Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

Sarso Ka Tel Balo Me Lagane Ke Fayde: जानें सरसों के तेल से डैंड्रफ का इलाज

calendar

21 Nov 2023

calendar

22 Nov 2023

calendar

10 min

calendar

1333 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

हम अक्सर अपने बालों का ख्याल रखने के लिए केमिकल प्रोडक्ट पर निर्भर रहते हैं। हम भूल जाते है की ऐसे कई घरेलु उपचार भी हैं जो हमारे बालों को अंदर से मज़बूत और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें से ज़्यादातर उपचारों में कई तेल शामिल हैं जैसे मस्टर्ड ऑयल, ऑलिव ऑयल, आलमंड ऑयल और कोकोनट ऑयल। ये सभी तेल बहुमुखी है और कई जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनमे से मस्टर्ड ऑयल बालों के लिए सबसे कारगर तेलों में से एक है। लेकिन, क्या आपको पता है की मस्टर्ड ऑयल, यानी सरसोंं के तेल को हम खाना बनाने के साथ-साथ बालों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं? 


बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो बालों के लिए इसके फायदों को जानते होंगे या इसका इस्तेमाल करते होंगे!   


सरसोंं के तेल के कई स्वास्थ्य लाभ है, जिस वजह से इसका भोजन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। मस्टर्ड ऑयल को गोल्डन एलिक्सिर भी कहा जाता है। इन्हे मस्टर्ड सीड्स से एक्सट्रेक्ट किया जाता है और ख़ासतौर पर गांवों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। 


आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे sarso ka tel balo me lagane ke fayde क्या हैं? साथ ही इसके अन्य लाभों के बारे में भी बात करेंगे। जानने के लिए ये ब्लॉग पढ़ें!

विषयसूची 

  1. Sarso Ka Tel Kya Hota Hai: सरसों का तेल क्या होता है?  

  2. Sarso Ka Tel Balo Me Lagane Ke Fayde: सरसों का तेल बालों में लगाने के फ़ायदे 

  3. Sarso Ka Tel Balo Me Lagane Ke Tips: सरसों के तेल बालों में लगाने के टिप्स 

  4. सरसों के तेल का हेयर मास्क

  5. सरसों के तेल  इस्तेमाल के वक़्त याद रखने योग्य बातें  

  6. निष्कर्ष 

  7. सामान्य प्रश्न 

Sarso Ka Tel Kya Hota Hai: सरसों का तेल क्या होता है? 

सरसोंं का तेल को मस्टर्ड सीड ऑयल भी कहा जाता है। इसे सरसों के बीज से एक्सट्रेक्ट किया जाता है। सरसों के तेल के कई मेडिकल फायदों की वजह से इसे भारत, नेपाल और बांग्लादेश सहित कई देशों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

न्यूट्रिएंट्स 

          मात्रा/100 g 

कैलोरीज़ 

  884

फैट 

100g

सैचुरेटेड फैट 

6.7g

मोनोअनसैचुरेटेड फैट 

59.3 g

पॉलीअनसैचुरेटेड फैट 

18.3 g

ओमेगा-3 फैटी एसिड 

5.7 g

ओमेगा-6  फैटी एसिड 

12.6 g

विटामिन E 

24.7mg

विटामिन K 

5.4µg

सरसों का तेल बालों में लगाने के फ़ायदे (Sarso Ka Tel Balo Me Lagane Ke Fayde)


सरसों के तेल के बालों के झड़ने से लेकर बालों को मज़बूत और चमकदार बनाने के लिए कई फायदे हैं:

1. बालों को न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है

सरसों के तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स जैसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिस वजह से इस तेल को पावर हाउस भी कहा जाता है। ये फैटी एसिड्स हमारे बालों और रूट्स को हाइड्रेट करते हैं,वहीं अल्फा लिनोलिक एसिड हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके अलावा सरसों का तेल जिंक, सेलेनियम बीटा-कैरोटीन और अन्य विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। ये सभी मिनरल्स हमारे स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।  


ये भी पढ़े: अखरोट और बालों के लिए उनके फायदे

2. बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है 

सरसों का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिसके कारण हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। जब हम ये तेल अपने सिर पर लगाते हैं तो ये हमारे हेयर फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करता है, जो हमारे ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और ज़रूरी नुट्रिएंट्स प्रदान करता है। 

