किशमिश के 15 फायदे और पोषण मूल्य



जब भी आप बीमार या कमज़ोर महसूस करते हैं तो आपको अक्सर ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश खाने को कहा जाता है। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि जब ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की बात आती है तो किशमिश फायदेमंद होती हैं।
आप सोच भी नहीं सकते कि इन छोटे-छोटे ड्राई फ्रूट्स में कितने फायदे छुपे होते हैं। किशमिश में प्राकृतिक स्वीटनर होने में कारण यह कैलोरी में कम होती है जिससे की यह वज़न कम करने के साथ साथ कई मेडिकल कंडीशंस को कवर करने में सहायक होती है। उन्हें पोषण के पावरहाउस के रूप में भी जाना जाता है। जानना चाहते हैं कैंसे? जानने के लिए आगे पढ़ें!
विषयसूची
1. किशमिश क्या है?
2. किशमिश के पोषण मूल्य
3. किशमिश के 15 स्वास्थ्य लाभ
4. आहार विशेषज्ञ की सलाह
5. निष्कर्ष
6. सामान्य प्रश्न
किशमिश क्या है?
किशमिश, एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है। हालांकि, इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है (वज़न के हिसाब से लगभग 30% फ्रुक्टोज और 28% ग्लूकोज़)। इन्हें चुने हुए अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है। किशमिश बनाने के लिए अंगूरों को उनके पानी को वाष्पित करने के लिए लंबे समय तक संरक्षित रखा जाता है।
किशमिश के पोषण मूल्य
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, 40-50 ग्राम किशमिश के पोषण मूल्य हैं:
- कैलोरी - 129 Kcal
- प्रोटीन - 1.42 g
- फैट - 0.11 g
- कार्बोहाइड्रेट - 34.11 g
- शुगर - 28.03 g
- डाइटरी फाइबर - 1.9g
- विटामिन C - 1 mcg
- कैल्शियम - 27 mg
- आयरन - 0.77 mg
- मैग्नीशियम - 15 mg
- पोटेशियम - 320 mg
- फास्फोरस - 42 mg
- सोडियम - 11 mg
किशमिश के 15 स्वास्थ्य लाभ
यहाँ किशमिश के शीर्ष 15 लाभ हैं :
1. किशमिश में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मज़बूती बनाये रखता है।
2. किश्मिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बुखार से बचाव करते हैं और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
3. किशमिश में मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इस प्रकार वे शरीर से विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं।
4. किशमिश में आयरन और B कॉम्प्लेक्स विटामिन एनीमिया को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं।
5. किशमिश फाइबर से भरपूर होती है जो बोवेल मोमेंट को नियंत्रित करने में मदद करती है।
6. किशमिश त्वचा को सैगिंग से बचाने में मदद करती है, स्किन सेल्स को नया बनाती है और चोट से जल्दी रिकवरी करने में मदत करती है।
7. किशमिश लंबी अवधि के लिए स्वस्थ नेत्र दृष्टि के लिए लाभदायक होती है।
8. किशमिश फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होती है जो दाँतों को सड़न और कैविटी से बचाते हैं।
9. किशमिश ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
10. किशमिश ब्लड प्रेशर के प्रबंधन में मदद करती है।
11. किशमिश में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
12. किशमिश का पानी फ्री रेडिकल्स से लड़ने और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।
13. किशमिश में मेलाटोनिन होता है जो आसानी से नींद आने में मदद करता है।
14. किशमिश का पानी अधिक नाइट्रिक ऑक्साइड (अमीनो एसिड) पैदा करने में मदद करता है
15. किशमिश का पानी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
आहार विशेषज्ञ की सलाह
यह सलाह दी जाती है कि रोज़ाना (10-15) किशमिश का सेवन करें, खासकर अपने वर्कआउट से पहले या बाद में। एक विकल्प के रूप में, उनका उपयोग सलाद, करी, चावल के भोजन और निश्चित रूप से मिठाइयों में स्वाद और पोषण के लिए किया जा सकता है।
-डाइटीशियन वाजेदा रहमान
निष्कर्ष
भीगे हुए किशमिश के पानी के फायदे अविश्वसनीय हैं, जो इसे एक डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक बनाते हैं। लेकिन मधुमेह, पेट में सेंसिटिविटी और एलर्जी वाले लोगों को किशमिश का पानी पीते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
सामान्य प्रश्न
1. कौन की किशमिश सेहत के लिए अच्छी होती है?
सुल्ताना, जिसे गोल्डन किशमिश के रूप में भी जाना जाता है, समग्र स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, फ्लेवोनॉयड्स और अन्य आवश्यक मिनरल होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
2. क्या हर दिन किशमिश खाना अच्छा होता है?
किशमिश असाधारण रूप से आयरन से भरपूर होती है। इसलिए, यह आपको दैनिक अनुशंसित मिनरल सेवन प्रदान करके एनीमिया के इलाज में मदद करता है।
अपने दैनिक आहार में किशमिश का स्वस्थ सेवन आपको आयरन की कमी से बचा सकता है। ये कैलोरी में कम होते हैं और प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं।
3. क्या किशमिश मधुमेह के लिए अच्छी है?
हाँ! अगर आपको मधुमेह है तो आप किशमिश खा सकते हैं। लेकिन, ज़ाहिर है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप किशमिश का अधिक सेवन करें।
किशमिश एक फल है, और अन्य प्रकार के फलों की तरह, इसमें प्राकृतिक शुगर शामिल होती है। इसलिए इसका सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए।
Toneop के बारे में
TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।
हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।
Android user- https://bit.ly/ToneopAndroid
Apple user- https://apple.co/38ykc9H
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.