Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

घर पर वेट लॉस के लिए अपनाएं ये 5 सर्वश्रेष्ठ कार्डिओ वर्कऑउट्स!

calendar

13 Jan 2024

calendar

10 min

calendar

507 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

एक हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए वज़न नियंत्रण बेहद ज़रूरी हैं। बढ़ता हुआ वज़न कई बिमारियों जैसे डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिसीज़ का कारण बन सकता है। इसलिए ये बेहद ज़रूरी हैं की हम अपने खान-पान और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाएं। ऐसा हम आसानी से पोरशन कंट्रोल और कुछ व्यायाम के साथ भी कर सकते हैं। 


घर पर वज़न कम करने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए कुछ कार्डिओ व्यायाम आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। अगर आप शुरुआती लोगों के लिए घर पर वज़न कम करने के लिए सर्वोत्तम व्यायाम के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये ब्लॉग पढ़ें!

विषयसूची

1. घर पर वज़न कम करने के लिए कार्डियो वर्कआउट 

2. वर्कआउट और कैलोरी बर्न

3. बिना वर्कआउट के घर पर वज़न कम कैसे करें

4. निष्कर्ष 

5. सामान्य प्रश्न

6. संदर्भ लिंक 

घर पर वज़न कम करने के लिए कार्डियो वर्कआउट 


कार्डियोवास्कुलर वर्कआउट हार्ट हेल्थ में काफी फायदेमंद है और डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को रोकने में मदद करते हैं। ये व्यायाम आपको हेल्दी रहने और वज़न कम करने में भी कई लाभ पहुंचाते हैं।


आप कार्डियो व्यायाम घर के अंदर या बाहर, उपकरण के साथ या उसके बिना भी कर सकते हैं। यहां हम कुछ सर्वश्रेष्ठ कार्डियो वर्कऑउट्स के बारे बात करेंगे जो फैट बर्निंग में मदद कर सकते हैं:

1. हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)

  • यह एक प्रकार का वर्कआउट है जो छोटे-छोटे इंटरवल्स में होता है। 

  • HIIT का टारगेट आपके शरीर पर थोड़े समय के लिए इंटेंस वर्कआउट करना और साइकिल को दोबारा शुरू करने से पहले रिकवर करना है।

  • यह साइकिल कई बार दोहराया जाता है।

  • अन्य वर्कआउट की तुलना में HIIT आपके फिटनेस स्तर में काफी सुधार कर सकता है।

  • यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, डायबिटीज़ को प्रबंधित करने और साथ ही अधिक कैलोरी बर्निंग में मदद करता है।

2. स्टेयर क्लाइम्बिंग 

  • ये एक फुल बॉडी कार्डियो वर्कआउट है जो पूरे शरीर को टारगेट करता है।

  • यह वज़न घटाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि यह प्रति घंटे 360 से 520 कैलोरी बर्न कर सकता है।

3. रनिंग 

  • रनिंग एक प्रकार का कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे फैट बर्निंग, मसल बिल्डिंग, आदि। 

  • रनिंग के दौरान बर्न की गई कैलोरी की संख्या आपके वर्कआउट की इंटेंसिटी पर निर्भर करती है।

4. वाकिंग 

  • वाकिंग सबसे आसान और सबसे कम प्रभावी वर्कआउट में से एक है जिसे कोई भी कर सकता है।

  • तेज़ वाकिंग स्वस्थ वज़न कम करने का एक प्रभावी तरीका है और कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

  • नियमित रूप से चलने से हार्ट डिसीज़, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा कम हो सकता है।

  • यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है, मांसपेशियों और हड्डियों को मज़बूत कर सकता है, ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

5. साइकिलिंग 

  • साइकिलिंग सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी एक बेहतरीन व्यायाम है।

  • यह प्रभावशाली वर्कआउट आपको फिट, स्वस्थ और खुश बना सकता है।

  • यह आपके हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों को भी मज़बूत बना सकता है, साथ ही आपके मसल्स को भी टोन कर सकता है।

वर्कआउट और कैलोरी बर्न

शुरुआती लोगों के लिए फिटनेस रूटीन शुरू करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि लाइफ स्टाइल में किसी भी तरह के बदलाव के लिए पहला कदम हमेशा मुश्किल होता है। जब वर्कआउट करने की बात आती है, तो ऐसे व्यायामों से शुरुआत करना महत्वपूर्ण है जो आपके फिटनेस के लिए उपयुक्त है। ऐसे वर्कऑउट्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है और साथ ही ये आपको आपके फिटनेस गोल्स को हासिल करने में मदद करता है-

  • बॉडी वेट ट्रेनिंग 

  • चेयर वर्कआउट

  • डांसिंग वर्कआउट

  • ऑनलाइन वर्कआउट

  • शैडो बॉक्सिंग

  • स्टेयर क्लाइम्बिंग 

  • एक्वा जॉगिंग

  • बाइकिंग

  • वाकिंग 

  • गार्डनिंग 

बिना वर्कआउट के घर पर वज़न कम कैसे करें? 

