Whey Protein: वेट लॉस के लिए फायदे, उपयोग और हेल्दी रेसिपी



एक हेल्दी और फिट लाइफ स्टाइल की दिशा में लोग अपने स्वास्थ्य से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सपोर्टिंग सप्लीमेंट्स की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक पॉप्युलर सप्लीमेंट है व्हे प्रोटीन। अब प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वालों और बॉडी बिल्डर्स के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी व्यक्तियों के लिए न्यूट्रिशनल पावर हाउस बन गया है। कई लोग इसे वज़न घटाने बिल्डिंग के लिए एक आम सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
इस ब्लॉग में, हम जानेंगे व्हे प्रोटीन वेट लॉस में कैसे मदद करता है और हम इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं। जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें!
विषयसूची
व्हे प्रोटीन क्या है?
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन की सलाह क्यों दी जाती है?
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन का उपयोग
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन की हेल्दी रेसिपी
निष्कर्ष
सामान्य प्रश्न
संदर्भ लिंक
व्हे प्रोटीन क्या है?
व्हे दूध के फटने और छानने के बाद बचा हुआ तरल पदार्थ है। यह पनीर या कैसिइन के निर्माण का एक उपोत्पाद है और इसके कई व्यावसायिक उपयोग हैं।
व्हे प्रोटीन एक उच्चकोटी का प्रोटीन होता है जो प्राकृतिक दूध और दुग्ध उत्पादों में पाया जाता है। व्हे प्रोटीन को ब्रांच्ड एमीनो एसिड्स (बीसीएए’ज़) जैसे ल्युसिन, जो मसल्स सिंथेसिस को उत्प्रेरित करता है, का सबसे उत्तम श्रोत माना जाता है। इसे प्राय: ‘संपूर्ण प्रोटीन’ माना जाता है क्योंकि इसमें सभी जरूरी एमीनो एसिड्स हैं जो की मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक है और यह पाचन में भी आसान है।
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन पाउडर काफी फायदेमंद है क्यों की इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। इसके सम्पूर्ण प्रोटीन स्रोत के कारण इसे अंडे की तरह ही इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। व्हे प्रोटीन पाचन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है जो इसकी एक मुख्य विशेषताओं में से एक है।
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन की सलाह क्यों दी जाती है?
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि व्हे प्रोटीन पाउडर आपके लिए एक कैटेलिस्ट का काम कर सकता है लेकिन वेट लॉस नहीं कर सकता। यह एक प्रकार का भोजन है जो आपके शरीर को आवश्यक प्रोटीन प्रदान करता है।
लोग अक्सर व्हे प्रोटीन पाउडर का उपयोग करते हैं क्योंकि इसे शेक या स्मूदी में मिश्रित किया जा सकता है और प्री और पोस्ट फिटनेस ड्रिंक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आपका वज़न बढ़ना या कम होना आपके कुल कैलोरी सेवन पर निर्भर करता है।
1.भूख नियंत्रण
समग्र रूप से कैलोरी सेवन को नियंत्रित करने और कम करने के लिए, व्हे प्रोटीन लोगों के लिए फायदेमंद है। इनमे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन होते हैं जो लंबे समय तक आपको तृप्त रखते हैं। जिसका अर्थ है कि यह खाने की लालसा को कम करता है और भूख को नियंत्रित करता है।
2. मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है
आहार में व्हे प्रोटीन के सेवन से भोजन के थर्मल प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देता है और वज़न घटाने में सहायता करता है। अगर हम भोजन के थर्मल प्रभाव के बारे में बात करते हैं, तो कार्बोहाइड्रेट की तुलना में, प्रोटीन को पचाने के लिए अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है, जो कैलोरी के उपयोग को बढ़ाती है। इस प्रक्रिया को थर्मल इफ़ेक्ट ऑफ़ फ़ूड (TEF) कहा जाता है।
3. लीन मसल्स का संरक्षण
यदि आप बॉडी बिल्डिंग में रुचि रखते हैं, तो व्हे प्रोटीन आपको लीन बॉडी मास को बनाएं रखने में योगदान देता है।
यह समझना महत्वपूर्ण है कि जब आप वज़न कम कर रहे होते हैं, तो शरीर फैट कम करने के बजाय मांसपेशियों को कम कर देता है, और यहां व्हे प्रोटीन उन मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। ये आपको हेल्दी मेटाबॉलिज़्म के साथ-साथ एक टोंड और हेल्दी शरीर प्राप्त करने में सहायता करता है।
4. ब्लड शुगर रेगुलेशन
व्हे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार करने में योगदान करता है। साथ ही ये शुगर या इंसुलिन स्पाइक्स को कम करता है और साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित या बनाए रखने में भी मदद करता है। ये ब्लड शुगर लेवल के नियंत्रण के साथ-साथ हेल्दी वेट गेन में भी मदद करता है।
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन का उपयोग
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन के लाभों को जानने के बाद, यहां कई तरीके बताए गए हैं जिससे आप अपने आहार में व्हे प्रोटीन पाउडर को शामिल कर सकते हैं:
1. मील रिप्लेसमेंट शेक
