसे भोजन का सेवन करें, जिसमें फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा हो और चटपटे और मसालेदार खाने से परहेज़ करें। यदि दर्द निरंतर बढ़ता है या गंभीर होता है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉ. अक्षता गानदेवीकर
ये भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ आहार के लिए मार्गदर्शिका: क्या खाएं और क्या न खाएं
निष्कर्ष
हालांकि, प्रेगनेंसी के समय कई कारणों से पेट में दर्द बना ही रहता है, लेकिन यदि दर्द ज़यादा गंभीर हो या निरंतर हो तो चिकित्सक का परामर्श लें। यदि एक्सपेक्टेड मदर्स प्रेगनेंसी के समय होने वाले बदलावों और उतार चढ़ाव से अवगत होंगी तो उनकी यह यात्रा और भी सुविधाजनक और सुखमयी होगी। इसलिए महिलाएं प्रेगनेंसी के समय होने वाले पेट दर्द और अन्य सभी समस्याओं के लक्षण और कारण की पूरी जानकारी रखें।
सामान्य प्रश्न
Q1. क्या प्रेगनेंसी में पेट खराब होना सामान्य बात है?
हां, प्रेगनेंसी में पेट खराब होनेा सामान्य बात है, ऐसा हॉर्मोनल चेंजेस के कारण होता है।
Q2. क्या प्रेगनेंसी में पेट दर्द की देवा लेनी चाहिए?
प्रगनेंसी में पेट दर्द या किसी भी अन्य समस्या के लिए डॉक्टर की सुझाई दवा ही लेनी चाहिए।
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स जैसे हेल्थ गोल्स के लिए डाइट, नेचुरोपैथी, वर्कआउट और योग प्लान्स की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.