Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

सोडियम की कमी हो सकती है कमज़ोरी और भूलने की वजह? जानिए इसके लक्षण और उपचार!

Profile Picture

Written by:

Akriti Tiwary

calendar

Published on: 08 Dec 2023

calendar

10 min

calendar

539 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

हम में से अधिकतर लोगों को सोडियम सुनते ही नमक याद आता है! टेबल साल्ट, जो हमारे रोज़मर्रा के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ये कई चीज़ो जैसे फ़्लूइड बैलेंस, नर्व ट्रांसमिशन और मसल फ़ंक्शन के लिए कारगर मिनरल है। 


लेकिन, शरीर में किसी भी चीज़ की कम या ज़्यादा मात्रा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसी तरह सोडियम का बैलेंस बिगड़ने पर आपको कई स्वास्थ्य समयस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।


इस ब्लॉग में हम सोडियम की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानेंगे साथ ही इसके लक्षणों और उपचार के बारे में भी बात करेंगे। 

विषयसूची 

  1. सोडियम क्या है और ये क्यों महत्वपूर्ण है?  

  2. सोडियम की कमी के नुकसान 

  3. सोडियम की कमी के लक्षण

  4. शरीर में सोडियम क्यों कम होता है?

  5. सोडियम के लिए सबसे अच्छा स्रोत क्या है?

  6. सोडियम की कमी को कैसे रोक सकते हैं?

  7. निष्कर्ष 

  8. सामान्य प्रश्न 

सोडियम क्या है और ये क्यों महत्वपूर्ण है?  

इससे पहले की हम बाकि चीज़ो को समझें, पहले ये जानते हैं कि सोडियम क्या है? दरअसल सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है जो हमारे शरीर में ब्लड जैसे फ़्लूइड के साथ मिलकर ये इलेक्ट्रिक चार्ज कैरी करता है। साथ ही ये अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम के साथ मिलकर सेल के फ़ंक्शन और फ़्लूइड को बैलेंस करता है। रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में सोडियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल के साथ आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद होता है। 


हमारे शरीर में सोडियम ब्लड में और सेल्स के चारों ओर पाया जाता है और निम्नलिखित कार्य करता है-

  • फ़्लूइड बैलेंस: शरीर को ठीक से काम करने के लिए शरीर में तरल पदार्थों का इनपुट और आउटपुट बराबर होना चाहिए जिसे सोडियम आपके शरीर के फ़्लूइड बैलेंस कहा जाता है।   सोडियम आपके शरीर में तरल पदार्थों को नियंत्रित करने में सहायक होता है। साथ ही सेल्स को अच्छे से काम करने में भी मदद करता है। 

  • नर्व ट्रांसमिशन: एक इलेक्ट्रोलाइट होने की वजह से सोडियम नर्व के बीच इलेक्ट्रिक सिग्नल्स भेजता रहता है, जिसे नर्व ट्रांसमिशन कहते हैं। यह साडी नर्वस सिस्टम के कार्य को नयंत्रित करता है।   

  • मसल्स कांट्रेक्शन: सोडियम मसल सेल्स के कांट्रेक्शन और फ़ंक्शन के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सोडियम की कमी से होने वाली समस्याएं  


सोडियम शारीरिक कार्यों में प्रगति करने के लिए ज़रूरी है। सोडियम की कमी से आपको हाइपोनैट्रेमिया जैसे स्थिति के साथ अन्य शारीरिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है  जैसे:

1. फ़्लूइड इनटॉलरेंस

सोडियम की कमी से फ़्लूइड इनटॉलरेंस हो सकता है। फ़्लूइड इनटॉलरेंस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर तरल पदार्थों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है जिसकी वजह से सूजन, वज़न बढ़ना, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।  

2. न्यूरोलॉजिकल प्रोब्लम्स 

न्यूरोलॉजिकल समस्याएं सोडियम की कमी के संभावित परिणामों में से एक हैं। सोडियम की कमी से नर्व सेल्स में उत्तेजना बढ़ सकती है, जिससे दौरे, कोमा और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

सोडियम की कमी से होने वाली न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लक्षणों में शामिल हैं:

  • मांसपेशियों में ऐंठन

  • चक्कर आना

  • सिरदर्द

  • भ्रम

  • चेतना की हानि

  • दौरे

3. मसल क्रैम्प्स और कमज़ोरी

शरीर में सोडियम की कमी से आपको मांसपेशियों में ऐंठन (मसल क्रैम्प्स) और कमज़ोरी का सामना भी करना पड़ सकता है। जब शरीर में सोडियम की कमी होती है, तो पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और कमज़ोरी हो सकती है। यह आमतौर पर पैरों, हाथों, पीठ या पैर की उंगलियों में होता है। ऐंठन दर्दनाक हो सकती है और कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक रह सकती है।

