Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free
Hindi

7 Day Fat Burning Workout Plan In Hindi: 7 दिन में करें आसान वर्कआउट से फैट कम

Profile Picture

Written by:

Akriti Tiwary

calendar

12 Jan 2024

calendar

10 min

calendar

651 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

फैट बर्निंग उन लोगों के लिए एक आम लक्ष्य है जो अतिरिक्त बॉडी फैट कम करना चाहते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले सभी के मन में कई प्रश्न आ सकते हैं जैसे, "क्या मसल बिल्डिंग फैट बर्निंग में मदद कर सकता है?" या "फैट बर्निंग वर्कआउट और वेट लिफ्टिंग में क्या अंतर है?" इन सवालों के जवाब जानने से पहले फैट बर्निंग की साइंस को जानना ज़रूरी है। 


एनर्जी के रूप में स्टोर्ड फैट को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने कैलोरी सेवन को ध्यान में रखने और पोरशन कंट्रोल की आवश्यकता है। सही पोरशन कंट्रोल के साथ हेल्दी डाइट आपको आवश्यक न्यूट्रिएंट्स के साथ कैलोरी बर्निंग में मदद करते हैं। इसके साथ नियमित वर्कआउट को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने से कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया और भी तेज़ हो जाती है। अगर आप ऐसे ही कुछ फैट बर्निंग वर्कआउट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो ये ब्लॉग पढ़ें।

विषयसूची

1. व्यायाम करते वक़्त फैट बर्न कैसे होता है?

2. फैट बर्निंग वर्कआउट प्लान  

3. फैट बर्निंग के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट क्या है?

4. घर पर फैट बर्निंग वर्कआउट

5. निष्कर्ष 

6. सामान्य प्रश्न 

7. संदर्भ लिंक  

व्यायाम करते वक़्त फैट बर्न कैसे होता है?

क्या आप जानते हैं कि फैट बर्निंग कैसे होती है? हाई इंटेंसिटी वर्कआउट जैसे तेज़ दौड़ना, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग और आदि फ्यूल के लिए कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर करते हैं। एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट ब्रेकडाउन, फैट ब्रेकडाउन की तुलना में अधिक होता है। लंबे और लो इंटेंसिटी वर्कआउट के दौरान, शरीर एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट की जगह फैट का ज़्यादा उपयोग करता है।


हमारा शरीर इस प्रकार एनर्जी का इस्तेमाल करता है। लेकिन, अंत में कैलोरी बर्निंग मायने रखता है। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, कुल मिलाकर आप उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न करेंगे।


ये भी पढ़ें: अपनी फिटनेस यात्रा कैसे शुरू करें?

फैट बर्निंग वर्कआउट प्लान

रविवार

सोमवार

मंगलवार

बुधवार

गुरुवार

  शुक्रवार

शनिवार

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट  

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फुल बॉडी वर्कआउट 

रेस्ट डे (Rest day)

फुल बॉडी वर्कआउट 

कार्डियो  वर्कआउट 

फैट बर्निंग के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट क्या है?


अगर आप अपने शरीर से अतिरिक्त वज़न कम करना चाहते हैं, तो आप यह 3 सर्वश्रेष्ठ व्यायाम अपना सकते हैं!

1. डम्बल स्क्वाट्स प्रेस: 10-12 रेप्स 

'थ्रस्टर' स्क्वाट और ओवरहेड प्रेस का एक संयोजन है। ये व्यायाम आपके क्वाड्स, कंधों और ग्लूट्स जैसे महत्वपूर्ण मसल्स को टारगेट करता है। साथ ही यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है और इसके लिए केवल एक डम्बल के सेट की आवश्यकता होती है।

2. वॉकआउट पुश-अप: 10-12 रेप्स 

यह एक प्रभावी बॉडी वेट वर्कआउट है जो आपके चेस्ट, कोर, कंधों और ट्राइसेप्स को लक्षित करता है। यह न केवल आपको कैलोरी बर्निंग में मदद करता है बल्कि स्ट्रेंथ भी बनाये रखता है। ये सबसे प्रभावी फैट बर्निंग वाले वर्कआउट में से एक है।

3. स्क्वाट जम्प

अपने पैरों को कंधे के बराबर रखकर खड़े होने से शुरुआत करें। अपने शरीर को स्क्वाट स्थिति में नीचे झुकाएं। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ और अप्पर बॉडी लिफ्टेड रहे जबकि आपके हिप्स नीचे ज़मीन की ओर हो। ऐसा महसूस होना चाहिए जैसे आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठने वाले हैं।

घर पर फैट बर्निंग वर्कआउट

अगर आप शरीर से अतिरिक्त वज़न कम करना चाहते हैं या अपने शरीर को एनर्जेटिक बनाना चाहते हैं, तो आपको इन फैट बर्निंग व्यायामों को ज़रूर अपनाना चाहिए। ये आप आसानी से घर पर कर सकते हैं। यहां घर के लिए फैट बर्निंग वाले कुछ वर्कआउट दिए गए हैं:

