लहसुन से करें LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल। जानें कैसे करें हार्ट के लिए लहसुन का सेवन!

Hindi

Updated-on

Published on: 09-Dec-2023

Min-read-image

10 min read

views

258 views

profile

Akriti Tiwary

Verified

लहसुन से करें LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल। जानें कैसे करें हार्ट के लिए लहसुन का सेवन!

लहसुन से करें LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल। जानें कैसे करें हार्ट के लिए लहसुन का सेवन!

share on

  • Toneop facebook page
  • toneop linkedin page
  • toneop twitter page
  • toneop whatsapp page

क्या आपको बार-बार पैरों में दर्द या फिर झुनझुनी, सीने में दर्द, थकान, सुस्ती या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है? तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हो सकते हैं। नियमित बदलते खान-पान और अनहेल्थी लाइफस्टाइल की वज़ह से हम निरंतर बिमारियों का शिकार होते जा रहे हैं जिनमे से सबसे आम समस्या शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना बन गई है। 

दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक वैक्सी पदार्थ (मोम जैसा) है जो ब्लड में पाया जाता है। जबकि कुछ कोलेस्ट्रॉल HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, लेकिन वही LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) आपके ब्लड में जमा हो सकते हैं और हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। 


कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कम्पाउंड्स कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं, और यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं। इस ब्लॉग में हम लहसुन के फ़ायदों के बारे में जानेंगे साथ ही लहसुन कैसे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है इस पर भी चर्चा करेंगे।  लहसुन और कोलेस्ट्रॉल के बीच कनेक्शन को जानने के लिए ब्लॉग को आगे पढ़ें!


विषयसूची

  1. ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर होना क्यों ज़रूरी है?

  2. क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है?

  3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन को डाइट में कैसे शामिल करें?

  4. लहसुन का सेवन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  5. लहसुन खाने के अन्य फ़ायदे 

  6. निष्कर्ष 

  7. सामान्य प्रश्न


ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर होना क्यों ज़रूरी है?

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर होना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह आपके शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। कोलेस्ट्रॉल सेल मेम्ब्रेन, आवश्यक हार्मोन, और विटामिन D के निर्माण में सहायक होता है। ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के दो मुख्य प्रकार होते हैं:

1.  LDL कोलेस्ट्रॉल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन)

इसे "खराब" कोलेस्ट्रॉल” भी कहा जाता है। यह ब्लड वेसल्स की दीवारों पर जमा हो सकता है और आर्टरी को सख्त और पतला बना सकता है जिसके कारण ब्लड फ्लो में रूकावट आती है और हृदय रोग, स्ट्रोक, और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

2. HDL कोलेस्ट्रॉल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन)

इसे "अच्छा" कोलेस्ट्रॉल” भी कहा जाता है। यह ब्लड वेसल्स में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है साथ ही हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक होता है।


यदि ब्लड में LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है, तो यह आर्टरीज़ में प्लाक (plaque) बनने का कारण बन सकता है। प्लाक आर्टरीज़ को कंप्रेस्ड करके रक्त के प्रवाह को बाधित कर सकता है जो आगे चलकर हृदय रोग जैसे गंभीर डिसऑर्डर का कारण बन सकता है। 


 ये भी पढ़ें: हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका - ToneOp

क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है?

लहसुन को आम तौर पर भोजन में इसके स्वाद के कारण इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या यह हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है? इसकी पुष्टि के लिए कई अध्ययनों ने अलग-अलग परिणामों के साथ, लहसुन और LDL कोलेस्ट्रॉल के बीच कनेक्शन का पता लगाया है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। हालांकि, अन्य शोध का तर्क है यह भी है कि लहसुन का कोलेस्ट्रॉल कम करने पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है। 


दरअसल, लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है जो ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के लेवल को बनाये रखने में सहायक होता है। लहसुन की विशिष्ट गंध एलिसिन के कारण होती है। अध्ययनों में एलिसिन के कई स्वास्थ्य लाभों को जोड़ा गया है, जिनमें शामिल हैं:

● LDL कोलेस्ट्रॉल में कमी

● रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि 

● ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना 


ये भी पढ़ें: घर पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे कम करें? - ToneOp

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन को डाइट में कैसे शामिल करें?


कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन को डाइट में शामिल करने के लिए आप निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं:

  • कच्चा लहसुन खाएं: कच्चे लहसुन में एलिसिन की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अधिक प्रभावी होता है। आप सुबह खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियों को चबा सकते हैं।

  • लहसुन की चटनी बनाएं: लहसुन की चटनी को आप आसानी से अपने खाने में शामिल करके दही, सब्जी और रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 लहसुन की कलियाँ साथ ही धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर और ग्राइंड कर लें। 

  • लहसुन की चाय बनाएं : लहसुन की चाय बनाने के लिए, एक कप पानी में दो लहसुन की कलियां डालकर उबाल लें। फिर, चाय को छानकर पी लें।

  • लहसुन के तेल का सेवन करें: लहसुन के तेल को आप सलाद, या सब्जी में उपयोग कर सख्त हैं।


लहसुन को डाइट में शामिल करने के लिए आप इन तरीकों में से किसी एक या सभी तरीकों को अपना सकते हैं। ध्यान रखें कि लहसुन का सेवन करने से आपको मुंह में बदबू आ सकती है। इसलिए, लहसुन का सेवन करने के बाद कुछ माउथ फ्रेशनर या च्युइंग गम का इस्तेमाल करें।