4. डाइजेस्टिव प्रोब्लम्स 

सोडियम की कमी के कारण उल्टी और मतली भी हो सकते हैं। उल्टी के कारण शरीर में फ्लूइड पदार्थ की कमी हो जाती है जो और सोडियम की कमी को और बढ़ने का कारण बनता है। 

5. लो ब्लड प्रेशर 

सोडियम की कमी के कारण ब्लड प्रेशर भी तेज़ी से घट जाता है। अचानक ब्लड प्रेशर घटने के कारण चक्कर आना और सिर घूमना आम है। ये तब हो सकता है जब हम बैठे बैठे अचानक से उठते हैं।


ये भी पढ़ें :ब्लड प्रेशर के प्रबन्धन के लिए जीवन शैली में परिवर्तन

6. बढे हुए ब्लड वॉल्यूम का खतरा

जब शरीर सोडियम स्तर को बनाए रखने के लिए पानी बचाने का प्रयास करता है, तो ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हृदय पर दबाव पड़ता है और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम का सही स्तर शरीर के उच्च ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। 

7. ब्लड फ़्लो का घटना 

सोडियम ब्लड की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। कम सोडियम के कारण ऑर्गन का ब्लड फ़्लो कम हो सकता है, जिसके कारण ऑर्गन डैमेज का खतरा बढ़ सकता है।


यह भी पढ़े: काले नमक के स्वास्थ्य लाभ और व्यंजन में उपयोग

सोडियम की कमी के लक्षण

ब्लड में सोडियम की कमी को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। इसके लक्षण इस चीज़ पर निर्भर करते हैं की सोडियम का स्तर कितनी तेज़ी से घट रहा है। सोडियम की कमी के लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • न्यूरोलॉजिकल डिस्टर्बेंस: सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भ्रम 

  • मांसपेशियों में दिक्कत: मसल्स क्रैम्प्स, वीकनेस 

  • डाइजेशन में परेशानी: मतली और उल्टी 

  • लो ब्लड प्रेशर: इसका एहसास आपको तब होता है जब आप अचानक से खड़े होते हैं या कोई मेहनत का कार्य करते हैं। 


यह भी पढ़े: आपके डिहाइड्रेटेड होने के क्या कारण हो सकते हैं?

शरीर में सोडियम क्यों कम होता है?

ये कुछ निम्नलिखित तथ्य सोडियम की कमी का कारण हो सकते है: 

  • बहुत ज़्यादा पानी पीना: कम समय में बहुत ज़्यादा पानी पीने से ब्लड में सोडियम पूरी तरह डायल्युट हो जाता है जिस वजह से सोडियम की कमी का सामना करना पड़ सकता है। 

  • बहुत ज़्यादा उलटी होना या डायरिया: बहुत ज़्यादा उलटी और पेट ख़राब होने से शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। 

  • कुछ दवाइयां: कुछ दवाइयां जैसे ड्यूरेटिक्स और कुछ एंटीडिप्रेसेंट्स हमारे शरीर में सोडियम के स्तर को कम कर सकते हैं। 

  •  मेडिकल स्थिति: कुछ स्थितियां जैसे हार्ट फ़ेलियर, लिवर सिरोसिस और किडनी डिसीज़ शरीर में सोडियम की कमी का कारण बन सकती हैं। 

  • SIADH (Syndrome of Inappropriate Antidiuretic Hormone Secretion): ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारे शरीर से अत्यधिक एंटीड्यूरेटिक हार्मोन का उत्पादन होता है जिसके कारण वाटर रिटेंशन और ब्लड में सोडियम डायल्युट होने जैसी स्थिति हो सकती है।

सोडियम के लिए सबसे अच्छा स्रोत क्या है?

सोडियम के लिए सबसे अच्छा स्रोत नमक होता है। हालांकि, इसे सावधानीपूर्वक लेना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन हानिकारक हो सकता है। खास तौर पैर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज़्यादा नमक लेने से बढ़ सकती है।

1. प्राकृतिक सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ

  • चीज़

  • बटरमिल्क

  • बीन्स, गाजर

  • मछली और सीफ़ूड

  • अंडे 

2. खाने के साथ सोडियम का सेवन  

  • टेबल साल्ट 

  • सीज़निंग साल्ट 

सोडियम की कमी को कैसे रोक सकते हैं?