1. माउंटेन क्लाइम्बर  

माउंटेन क्लाइम्बर एक शानदार व्यायाम है। साथ ही आप इसे कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। यह फुल बॉडी वर्कआउट का काम करता है और कैलोरी बर्निंग में मदद करता है। याद रखें कि व्यायाम जितना इंटेंस होगा, कैलोरी बर्निंग प्रक्रिया उतनी ही तेज़ होगी। यह तेज़ी से फैट बर्निंग वाले वर्कआउट में से एक है।


स्टेप्स: 

  • माउंटेन क्लाइम्बर करने के लिए, हाथों और पैर की उंगलियों को साथ रखें। ये सुनिश्चित करें की आपके कंधे और हाथ एक सीधी लाइन में हों और आप अपने हाथों और पैर की उंगलियों पर अपना वज़न संभाल रहे हैं।

  • फिर अपने कोर को टाइट रखते हुए और तेज़ गति बनाए रखते हुए, अपने घुटनों को अपने चेस्ट तक लाएं। यह सबसे प्रभावी बेली फैट बर्निंग वर्कआउट है।

2. जंपिंग जैक

जंपिंग जैक एक फुल बॉडी वर्कआउट है जो आपके हाथ, पैर और पैर की उंगलियों पर काम करता है। ये आपको मज़बूती प्रदान करता है और आपको फिट बनाता है। आप अपने वर्कआउट में पारंपरिक जंपिंग जैक को शामिल कर सकते हैं।


स्टेप्स: 

  • अपने हाथों को बगल में रखते हुए खड़े होकर शुरुआत करें।

  • धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को बाहर की ओर उछालें। 

  • इसके साथ ही, अपनी बाहों को बाहर की ओर निकालें और अपने सिर के ऊपर लेजाएं ।

  • धीरे-धीरे अपने शरीर को शुरुआती स्थिति में लाएं। इसे लगातार 30 सेकंड तक कूदने के लिए दोहराएं।

  • जैसे-जैसे आप आगे बढ़ें इसे थोड़ा और चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए डम्बल के साथ इस वर्कआउट को करें।

3. बर्पीज़

बर्पीज़ एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है जो कैलोरी बर्निंग का एक प्रभावी तरीका है। इसके अलावा, वे पूरे दिन आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये पुरुषों के लिए फैट बर्निंग वाले वर्कआउट का सबसे अच्छा विकल्प है-


स्टेप्स: 

  • बर्पीज़ करने के लिए, सीधे खड़े होकर शुरुआत करें, फिर अपने हाथों को अपने पैरों के सामने फर्श पर रखते हुए स्क्वाट स्थिति में आ जाएं।

  • प्लांक पोजीशन बनाने के लिए अपने पैरों को पीछे ले जाएं, फिर अपने पैरों को अपने चेस्ट के पास वापस लाएँ।


ये भी पढ़ें: Double Chin Exercise In Hindi: रोज़ करें ये 6 व्यायाम और डबल चिन से पाएं छुटकारा!

निष्कर्ष 

हम सभी जानते हैं की फैट बर्निंग वर्कआउट क्या है? अगर आप लंबे समय के लिए परिणामों की तलाश में हैं, तो ये व्यायाम आपके लिए उपयुक्त हैं। लेकिन इन वर्कआउट को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के लिए अपने शरीर की प्रतिक्रिया के बारे में जानना आवश्यक है। साथ ही आपको ऐसे व्यायाम चुनने चाहिए जो आपके लिए उपयुक्त हो। इसके साथ एक हेल्दी डाइट भी आपके फैट बर्निंग प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।


अगर आपको फिटनेस से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप ToneOp के विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। 

सामान्य प्रश्न

1. बेली फैट बर्निंग वर्कआउट क्या है?

कुछ व्यायाम जैसे स्विमिंग, साइकिलिंग, और योग बेली फैट कम करने में मदद करता है। 


2. फैट बर्निंग चेस्ट वर्कआउट क्या है? 

  • बेंच प्रेस

  • केबल क्रॉसओवर

  • पुश अप

  • डम्बल पुलोवर 


3. महिलाओं के लिए फैट बर्निंग वर्कआउट क्या है?

  • स्क्वाट

  • HIIT

  • प्लेंक्स 

  • केटलबेल सर्किट

  • योग


4. सबसे अच्छे पेट और चेस्ट बर्निंग वर्कआउट कौन से हैं?

सबसे अच्छे पेट और चेस्ट बर्निंग वर्कआउट हैं-

  • वाइड-आर्म पुश अप

  • चेस्ट फ्लाई विथ लेग रेज़

  • डम्बल रिवर्स चॉप

  • सिंगल-आर्म डंबल चेस्ट प्रेस


5. कौन से वर्कआउट से फैट बर्निंग सबसे तेज़ होती है?

फैट बर्निंग वर्कआउट में निम्नलिखित शामिल हैं- 

  • स्किप्पिंग 

  • बर्पीज़ (Burpees)

  • स्क्वाट (Squats)

  • लंजेज़ (Lunges)

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

संदर्भ लिंक 

उच्च तीव्रता वाला आंतरायिक व्यायाम और फैट हानि

घर पर वजन कम करने के लिए 7 सर्वश्रेष्ठ व्यायाम

वज़न घटाना - एक स्वस्थ दृष्टिकोण

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.