यदि आप व्यायाम के बिना वज़न कम करने का कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आहार और जीवनशैली में बदलाव आपकी मदद कर सकता हैं। यहां व्यायाम के बिना वज़न कम करने के कुछ सर्वोत्तम तरीके बताए गए हैं-

अपने डाइट की शुरुआत प्रोटीन से करें

अपने दिन की शुरुआत उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के साथ करने से भूख नियंत्रण, ब्लड शुगर प्रबंधन और वज़न प्रबंधन में मदद मिल सकती है। मसल ग्रोथ को बढ़ाने और स्नैकिंग को कम करने के लिए अपने आहार में पोल्ट्री, मछली, दही, मांस, टोफू  आदि स्रोतों को शामिल करें।

पोरशन कंट्रोल पर ध्यान दें  

बिना पोरशन कंट्रोल के खाना वज़न बढ़ाने का कारण बन सकता है, भले ही आप स्वस्थ और संपूर्ण भोजन खाते हों। अपने वज़न को नियंत्रित करने के लिए, पोरशन कंट्रोल का उपयोग करें और भोजन की मात्रा पर ध्यान दें।

हाइड्रेटेड रहें

पानी पीने से कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे वज़न प्रबंधन आसान हो जाता है। हाइड्रेटेड रहने से न केवल वज़न घटाने में फायदा होता है बल्कि डायबिटीज़, कैंसर, अल्ज़ामइर और अन्य पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

शुगर का सेवन सीमित करना

अतिरिक्त शुगर का सेवन सीमित करना वज़न घटाने और समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। मिठाइयों और जंक फूड में अक्सर कैलोरी, अतिरिक्त शुगर और ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती हैं। इनका सेवन सीमित करने से वज़न घटाने, स्वस्थ स्किन और पुरानी स्वास्थ परेशानियों को रोकने में मदद मिल सकती है। 

नींद की गुणवत्ता को बढ़ाएं 

नींद आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। ये ब्लड प्रेशर, इम्यूनिटी, कॉग्निटिव हेल्थ, डायबिटीज़ आदि के खतरे को कम करती हैं। अपर्याप्त नींद आपके वेट लॉस जर्नी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। 

निष्कर्ष 

अब आप ये जानते हैं की बिना जिम जाए आप घर पर तेज़ी से वज़न कम कर सकते हैं। लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव और एक अच्छे डाइट प्लान के साथ ये प्रक्रिया बेहद फायदेमंद हो सकती है। होम वर्कआउट न केवल आपको फैट बर्निंग में मदद करता है बल्कि आपको हेल्दी भी रखता है। अपनी मांसपेशियों की ग्रोथ और उन्हें टोन करने के लिए घर पर व्यायाम करने के कई तरीके हैं। 


अगर आप तेज़ी से वज़न कम करने के लिए वर्कआउट के साथ डाइट प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आप ToneOp के विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।  

सामान्य प्रश्न

1. महिलाएं घर पर तेज़ी से वज़न कम करने के लिए कौन से व्यायाम कर सकती है?

  • लंजेज़

  • स्क्वाट

  • स्किप्पिंग 

  • क्रंचेज़  


2. शुरुआती लोग घर पर फैट बर्निंग के लिए कौन सा व्यायाम कर सकते हैं?

  • माउंटेन क्लाइम्बिंग 

  • प्लेंक 

  • हाई नी (high knee) 

  • स्क्वाट जम्प 

  • लंजेज़ 


3. पुरुष घर पर तेज़ी से वज़न कम करने के लिए कौन से व्यायाम कर सकते हैं?

  • जंपिंग जैक

  • लंजेज़ 

  • बॉक्स जम्प्स 

  • साइकिलिंग 

  • जॉगिंग 

  • वाकिंग 

संदर्भ लिंक 

स्वस्थ वज़न के लिए शारीरिक गतिविधि

घर पर वज़न कम करने के लिए 7 सर्वश्रेष्ठ व्यायाम

वज़न घटाने के लिए व्यायाम और गतिविधि

वज़न घटाना - एक स्वस्थ दृष्टिकोण

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.