सोडियम की कमी को रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:

1. रूटीन चेकउप 

अगर आपको काम सोडियम के लक्षणों की आशंका है तो आपको हर 4-6 महीने में ब्लड टेस्ट के माध्यम से सोडियम चेक करवाते रहना चाहिए।  असा करने से आप सोडियम लेवल को प्राकृतिक तरीको से नियंत्रित कर  गंभीर समस्या से बच सकते हैं।  

2.  नियंत्रित मात्रा में पानी पियें  

कम समय में बहुत ज़्यादा पानी पीने से ब्लड में सोडियम पूरी तरह डायल्यूट हो जाता है जिस वजह से सोडियम की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप के शरीर में सोडियम की कमी है तो पानी का सेवन नियंत्रित मात्रा में करें। 

2. दवाइयों पर ध्यान दें 

कुछ दवाइयां जैसे ड्यूरेटिक्स और कुछ एंटीडिप्रेसेंट्स हमारे शरीर में सोडियम के स्तर को कम कर सकती हैं इसलिए किसी भी दवा के सेवन के पहले हमें डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लेना चाहिए। 

3. एक सही चिकित्सा योजना तैयार करें 

हृदय की समस्याओं या किडनी की बीमारी जैसी स्थितियों का प्रबंधन मुख्य रूप से महत्वपूर्ण है। इसके लिए आमतौर पर दवाओं, आहार में परिवर्तनों, और अन्य उपचारों की एक साथ योजना बनाने की आवश्यकता होती है।

4. डाइट पर ध्यान दें 

सोडियम युक्त खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन कर आप सोडियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।  डाइट में सही और नियंत्रित मात्रा में नूडल्स, बर्गर और चिप्स जैसे जंक फ़ूड शामिल करें। 

5. मेडिकल हेल्प  

गंभीर मामलों में अस्पताल जाने की भी आवश्यकता हो सकती है, जहाँ इंट्रावेनस सेलाइन सलूशन सोडियम के स्तर को पुनर्स्थापित कर सकता है।

निष्कर्ष 

सोडियम की कमी आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुँचा सकती है इसलिए इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सोडियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाये रखने, नर्व ट्रांसमिशन एवं मसल्स कांट्रेक्शन

में सहायक होता है। सोडियम की कमी से आपको न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसे चककर आना, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भ्रम का अनुभव हो सकता है। 


इसके साथ ही लो ब्लड प्रेशर, मसल क्रैम्प्स और कमज़ोरी को भी झेलना पड़ सकता है। सोडियम की कमी के नुकसान से बचने के लिए आप ब्लॉग में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं साथ ही समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवा सकते हैं। 


स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ToneOp के एक्सपर्ट्स से संपर्क करें और आपके स्वस्थ्य स्थिति के हिसाब से हेल्थ प्लान लें।

सामान्य प्रश्न 

1. सोडियम की कमी से कौन सा रोग होता है?

सोडियम की कमी से हाइपोनेट्रेमिया नामक रोग का सामना करना पड़ सकता है। 


2. सोडियम के लिए सबसे अच्छा स्रोत क्या है?

वैसे तो शरीर में सोडियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत नमक है लेकिन आप गाजर, चुकंदर, पालक, दूध, पनीर, अंडे से भी सोडियम प्राप्त कर सकते हैं। 


3. सोडियम स्तर की जांच कैसे कर सकते हैं?

सोडियम के स्तर की जांच के लिए एक ब्लड टेस्ट किया जा सकता है, जिसमें सोडियम की मात्रा को मापा जाता है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें और आवश्यक पूर्व-परीक्षण कराएं।


4. शरीर में सोडियम क्यों घटता है?

शरीर में सोडियम प्रमुख रूप से यूरीन के माध्यम से घटता है. ऐसा तब होता है जब शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है।


5. शरीर में नमक की कमी होने से क्या होता है?

सोडियम की कमी के कारण आपको बहुत सी कंडीशंस का सामना करना पड़ सकता है जैसे:

  • न्यूरोलॉजिकल डिस्टर्बेंस: सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भ्रम 

  • मांसपेशियों में दिक्कत: मसल्स क्रैम्प्स, वीकनेस 

  • डाइजेशन में परेशानी: मतली और उल्टी 

  • लो ब्लड प्रेशर: इसका एहसास आपको तब होता है जब आप बैठने की मुद्रा से अचानक उठ जाते हैं। 

ToneOp क्या है? 

ToneOp  के एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग्स भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।


Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.