Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free
Hindi

चना दाल के 5 स्वास्थ्य लाभ और पौष्टिक चना दाल सूप रेसिपी!

Profile Picture

Written by:

AKRITI TIWARY 

calendar

25 Nov 2023

calendar

30 Nov 2023

calendar

10 min

calendar

734 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के परिणामस्वरूप, बहुत से लोग स्वस्थ आहार के सेवन पर शिफ्ट हो रहे हैं। यदि आप भी किसी स्वस्थ संबंधी स्थिति से गुज़र रहे हैं, और कुछ स्वस्थ तरीके आज़माना चाहते हैं, तो निचे विकल्पों पर गौर करें। हमारे लिए कई विकल्प मौजूद है जो हमें हमारे स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद करता है और कई लाभ प्रदान करता है। 


चना दाल, जो कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती हैं, इसे भारत में व्यापक रूप से खाया जाता है। भिगोने के बाद, चना दाल को चावल, सब्ज़ियों या मीट के साथ पकाया जा सकता है। चना दाल में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, और यह वज़न घटाने में सहायक होती हैं। चना दाल के अन्य फायदे और बनाने की रेसिपी जानने के लिए ये ब्लॉग पढ़े!

विषयसूची

1. चना दाल क्या है?  

2. चना दाल के स्वास्थ्य लाभ

3. चना दाल सूप की रेसिपी

4. चना दाल सूप के पोषक मूल्य 

5. आहार विशेषज्ञ की सलाह 

6. निष्कर्ष 

7. सामान्य प्रश्न

चना दाल क्या है ?

चना दाल, भारत की एक प्रमुख दाल है जिसे बच्चों से लेकर बड़े बेहद ही चाव से खाते हैं। इसे “स्प्लिट चना”, “बंगाल चना” एवं “बेबी चना” के नाम से भी जाना जाता है। इसे पीसकर बेसन बनता है। चना दाल और बेसन दोनों ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में आवश्यक सामग्रियां हैं।


इसके समृद्ध स्वाद और सुगंध के कारण मीठे और नमकीन व्यंजनों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह बहुत स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भी है और कई मेडिकल कंडीशन को रोकने में  सहायक है। चना दाल का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को गाढ़ा करने के साथ-साथ चटनी बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

चना दाल के स्वास्थ्य लाभ


यहाँ चना दाल के कुछ शानदार और महत्वपूर्ण फायदे दिए गए हैं:

1. हृदय स्वास्थ्य में सहायक 

हाई एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट के कारण, चना दाल ब्लड वेसल्स में सूजन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को कम करती है। चूँकि इसमें फोलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है चना दाल होमोसिस्टीन के स्तर को कम करती है, ब्लड क्लॉटिंग के जोखिम को कम करती है और आर्टरीज़ को सख्त होने से रोकती है। चना दाल में मौजूद मैग्नीशियम आपकी ब्लड वेसल्स को आराम देने में मदद करते हैं, और साथ ही आपके हृदय की गतिविधि को नियंत्रित करते हैं।

2. शाकाहारी प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत

प्रोटीन को मैक्रोन्यूट्रिएंट के रूप में बताया गया है क्योंकि हमारे शरीर को फैट और कार्बोहाइड्रेट से अधिक इसकी आवश्यकता होती हैं। सेल म्यूटेशन, मज़बूत हड्डियों, हीमोग्लोबिन उत्पादन और सेल में कमी के प्रबंधन सहित विभिन्न कार्यों के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। एक कप पकी हुई चना दाल आपकी दैनिक प्रोटीन आवश्यकताओं का 33% पूरा करती है और मांसपेशियों के विकास में सहायक होती है।

3. ब्लड प्रेशर नियंत्रण में फायदेमंद 

चना दाल में पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है, जिस वजह से ये ब्लड प्रेशर नियंत्रण के लिए उत्कृष्ट है। यह आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बनाए रखती है और ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती है। सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए सप्लीमेंट डाइट लेने के बजाय, अधिक पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दालें, फल और सब्ज़ियाँ खाएँ।


यह भी पढ़ें: डैश डाइट - ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट - ToneOp

4. वज़न घटाने में सहायक 

दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए आप इसे पूर्ण प्रोटीन बनाने के लिए किसी भी अनाज के साथ मिला सकते हैं। कच्ची चना दाल में हाई फाइबर कंटेंट होता है जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और वज़न कम करने में मदद करता है। परिणामस्वरूप, कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है।

5. इम्यून सिस्टम में सुधार 

चना दाल में मौजूद प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने में मदद करता है, जिससे हमारा शरीर किसी भी संक्रमण या बीमारी से लड़ने के लिए तैयार होता है।

चना दाल सूप की पौष्टिक रेसिपी

चना दाल सूप एक आसानी से बनने वाला पौष्टिक सूप है। इसे बनाना बेहद ही सरल है। इस सूप को आप गर्म चावल के साथ सेवन कर सकते हैं या फिर रोटी के साथ भी खा सकते हैं। चना दाल सूप रेसेपी के लिए आपको निम्नलिखित चीज़ों की ज़रुरत होगी:

