Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

सिरिधन्या पाउडर के स्वास्थ्य लाभ और तथ्य

calendar

19 May 2025

calendar

18 May 2025

calendar

10 min

calendar

1310 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

बाज़ार कमर्शियल न्यूट्रिशनल पाउडर और ड्रिंक्स से भर हुआ है। उनमें से कुछ प्रोटीन प्रदान करने, वज़न घटाने, वज़न बढ़ाने, मसल गेन करने आदि के लिए लाभदायक होते हैं। आज के समय अनुसार जीवन शैली में बदलाव के बाद कई पुरानी बीमारियाँ विकसित हुई हैं, क्योंकि हम कम शारीरिक गतिविधि, बढ़ते प्रदूषण और जंक फूड घिरे हुए हैं। 
 

हमारे जीवन दौड़ भाग में कई शारीरिक परेशानियाँ पैदा हुई हैं, जिसके लिए हमे अपने भोजन में मिलेटस में से "सिरि धन्या" मिलेटस का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। यह अस्वस्थ और बीमार लोगों के लिए प्रकृति का उपहार है।
 

विषयसूची

1. मिलेट क्या है?

2. सिरिधन्या क्या है?

3. सिरिधन्या  के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

4. सिरिधन्या के बारे में रोचक तथ्य

5. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

6. निष्कर्ष 

7. सामान्य प्रश्न
 

मिलेट क्या है?

मिलेट दुनिया भर में आमतौर पर अनाज या अनाज की फसलों के रूप में उगाई जाने वाली छोटी, अत्यधिक परिवर्तनशील पौधों की एक किस्म है। ये न केवल पौष्टिक है बल्कि स्वादिष्ट भी हैं।  
 

ये कम उपजाऊ होने के कारण कुछ हद तक विशिष्ट होते हैं। ये बीज से पूरी तरह से 65 दिनों में फसल योग्य पौधों से विकसित हो सकते हैं।  
 

सिरिधन्या क्या है?

सिरिधन्या का अर्थ होता है वैल्दी ग्रेन्स। सिरिधन्या, डॉ. खादर वली द्वारा सुझाए गए पाँच मिलेट का मिश्रण है। वे फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी या ककुम), ब्राउनटॉप मिलेट (हरि कांगनी), छोटे मिलेट (कुटकी या शवन), कोदो मिलेट(कोदरा या कोडेनहरी कांगनी) और बार्नयार्ड मिलेट(सनवा और झंगोरा) हैं।
 

डॉ. वली ने जल्द ही इनमें से प्रत्येक मिलेट खाना शुरू कर दिया था, जब उन्हें एहसास हुआ कि इन सभी में उपचार गुण होते हैं जो घातक बीमारियों का इलाज भी कर सकते हैं। पिछले 8,000 वर्षों से, सिरिधन्या भारत, चीन, अमेरिका, ईरान, जापान, इटली, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और ग्रीस आदि में आधारभूत व्यंजन रहा है।
 

सिरिधन्या के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

सिरिधन्या पाउडर में प्रत्येक मिलेट के लाभ इस प्रकार हैं:
 

फॉक्सटेल मिलेट्स (कंगनी या ककुम) डाइटरी फाइबर, आयरन और कॉपर से भरपूर होते हैं। बेड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है।
 

ब्राउनटॉप मिलेट्स (हरि कंगनी) में एल्कलाइन होते हैं। ये पचाने में आसान होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इसके अलावा, इनमे प्रोटीन  होता है और हृदय रोग को रोकते हैं।
 

छोटे मिलेट्स (कुटकी या शवन) कैल्शियम, आयरन, ज़िंक और पोटैशियम जैसे मिनरल से भरपूर होता है। ये वज़न घटाने में भी मदद करते हैं।
 

कोडो मिलेट्स (कोदरा और कोडेनहरी कंगनी) पचाने में आसान होते हैं और फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, ये घुटने और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं और महिलाओं में मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करते हैं।
 

बार्नयार्ड मिल्लेट्स (सनवा या झंगोरा) वज़न घटाने के लिए आदर्श होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं।
 