3. हेयर लॉस को कम करता है 

सरसों के तेल में विटामिन E प्रचुर मात्रा में होता है जो हमारे बालों को नरिशमेंट और हाइड्रेशन प्रदान करता है। ये हमारे बालों को स्मूथ और सिल्की बनता है साथ ही हेयर लॉस को भी कम करता है।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को भी कम करने में सहायक होते हैं। 


ये भी पढ़े: बालों के झड़ने के लिए लाल प्याज

4. एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर

सरसोंं के तेल में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं  जो स्कैल्प में हुए इन्फेक्शन को कम करके डैंड्रफ को ख़त्म करने में मदद करते हैं। ये आपके स्कैल्प के किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन के लिए जादू की तरह काम करता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। 

5. UV रेज़ से बचाता है 

हमारे स्किन की तरह हमारे बाल भी लंबे समय तक सूरज की रोशनी में रहने से डैमेज हो सकते हैं। इस स्थिति में सरसोंं का तेल हमारे बालों के लिए नेचुरल सनस्क्रीन का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे बालों के ऊपर एक लेयर बना देते हैं जो हमें सूरज के अल्ट्रावायलेट रेज़ से बचाते हैं। 

Sarso Ka Tel Balo Me Lagane Ke Tips: सरसोंं का तेल बालों में लगाने के टिप्स

आप Sarso ka tel balo me lagane ke tips को फॉलो कर सकते हैं। नीचे कुछ तरीके निम्नलिखित है-

1. डायरेक्ट एप्लीकेशन 

तेल को लगाने से पहले अपने स्कैल्प को हलके गर्म पानी से मसाज करें। ऐसा करना से तेल आसानी से आपके स्कैल्प के ज़रिए बालों की जड़ों तक पहुंचेगा। तेल लगाने के बाद बालों को अच्छे से मसाज करें 30 से 40 मिनट बाद धो लें। 


2. दूसरे तेलों के साथ मिलाकर लगाएं 

आप सरसों के तेल को अन्य तेल जैसे ऑलिव ऑयल, आलमंड ऑयल और कोकोनट ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपको एक बार लगाने से ही फ़ायदे प्राप्त होंगे। इसके साथ आपको अन्य कई ऑयल के पोषण भी प्राप्त होंगे। 


 

3. हेयर मास्क 

सरसों के तेल को दही या अंडे के साथ मिलाकर एक हेयर मास्क बनाए। इस हेयर मास्क को अपने बालों पर 30 मिनट तक लगा कर रखें और शैम्पू से धो लें। 


सरसोंं के तेल का हेयर मास्क: सरसोंं के तेल से दूर करें डैंड्रफ और रूखापन

सरसोंं के तेल में आपके बालों के लिए कई महत्वपूर्ण नुट्रिएंट्स होते हैं। इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। हेयर मास्क बनाकर इसे लगाना ऐसे ही कई तरीकों में से एक है। यहां हेयर मास्क बनाने के कुछ तरीके दिए गए हैं: 

1. हेयर ग्रोथ के लिए 

अक्सर बदलते मौसम और खानपान की वजह से हमारे बालों की ग्रोथ को बहुत नुकसान पहुँचता है।  सरसोंं के तेल को अन्य तेलों जैसे ऑलिव आयल और आलमंड आयल के साथ लगाने से बालों को काफी फ़ायदा मिलता है। इसे घर पर बनाने के लिए बताए गए तरीके को फॉलो करें:


सामग्री:

  •  2 चम्मच सरसों का तेल 

  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल या आलमंड ऑयल 

  • 1 चम्मच एलोवेरा 


विधि:

  1. सबसे पहले सारी सामग्रियों को एक साथ एक कटोरी में मिला लें। 

  2. इसके बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। 

  3. अब इसे कुछ समय लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 

  4. अंत में आप हेयर वॉश करें। 

2. डैंड्रफ के लिए 

यदि आप लगातार हो रहे डैंड्रफ से परेशान हैं तो आप सरसोंं के तेल और दही के इस मिश्रण के मास्क को एक बार ज़रूर इस्तेमाल करें।  इसे घर पर बनाने के लिए आप नीचे दी गई  विधि का प्रयोग कर सकते हैं: 


सामग्री:

  • 2 चम्मच सरसों का तेल

  • 2 चम्मच दही 

  • 1-2 बूँद टी ट्री ऑयल 


विधि: 

  1. सबसे पहले सारी सामग्री को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।  

