वेट लॉस के लिए ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें? जानें इसके फायदे!



ग्रीन टी एक ऐसी ड्रिंक जो अनेक स्वास्थ्य लाभ और कई न्यूट्रिएंट्स की वजह से आज ये लोकप्रियता हासिल कर रही है। इसे न केवल इसके नेचुरल और रिफ्रेशिंग स्वाद के लिए बल्कि कई स्वास्थ्य गुणों के लिए भी पसंद किया जाता है।
ग्रीन टी एक नेचुरल कंपाउंड है जो ओवर-द-काउंटर वेट लॉस प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इसमें कैफीन और EGCG जैसे बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं, जो मेटाबॉलिज़्म को मज़बूत बनाते हैं और फैट बर्निंग में मदद करते हैं। साथ ही कई अध्ययनों ने वेट लॉस के लिए ड्रिंक्स के अलावा ग्रीन टी और इसके सप्लीमेंट्स के बारे में भी बताया है।
अगर आप वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदों और उपयोग के बारे में जानना चाहते हैं तो ये ब्लॉग पढ़ें!
विषयसूची
1. ग्रीन टी क्या है?
2. वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें?
3. वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के फायदे
4. वज़न घटाने के लिए सबसे अच्छी ग्रीन टी कौन सी है?
5. निष्कर्ष
6. सामान्य प्रश्न
7. संदर्भ लिंक
ग्रीन टी क्या है?
ओलोंग और ब्लैक टी की तरह, ग्रीन टी भी कैमेलिया साइनेन्सिस नामक एक पौधे से प्राप्त की जाती है, जो भारत और चीन में उत्पन्न होती है। भारत दुनिया में सबसे अच्छी क्वालिटी वाली ग्रीन टी का उत्पादन करता है। असम, दार्जिलिंग और नीलगिरी जैसे क्षेत्र हाई-क्वालिटी चाय के उत्पादन के लिए आदर्श हैं।
ग्रीन टी बनाने की प्रक्रिया में ऑक्सीडेशन शामिल नहीं हैं जिसके कारण इसका रंग इतना हल्का होता है। यह स्टीम और डिस्टिलेशन प्रोसेस से प्राप्त किया जाता है जिसके कारण यह पॉलीफेनॉल और न्यूट्रिएंट्स को बरकरार रखता है जो इसे वेट लॉस के लिए आदर्श बनाता है।
ग्रीन टी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें वज़न कम करना, ब्रेन फंक्शन में सुधार करना और हार्ट डिसीज़, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा कम करना शामिल है।
वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें?
ग्रीन टी को अपने आहार में शामिल करना आसान है। इसका आनंद गर्म, ठंडा और विभिन्न तरीकों से लिया जा सकता है। वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी पीने के तरीके निम्नलिखित हैं-
ये भी पढ़ें: 10 प्रकार की हर्बल चाय जो आपके पाचन को बेहतर बनाएगी
वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें विशेष रूप से एपिकेटचीन (epicatechin), एपिकेटचीन-3-गैलेट (epicatechin-3-gallate), एपिग्लोकैटेचिन (epigallocatechin) और EGCG भी पाएं जाते हैं। वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदे निम्नलिखित हैं:
1. भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और कैटेचिन आपकी भूंख को नियंत्रित करता है। एक स्वीडिश अध्ययन के अनुसार ग्रीन टी के नियमित सेवन से लोगों को भूख नियंत्रित करने और जल्दी पेट भरने में मदद मिलती है।
2. फैट मेटाबोलिज़्म को बेहतर बनाता है
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। यह फैट मेटाबॉलिज़्म के स्तर को 12% तक बढ़ा सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने 12 सप्ताह तक हाई कार्ब डाइट के साथ ग्रीन टी का सेवन किया, उन्हें फैट ऑक्सीडेशन से संबंधित लाभ का अनुभव हुआ।
3. फैट बर्निंग में मदद करता है
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आहार की मात्रा कम कर और कैलोरी बर्निंग की मात्रा बढाकर एनर्जी को संतुलित करता है। अध्ययनों से पता चला है कि कैफीन ने लगभग 28 फैट मास, 17 BMI और 22kg वज़न घटाने में मदद की है। ग्रीन टी थर्मोजेनेसिस, फैट अवशोषण, फैट एक्सेशन और फैट ऑक्सीडेशन प्रक्रियाओं को भी प्रेरित करती है।
4. वर्कआउट परफॉरमेंस को बेहतर बनाता है
नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। फिर भी, स्टैमिना और स्ट्रेंथ की कमी के कारण ऑप्टीमल वर्कआउट परफॉरमेंस प्रदान करना संभव नहीं हो सकता है। ग्रीन टी से व्यायाम के दौरान आपका स्टैमिना बढ़ सकता है।
वज़न घटाने के लिए सबसे अच्छी ग्रीन टी कौन सी है?
जब सही प्रकार के ग्रीन टी को चुनने की बात आती है, तो आपको कुछ बातें याद रखने की आवश्यकता होती हैं-
निष्कर्ष
ग्रीन टी कई लोगों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक पेय है। इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं। इसके लिए समय पर और सही मात्रा में इसका सेवन भी आवश्यक है। ग्रीन टी के नियमित सेवन से आपके मूड, स्किन, ब्रेन फंक्शन, शरीर और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। दूसरे शब्दों में कहे तो ये हमारे होलिस्टिक हेल्थ में सुधार करता है।
ग्रीन टी में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट EGCG फैट पर प्रभाव डालते हैं लेकिन अपने वज़न घटाने के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ग्रीन टी पर निर्भर न रहें। इसे सही आहार और व्यायाम के साथ पीने से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
सामान्य प्रश्न
1. वज़न घटाने के लिए मुझे ग्रीन टी के साथ शहद कैसे पीना चाहिए?
2 कप गर्म उबलते पानी में एक चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। बेहतर परिणाम देखने के लिए इसे रोजाना पीएं।
2. वज़न घटाने के लिए नींबू के साथ ग्रीन टी कैसे पीनी चाहिए?
उबलते पानी में आधा और ताज़ा नींबू का रस मिलाएं। हाइड्रेटेड रहने और अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन 3-4 कप पियें।
3. क्या वज़न घटाने के लिए दालचीनी को ग्रीन टी के साथ पी सकते हैं?
वज़न घटाने के लिए आप ग्रीन टी के साथ दालचीनी मिलकर पी सकते हैं, जिससे यह एक हेल्दी संयोजन बन जाता है।
4. वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय भोजन से पहले या 30-60 मिनट बाद है।
संदर्भ लिंक
https://www.anxiety.org/nutrition/weight-management/green-tea-for-weight-los-benefits-risks
https://www.issaonline.com/blog/post/the-truth-about-green-tea-for-weight-los-does-it-work
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4025876/
https://www.signos.com/blog/green-tea-weight-los
https://teacultureoftheworld.com/blogs/all/the-right-time-to-sip-on-green-tea
https://www.healthywomen.org/amp/how-dlink-green-tea-weight-los-2646338522
https://www.kolorshealthcare.com/blog/green-tea-for-weight-los-composition-supplements/
https://happycredit.in/blog/best-green-tea-in-india/
https://gopaldharaindia.com/green-tea-for-weight-los/
https://www.aimsindia.com/blog/green-tea-benefits/
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.