लहसुन का सेवन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।


1. लहसुन एक टेम्पोरेरी इलाज है  

लहसुन विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह कुछ समय के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको रोज़ाना लहसुन खाना जारी रखना चाहिए और साथ ही हेल्दी डाइट के साथ रोज़ योग या वर्कआउट करना चाहिए। 


2. लहसुन के साइड इफेक्ट्स

लहसुन के सेवन से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, इनमें पेट की समस्याएं, सूजन और सांस की दुर्गंध शामिल हैं। हालांकि, लहसुन की दो कलियाँ खाना आमतौर पर ज़्यादातर व्यक्तियों के लिए ठीक होता है।


जब आप लहसुन खाते हैं तो ब्लड क्लॉटिंग बनने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप को पहले से ही आईएसी समस्या है तो रोज़ाना लहसुन की खुराक लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करना समझदारी हो सकती है।


लहसुन खाने के अन्य फ़ायदे 


1. स्वस्थ इम्यून सिस्टम का समर्थन 

आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) आपको अस्वस्थ होने से रोकती है और आवश्यकता पड़ने पर बीमारी और इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करती है। लहसुन आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होता है साथ ही इसके एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण बैक्टीरिया के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। भुना हुआ या फिर सिका हुआ लहसुन खाने से आप सर्दी, बुखार और खांसी जैसे रोगों से खुद को बचा सकते हैं।  


ये भी पढ़ें: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने के लिए 5 हर्बल चाय!


2. ब्लड प्रेशर नियंत्रण में फ़ायदेमंद 

ब्लड प्रेशर से होने वाली दो सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याएं हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक हैं। हृदय रोग आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि लगभग 70% दिल के दौरे, या हार्ट फेलियर, ब्लड प्रेशर के कारण होते हैं। दुनिया भर में 13.5 प्रतिशत मौतें उच्च ब्लड प्रेशर से संबंधित है। लहसुन आपके ब्लड प्रेशर के लेवल को बनाये रखने में मदद करता है।  इसमें मौजूद एंटी -इन्फ्लैमटॉरी, और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण खून के थक्के जमने नहीं देता जिसकी वज़ह से आपकी दिल की सेहत बरक़रार रहती है। 


3. कैंसर रोधी गुण से भरपूर 

लहसुन के फ़ायदे हृदय स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं हैं, वे कैंसर को रोकने में भी मदद करते हैं। शोध के अनुसार, ताज़ा लहसुन का सेवन अधिकांश कोलन कैंसर(colon cancer) के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।


4. एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर 

लहसुन के एंटीबायोटिक गुण प्रोटोज़ोआ साल्मोनेला सहित विभिन्न बैक्टीरिया से होने वाले वायरल संक्रमण को टाल सकते हैं। साथ ही लहसुन एंटी-इन्फ्लैमटॉरी तत्व फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी लड़ते हैं। 


5. डिटॉक्सिफिकेशन में सहायता करता है

डिटॉक्सिफिकेशन में शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने की प्रक्रिया है और सेहत के लिए यह आवश्यक है। आधुनिक वातावरण में रहने से हम रोजमर्रा के कई पोलूटेंट्स और टॉक्सिन्स के संपर्क में आते हैं। लहसुन एक गुणकारी डिटॉक्स खाद्य पदार्थ है शरीर में पनप रहे खतरनाक एवं विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करता है। 


निष्कर्ष 

हालांकि सबूत अनिर्णायक हैं, लेकिन बढ़ते शोध से संकेत मिलता है कि लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। कुछ शोध के अनुसार, नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से "खराब" LDL कोलेस्ट्रॉल 9% तक कम हो सकता है - एक ऐसा स्तर जो पारंपरिक उपचारों को बढ़ाने में मदद कर सकता है।


अन्य अध्ययनों के अनुसार, कच्चे लहसुन की खुराक कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पके हुए लहसुन की तुलना में बेहतर काम करती है। हालांकि, लहसुन को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, आपको इसके परस्पर प्रभाव और अन्य संभावित दुष्प्रभावों को रोकने के लिए उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।


सामान्य प्रश्न


1. क्या लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है?

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में इसके संभावित लाभों के लिए लहसुन का व्यापक अध्ययन किया गया है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो लीवर में कोलेस्ट्रॉल सिंथेसिस को रोक सकते हैं और कुल कोलेस्ट्रॉल और LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं।


2. कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभाव पाने के लिए मुझे कितना लहसुन खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन के सेवन की कोई विशिष्ट खुराक की सलाह नहीं दी जाती। हालांकि, अध्ययनों से पता चला है कि प्रति दिन 600-900 मिलीग्राम लहसुन का अर्क, जो लगभग 2-3 ताज़ा लहसुन की कलियों के बराबर है, का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है।


3. क्या लहसुन के अर्क की खुराक कोलेस्ट्रॉल कम करने में कच्चे लहसुन जितनी प्रभावी हो सकती है?

लहसुन की खुराक, जैसे कि लहसुन का अर्क, आमतौर पर उपलब्ध होता है और कच्चे लहसुन के सेवन का एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान कर सकता है।

ToneOp क्या है? 

ToneOp  के एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग्स भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Subscribe to Toneop Newsletter

Simply enter your email address below and get ready to embark on a path to vibrant well-being. Together, let's create a healthier and happier you!

Download our app

Download TONEOP: India's Best Fitness Android App from Google Play StoreDownload TONEOP: India's Best Health IOS App from App Store

Comments (0)


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Explore by categories