  2. अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। 

  3. इसे अब 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर हेयर वाश करें। 

3. बालों की मज़बूती के लिए 

बालों को मज़बूत बनाने के लिए सरसोंं का तेल सबसे कारगर होता है।  आप इसे अंडे के साथ पेस्ट के रूप में अपने बालों पर लगा सकते हैं।  यह पेस्ट न केवल बालों को मज़बूती देगा साथ ही इन्हें शाइनी भी बनाएगा।  इसे बनाने के लिए आपको बस दो स्टेप्स फॉलो करने हैं:


सामग्री: 

  • 2 चम्मच सरसों का तेल

  • एक अंडा 


 विधि

  1. सबसे पहले एग योल्क को निकाल कर उसे सरसोंं के तेल के साथ मिला लें। 

  2. अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। 

  3. फिर इसे 30-40 मिनट तक छोड़ दें और अंत में ठन्डे पानी से बाल धोएं। 

4. स्कैल्प नरिशमेंट के लिए 

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है हमारी स्किन और स्कैल्प रूखी और खुश्क हो जाती है। हमारे बाल कमज़ोर और पतले हो जाते है और तो और डैंड्रफ भी परेशानी का कारण  बनता है।  इससे बचने का सबसे आसान और 100 % कारगर तरीका है सरसोंं का तेल।  इसमें अन्य तेल के मिश्रण से आप अपने स्कैल्प की नरिशमेंट अच्छे  से कर सकते हैं।  इसे बनाने के लिए बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें:


सामग्री:

  • 2 चम्मच सरसों का तेल

  • 2 चम्मच आलमंड ऑयल 

  • कुछ बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 


विधि:

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को साथ एक कटोरी में मिला लें।  

  2. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें। 

  3. अब इसे 40 मिनट लगाकर छोड़ दें  और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। 

सरसों का तेल इस्तेमाल करते वक़्त याद रखने योग्य बातें

भले ही सरसों का तेल हमारे बालों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए नीचे कुछ निम्नलिखित चीज़े दी गई है जिसे लेकर आपको सावधान रहना चाहिए-


  1. सरसोंं के तेल के नियमित इस्तेमाल के पहले आपको पैच टेस्ट ज़रूर करना चाहिए। इससे रिएक्शन का खतरा कम हो जाता है। 

  2. सरसोंं के तेल की गंध बहुत ज़्यादा तेज़ होती है जो आपको परेशान कर सकती है। इस गंध को कम करने के लिए आप इसे दूसरे तेलों के साथ लगाने की कोशिश करें। 

  3. गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श इसे न लगाएं। 

निष्कर्ष 

सरसों का तेल आपको कई न्यूट्रिएंट्स प्रदान करने के साथ कई अन्य फ़ायदे भी दे सकता है। इसके कई सारे प्रोडक्ट्स भी मार्केट में उपलब्ध रहते हैं। बालों के लिए यह तेल बेहद ज़रूरी है। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स आपके बालों को पोषण प्रदान करते हैं। बरसों से ये तेल बालों की मज़बूती, ग्रोथ और हेल्थ के लिए इस्तेमाल किया जा रह है। 


अगर आप बालों की समस्या के लिए हेल्थ प्लान लेना चाहते हैं या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन के शिकार हैं तो आप ToneOp के एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं।  

सामान्य प्रश्न 

1. क्या सरसों का तेल बालों को सिल्की बनाता है?

सरसों के तेल को कुछ लोग उनके बालों को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए उपयोग करते हैं। यह तेल बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद कर सकता है और उन्हें नरम और स्वस्थ बनाता है। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं होती और व्यक्ति को इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना बेहद महत्वपूर्ण है। 


2. बालों के लिए सरसोंं के तेल का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?

सरसों के तेल हमारे बालों की जड़ों तक जाकर हेयर ग्रोथ में मदद करता है साथ ही ये हेयर फॉल को भी कम करता है।  ये डैंड्रफ को कम करके बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन भी करता है। 


3. बालों में सरसोंं के तेल के इस्तेमाल के दुष्प्रभाव क्या है?

बहुत सारे लोग होते हैं जिन्हें तीखें महक से दिक्कत होती है। ये सरसों के तेल का एक साइड इफेक्ट भी है। साथ ही सरसों का तेल बेहद चिपचिपा होता है जिस कारण आपको इरिटेशन भी हो सकता है और आपके बाल ऑयली दिख सकते हैं। 


4. क्या सरसोंं का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?


सरसों का तेल जिसे कच्ची घानी भी कहा जाता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसके कई फायदों के कारण इसे खाना बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ये हमारे बालों को भी मज़बूत बनाता है। 


Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.