सिरिधन्या पाउडर के स्वास्थ्य लाभ

ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।

ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी होता है।

हृदय रोग से बचाता है।

अस्थमा सहित सांस की बीमारियों के इलाज में मदद करता है।

गैस्ट्रिक अल्सर जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों के जोखिम को कम करता है।

किडनी, यकृत और इम्यून सिस्टम के कार्य में सुधार करता है।

कब्ज़, ऐंठन और सूजन से छुटकारा पाने में मदद करता है।
 

सिरिधन्या के बारे में रोचक तथ्य

सिरिधन्या पाउडर के बारे में कुछ रोचक तथ्य निम्नलिखित हैं:

  • सभी अनाजों में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है।
  • कई वर्षों से एक प्राचीन खाद्य रहा है।
  • सिरिधन्या मिलेट धीरे-धीरे हमारे ब्लड में शुगर को छोड़ता है और ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखता है।
  • हाई फाइबर सामग्री के कारण, वे आपको अधिक समय तक संतुष्ट रखते हैं।
  • यदि आप सिरिधन्या मिलेट खाते हैं, तो आपको हृदय रोग, मधुमेह, बवासीर और कब्ज़ का अनुभव नहीं होगा।
  • इसमें प्राकर्तिक कम ग्लाइसेमिक और नॉन-ग्लूटेन होते हैं।
  • अध्ययनों के अनुसार, कुछ लोगों में गोइटर का प्रचलन बहुत अधिक है जो मिलेटस को मुख्य भोजन के रूप में उपयोग करते हैं।
  • इम्युनिटी में सुधार, कैंसर से लड़ने और हार्मोन को संतुलित करने के लिए जाना जाता है।
     

आहार विशेषज्ञ की सलाह 

मिलेट प्राचीन भोजन का एक भाग है। सिरिधन्या मिलेट शुष्क क्षेत्रों के आसपास के लिए मुख्य रूप से महत्वपूर्ण कॉम्पोनेन्ट है। इसके अलावा, सिरिधन्या अनाज के स्वास्थ्य लाभों और बीमारी से बचाव के उपयोग के कारण बहुत लाभदायक माना जाता है।
 

निष्कर्ष 

सिरिधन्या मिलेट को ऐसे तरीकों से भी पकाया जा सकता है जो उनके अन्य सभी स्वास्थ्य लाभों को बरकरार रखते हुए उनसे जुड़े किसी भी दुष्प्रभाव को कम करता है।
 

सिरिधन्या मिलेट से भरपूर आहार ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज़्म के मामले में बहुत अनुकूल है। मिलेट की कई किस्में भी हमारे भोजन के सेरियल कॉम्पोनेन्ट में विविधता लाने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं।
 

सामान्य प्रश्न

1. कौन सा सिरिधन्या स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

कोदो, फॉक्सटेल, बार्नयार्ड और ब्राउनटॉप का संयोजन स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे सिरिधन्या मिलेट माने जाते हैं।
 

2. मधुमेह के लिए कौन सा सिरिधन्या अच्छा है?

मिलेटस की इडली मधुमेह के लिए अच्छी होती है। इसे बाजरा, उड़द की दाल और पोहा से बनाया जाता है।
 

3. क्या सिरिधन्या वज़न घटाने के लिए अच्छा होता है?

जी हाँ, यह वज़न कम करने में आपकी मदद करता है। सिरिधन्या मोटापे और हर्निया जैसी स्थितियों में भी आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है।
 

4. क्या बाजरा पेट दर्द का कारण बन सकता है?

बाकी सब चीजों की तरह, इसे संयम में खाना महत्वपूर्ण है (बहुत ज्यादा पेट में दर्द, सूजन और कब्ज़ पैदा कर सकता है)।
 

5. क्या रात को मिलेटस का सेवन कर सकते हैं?

मिलेटस में मौजूद ट्रिप्टोफैन शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। तो, हर रात एक कप मिलेट दलिया अच्छी और शांतिपूर्ण नींद लेने में मदद कर सकता है।
 

Toneop के बारे में

TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।
 

हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.