हाई-प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प सुनिश्चित करने और कैलोरी का सेवन कम करने के लिए अपने आहार को व्हे प्रोटीन शेक से बदलें। यह व्यस्त जीवन शैली वाले व्यक्तियों के लिए हेल्दी और टेस्टी विकल्प हो सकता है।
2. प्री और पोस्ट वर्कआउट न्यूट्रिशन
मसल प्रोटीन सिंथेसिस का समर्थन करने, मसल ब्रेकडाउन कम करने और रिकवरी को बढ़ाने के लिए, वज़न घटाने के वर्कआउट के दौरान और बाद में व्हे प्रोटीन का सेवन करें।
3. हेल्दी और टेस्टी स्नैकिंग
हानिकारक जंक फ़ूड जैसे चिप्स, चॉक्लेट या बाहर का खाना खाने से बचने के लिए व्हे प्रोटीन को हेल्थी स्नैक के ऑप्शन की तरह उपयोग करें। यह एक साधारण व्हे प्रोटीन शेक, व्हे प्रोटीन के एक स्कूप के साथ ग्रीक दही, या प्रोटीन बार हो सकता है।
4. बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा
कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे होल ग्रेन, सब्ज़ियां, हेल्दी फैट और फल, आपके प्रोटीन के सेवन को पूरा कर सकते हैं। बैलेंस्ड डाइट बनाए रखना महत्वपूर्ण है जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हों। वहीं, व्हे प्रोटीन आपके वेट लॉस प्लान में एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन की हेल्दी रेसिपी
यहां कुछ हेल्दी और टेस्टी व्यंजन दिए गए हैं, जिसे आप व्हे प्रोटीन और कुछ स्वस्थ सामग्री की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं-
1.व्हे प्रोटीन पेनकेक्स
ये प्रोटीन-पैक, ग्लूटेन-मुक्त, कीटो और कम कार्ब वाले हेल्दी और टेस्टी पैनकेक बेहद जल्दी तैयार हो जाते हैं। ये आपके दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है-
सामग्री
निर्देश
एक बाउल में ओट फ्लौर (Oat flour) को व्हे प्रोटीन पाउडर और बेकिंग पाउडर के साथ मिला लें।
आलमंड मिल्क, वनीला एसेंस और अंडा मिलाएं। पेस्ट के स्मूथ होने तक इसे मिलाएं।
बैटर को पहले से गरम तवे पर डालें। बुलबुले बनने तक पकाएं, फिर पलट कर दूसरी तरफ से पकाएं।
2. एवोकैडो प्रोटीन पॉप्सिकल्स
आलमंड मिल्क के साथ एवोकैडो एक स्मूथ आइसक्रीम बनाता है। साथ ही शहद इसमें एक मीठा स्वाद भी जोड़ता है।
सामग्री
निर्देश
एवोकाडो, व्हे प्रोटीन पाउडर, आलमंड मिल्क और शहद (या मेपल सिरप) को क्रीमी होने तक ब्लेंड करें।
मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड में डालें और कुछ घंटों के लिए फ्रीज़ कर दें।
3.चॉकलेट पीनट बटर प्रोटीन ओटमील
चॉकलेट पीनट बटर प्रोटीन ओटमील एक नाश्ते की रेसिपी है जिसमें प्रोटीन से भरपूर ओटमील बेस के साथ चॉकलेट और पीनट बटर का भी स्वाद है!
सामग्री
निर्देश
पानी और दूध को एक साथ गर्म करें।
इसके बाद उसमें ओट्स डालें और पकाएं।
जब ओट्स अच्छी तरह पक जाएं तो इसमें चॉकलेट व्हे प्रोटीन पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं।
इसे एक बाउल में निकाल लें।
उसके ऊपर से पीनट बटर और केले के स्लाइस को डालें।
परोसने से पहले शहद से गार्निशिंग करें।
निष्कर्ष
ये बात सच है की व्हे प्रोटीन वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही आपको ये बात याद रखना भी ज़रूरी है की बिना स्वस्थ आहार और जीवन शैली में बदलाव के वज़न घटाना आसान नहीं है। संपूर्ण आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ व्हे प्रोटीन प्रभावी हो सकता है।
व्हे प्रोटीन सिर्फ बॉडी बिल्डर्स के लिए नहीं बल्कि वज़न घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, हमेशा अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए उपयोग के पहले डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।
सामान्य प्रश्न
1. क्या एक दिन में 2 बार व्हे प्रोटीन ले सकते हैं?
अगर आप कोई दूसरा प्रोटीन सोर्स जैसे मीट, अंडे आदि नहीं ले रहे हैं तो आप रोज 2 या 3 चम्मच व्हे पाउडर का सेवन कर सकते हैं.
2. क्या व्हे प्रोटीन बेली फैट कम करता है?
व्हे प्रोटीन बायोएक्टिव पेप्टाइड्स से भरपूर होता है जो शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया को ऑक्सीडाइज़ करता है। ये एक ऐसा सप्लीमेंट हो सकता है जो आपको वज़न घटाने में मदद करता है।
3. क्या नियमित तौर पर व्हे प्रोटीन का सेवन सुरक्षित है?
हां, नियमित रूप से व्हे प्रोटीन का सेवन करना सुरक्षित है। आप एक दिन में 1 स्कूप, यानी 20-25 g व्हे प्रोटीन का सेवन बिना किसी नुकसान के कर सकते हैं।
4. वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?
वज़न घटाने के लिए व्हे प्रोटीन लेने का सबसे अच्छा समय आपके वर्कआउट के बाद है, क्योंकि यह मसल रिकवरी में मदद करता है और भूख को नियंत्रित भी करता है।
5. क्या व्हे प्रोटीन के कोई साइड इफेक्ट्स है?
आम तौर पर व्हे प्रोटीन अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन, कुछ लोगों को इससे इंफ्लामेशन या डाइजेस्टिव समस्याएं हो सकती है। अगर आप लैक्टोज़ इनटॉलेरेंट हैं तो इसके प्रभाव को समझने के लिए थोड़ी मात्रा से इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
संदर्भ लिंक
व्हे प्रोटीन: पोषण तथ्य, स्वास्थ्य लाभ, दुष्प्रभाव, और बहुत कुछ
व्हे प्रोटीन और वज़न घटाने: लाभ और उपयोग कैसे करें | एच एंड बी
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.