सामग्री

  • चना दाल- 2 बड़े चम्मच

  • तूर दाल- 1 ½ छोटी चम्मच

  • अदरक - 1 इंच

  • लहसुन- 2 कली

  • टमाटर- ½, कटा हुआ

  • गाजर- ½, कटी हुई

  • हल्दी- ¼ छोटी चम्मच

  • नमक - स्वादानुसार

  • पानी- 0.75 कप

  • काली मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच

  • धनिया - 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि

  • सबसे पहले, 2 बड़े चम्मच चना दाल और 1.5 चम्मच तूर दाल को एक मिक्सिंग बाउल में मिलाएं।

  • उन्हें अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।

  • भीगी हुई दाल को प्रेशर कुकर में डालें। 

  •  ½ टमाटर, ½ गाजर, 1 इंच अदरक, दो लहसुन की कलियाँ, ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच नमक और 0.75 कप पानी डालें।

  • ढककर मध्यम आंच पर दो सीटी आने तक पकने दें। 

  • एक बार जब प्रेशर खत्म हो जाए, तो इसे ब्लेंडर में डालने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दें।

  • पेस्ट को स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।

  • दाल के पेस्ट को एक बड़ी कढ़ाई में डालें।

  • इसमें ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर और पानी मिलाएं।

  • इसे 5-6 मिनट तक या जब तक स्वाद अच्छी तरह से अवशोषित न हो जाए, पकने दें।

  • अंत में एक चम्मच हरा धनिया डालें और सूप परोसें।

चना दाल सूप के पोषक मूल्य 

यहाँ एक कप चना दाल सूप के पोषण मूल्य बताये गए हैं।


  • कैलोरी- 96 Kcal   

  • कार्बोहाइड्रेट- 17 g 

  • प्रोटीन - 7 g

  • फैट- 1 g

  • सैचुरेटेड फैट- 1 g

  • सोडियम- 418 mg 

  • पोटेशियम- 54 mg

  • फाइबर- 3g 

  • शुगर- 1 g 

  • विटामिन A - 224 IU

  • विटामिन C- 7 mg 

  • कैल्शियम- 38 mg

  • आयरन- 1 mg

आहार विशेषज्ञ की सलाह 

चना दाल नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना या स्नैक्स रेसिपी बनाने के लिए एक बहुमुखी सामग्री है। अपने उच्च पोषण मूल्य के कारण, चना दाल सर्वोत्तम दालों में से एक है। चना दाल से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, चना दाल सूप, पैनकेक, पकौड़े, इडली, चना दाल फ्राई और अन्य सरल व्यंजनों में शामिल करना शुरू करें।


-डायटीशियन लवीना चौहान

निष्कर्ष 

चना दाल भारत में व्यापक रूप से उगाई जाने वाली फसल है, जिसका उपयोग आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में लिए किया जाता है। यह सबसे अधिक पौष्टिक दालों में से एक है। इसकी उच्च पोषण सामग्री के कारण, इसे अपने आहार में शामिल करना अत्यधिक फायदेमंद होता है। लेकिन साथ ही, चना दाल सूप के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए इसके उपयोग से पहले हमेशा एक रजिस्टर्ड डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।


अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक हैं तो आप ToneOp के विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।  

सामान्य प्रश्न

1. क्या चना दाल सूप पचने में आसान नहीं है?

हाँ, हालांकि चना दाल का सूप भी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है। लेकिन, जब भी हम यह दाल बनाते हैं तो इसके अधिक सेवन से गैस की समस्या भी हो सकती है। इसे कम करने के लिए, इस दाल को हमेशा कुछ दाल या सब्ज़ियों के साथ मिलाएं, जो सबसे अधिक पाचन योग्य होता है।


2. क्या चना दाल का सूप उच्च कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है?

'एनल्स ऑफ न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज़्म' में किए गए और प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 'चने से भरपूर आहार हमारे ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।


3. क्या चना दाल मस्तिष्क के लिए अच्छी होती है?

जी हाँ, चना दाल मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। मैग्नीशियम आपके मस्तिष्क में गति देता है और ब्लड वेसल्स को आराम देने में मदद करता है, जिससे आपके मस्तिष्क को अधिक ब्लड मिलता है।


4. क्या चना दाल सूप ब्लड शुगर बढ़ाता है?

नहीं, चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। इसलिए, यह ब्लड शुगर स्तर के प्रबंधन में मदद करता है।


ToneOp क्या है?

 

ToneOp  के एक हेल्थ अवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसलटशन भी प्राप्त क्र सकते हैं। वेट लोस, मेडिकल कंडीशंस, डिटॉक्स प्लान और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग्स भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग योजनाएं प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।



Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.