हेयर ग्रोथ के लिए शकरकंद के फायदे, हेयर मास्क और रेसिपी!



आज-कल की भाग दौड़ में हम अकसर अपने बालों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसके साथ कई केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स, पॉल्यूशन और ख़राब खान-पान हमारी सेहत के साथ साथ बालों को भी प्रभावित करता है। इसके परिणामस्वरूप हमें बालों का झड़ना, टूटना और रूखे होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इनसे स्कैल्प की हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है।
लेकिन इन सभी दिक्कतों को हल करने के लिए "शकरकंद" एक फायदेमंद विकल्प के रूप में सामने आया है। ये बालों के विकास को बढ़ाने, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने और बालों से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में उभर रहा है। इस ब्लॉग में हम बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद के लाभों के बारे में बात करेंगे। साथ ही इन्हें अपनी डाइट में इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में भी जानेंगे। अधिक जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें!
विषयसूची
बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद के फायदे
बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद का उपयोग कैसे करें?
शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके
शकरकंद के पोषण मूल्य
निष्कर्ष
सामान्य प्रश्न
संदर्भ लिंक
बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद के फायदे
शकरकंद अपने न्यूट्रिएंट्स के लिए जाना जाता है और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि शकरकंद बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में कैसे मदद करता है:
1. कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है
शकरकंद कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे बाल मज़बूत, अधिक फ्लेक्सिबल और हेल्दी बनते हैं। साथ ही ये कॉपर का एक समृद्ध स्रोत हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन में भी मदद करते हैं।
कोलेजन एक प्रोटीन है जो बालों को मज़बूती प्रदान करता है, टूटने से बचाता है और समग्र बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। बालों की मज़बूती और लचीलेपन को बनाए रखने के लिए कोलेजन आवश्यक है।
2. हेयर-फ्रेंडली एंटीऑक्सीडेंट
शकरकंद के नियमित सेवन से बालों का पतला होना और टूटना कम हो जाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन A में परिवर्तित हो जाता है, जो बालों की सेल्स को डैमेज से बचाता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ शकरकंद विटामिन E और बीटा-कैरोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स का एक अच्छा स्त्रोत है।
3. स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाता है
शकरकंद में विटामिन E और पोटेशियम सहित कई मिनरल्स भी होते हैं जो हेल्दी स्कैल्प में योगदान करते हैं। स्कैल्प इंफ्लामेशन बालों की ग्रोथ को बाधित करता है जिससे बाल झड़ने की सस्मस्या बढ़ती है।
इसके अलावा, शकरकंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। बालों के ऑप्टीमल ग्रोथ के लिए एक स्वस्थ स्कैल्प महत्वपूर्ण है, और शकरकंद इसे प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।
बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद का उपयोग कैसे करें?
आप बालों के विकास के लिए शकरकंद का उपयोग विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं:
1. स्वीट पोटैटो हेयर मास्क
बालों के विकास और मज़बूती को बेहतर बनाने के लिए आप शकरकंद हेयर मास्क बना सकते हैं। इसे घर पर तैयार करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सामग्री:
शकरकंद - 1
शहद- 2 बड़े चम्मच
नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच
विधि
शकरकंद को उबालकर अच्छे से मैश कर लें।
नारियल का तेल और शहद मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अब इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक धीरे-धीरे लगाएं।
30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह धो लें।
2. स्वीट पोटैटो स्कैल्प मसाज ऑयल
शकरकंद के तेल से सिर की मालिश करने से सर्कुलेशन में सुधार होता है और फॉलिकल्स को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। स्वीट पोटैटो हेयर ऑयल बनाने के लिए, आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता हो सकती है:
सामग्री
शकरकंद की प्यूरी- 1/4 कप
ऑलिव ऑयल- 2 बड़े चम्मच
रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल(वैकल्पिक) - 5 बूँदें
निर्देश:
शकरकंद की प्यूरी को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाएं।
अतिरिक्त लाभ के लिए रोज़मेरी तेल मिलाएं।
स्कैल्प पर लगाएं और हलके हाँथ से मसाज करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को शैम्पू से धो लें।
3. एवोकाडो और स्वीट पोटैटो हेयर मास्क
यदि आप हेल्दी स्कैल्प चाहते हैं तो आपको एवोकाडो और शकरकंद हेयर मास्क आज़माना चाहिए। इसके पोषक गुण बालों को होने वाले नुकसान को कम करने और रोकने में मदद कर सकते हैं। यह बालों को हाइड्रेट करता है और डैमेज से भी बचाता है। घर पर इस आसान हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता हो सकती हैं-
सामग्री
शकरकंद - 1 उबला और मैश किया हुआ
एवोकैडो (मैश्ड)- 1 पका हुआ
ऑलिव ऑयल - 2 बड़े चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
निर्देश
एक कटोरे में दही और ऑलिव ऑयल के साथ हुए मैश्ड शकरकंद और एवोकाडो को मिलाएं, और एक कंसन्ट्रेटेड पेस्ट बना लें।
मास्क को गीले बालों और स्कैल्प पर समान रूप से लगाएं।
तेल को ठीक से सोखने के लिए 2-3 मिनट तक सिर को धीरे-धीरे मालिश करें।
मास्क को बालों पर कम से कम 30- 40 मिनट तक लगा रहने दें।
कंडीशनर के साथ सामान्य रूप से शैम्पू करें और स्कैल्प से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।
शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके
बालों की ग्रोथ के लिए शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके निम्नलिखित हैं-
शकरकंद के पोषण मूल्य
100 g शकरकंद के सेवन से आप निम्नलिखित न्यूट्रिएंट्स प्राप्त कर सकते हैं:
निष्कर्ष
शकरकंद न केवल आपके भोजन के लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन है, बल्कि न्यूट्रिएंट्स का एक पावर हाउस भी है जो बालों की ग्रोथ और होलिस्टिक हेल्थ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इन मीठे और फायदेमंद फलों को आप अपने आहार में शामिल कर अपने बालों को मज़बूत और हेल्दी बना सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।
तो, शकरकंद को अपनी डाइट का नियमित हिस्सा बना कर अपने बालों को पूरी तरह हेल्दी बनाएं। शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीकों को जानने के लिए आप ToneOp के विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
1. क्या डायबिटीज़ से पीड़ित लोग शकरकंद का सेवन कर सकते हैं?
जी हां, डायबिटीज़ के मरीज़ उबले हुए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर की मात्रा कम होती है, जो इन्हें डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद बनाती है।
2 . क्या शकरकंद के सेवन से कोई दुष्प्रभाव होते हैं?
यदि आप प्रतिदिन बिना संयम के शकरकंद का सेवन करते हैं, तो ये पाचन की समस्याओं का कारण बन सकता है।
3 . क्या शकरकंद घुंघराले बालों को नियंत्रित करने में मदद करता है?
शकरकंद आपको अपने घुंघराले बालों को संभालने में मदद कर सकता है। आप इसे अलग-अलग तेल के साथ मिलाकर, स्कैल्प पर लगाकर, मालिश कर सकते हैं।
4 . प्रतिदिन कितना शकरकंद खाया जा सकता है?
केवल बालों के विकास के लिए शकरकंद की कोई विशिष्ट दैनिक मात्रा नहीं है। हालांकि, आप शकरकंद को उचित मात्रा में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
संदर्भ लिंक
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.