Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

घर पर वज़न घटाने के लिए 8 बेस्ट फ़ूड और हेल्दी मील्स की रेसिपी!

calendar

24 Jan 2024

calendar

10 min

calendar

637 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

वेट लॉस के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जिसमे हार्ट डिसीज़, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी कुछ गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करना भी शामिल है। हालाँकि, कई आहार और व्यंजनों के अलावा, वज़न घटाने के लिए हमें एक स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। ये बात समझना अति आवश्यक है की स्थायी रूप से वज़न घटाने के लिए वर्कआउट और डाइट के साथ पोरशन कंट्रोल भी महत्वपूर्ण है।


कई अध्यननों के अनुसार फल, सब्ज़ियां, लीन प्रोटीन और होल ग्रेन जैसे खाद्य पदार्थों में न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो वेट लॉस प्रोसेस को इंड्यूज़ करती है। ये फल वेट लॉस प्रोसेस में एक कैटेलिस्ट का काम करते हैं। अपने आहार और जीवनशैली में छोटे, प्रबंधनीय परिवर्तन करके, आप अपने वज़न घटाने के लक्ष्यों को घर पर रहकर प्राप्त कर सकते हैं। 


अगर आप वज़न घटाने के लिए 8 सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों और स्वस्थ रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये ब्लॉग ज़रूर पढ़ें!

विषयसूची

  1. वेट लॉस के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ 

  2. वेट लॉस के लिए हेल्दी मील रेसिपी 

  3. निष्कर्ष 

  4. सामान्य प्रश्न

  5. संदर्भ लिंक 

 वेट लॉस के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ


वज़न घटाने के लिए कई हेल्दी डाइट फूड हैं, जो अहम भूमिका निभाते हैं। बेली फैट और वज़न घटाने के लिए उपयुक्त विकल्प: 

1. ओट्स 

लंबे समय तक अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, विशेष रूप से बीटा-ग्लूकॉन, जो आपके पेट में एक जेल बनाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। आधा कप सूखे ओट्स में लगभग 150 कैलोरी होती है।  इसका मतलब है कि आप अपने दैनिक कैलोरी लक्ष्य को पार किए बिना अच्छी मात्रा में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसे वज़न घटाने के लिए एक स्वस्थ आहार माना जाता है।


इतना ही नहीं यह कई न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और B विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। 

2. हरी सब्ज़ियां 

वज़न घटाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप अपने आहार में हरी सब्ज़ियाँ शामिल कर सकते हैं। इसमें सॉल्युबल और इनसॉल्युबल, दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन को धीमा करने में मदद करते हैं।


बेली फैट घटाने के लिए कुछ सर्वोत्तम खाद्य पदार्थ निम्नलिखित हैं:

3. बीन्स और दाल 

वेट लॉस के लिए अपने आहार में बीन्स शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हमें लंबे समय तक संतुष्ट रखने में मदद करते हैं। साथ ही, उनमें रेसिस्टेंट स्टार्च भी हो सकता है, जो हमारे वेट लॉस गोल्स के लिए फायदेमंद है। आप अपने आहार में बीन्स और फलियां शामिल कर सकते हैं:

  • काले सेम

  • राजमा

  • चने

4. सीड्स और नट्स 

जब वज़न कम करने की बात आती है, तो सीड्स और नट्स आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स स्वस्थ आवश्यक फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो आपकी भूख को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं जो हार्ट हेल्थ को मज़बूत बनाते हैं।

5. अंडे

अपनी वेट लॉस जर्नी में अंडा खाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कोलीन (choline) होता है, जो आपके शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही, अंडे में मौजूद प्रोटीन को डाइजेस्ट करना आपके शरीर के लिए कठिन होता है। ये आपके डाइजेशन प्रोसेस को धीमा बनाता है जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती है। नाश्ते में अंडे खाना आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है!

6. मछली

मछली में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, स्वस्थ फैट और अन्य महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इससे आप लंबे समय तक संतुष्ट महसूस करते हैं जिससे आपको वज़न नियंत्रण में मदद मिल सकती है। मछली में आयोडीन होता है जो थायराइड फ़ंक्शन और मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में रखने के लिए आवश्यक है।

7. फल

फल में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर होने के कारण ये आपको वज़न प्रबंधन में मदद करते हैं। 


फलों में उपस्थित फाइबर वज़न घटाने में मदद करते हैं और शुगर आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। जब भी संभव हो, विभिन्न रंगों के विभिन्न फलों का सेवन करना एक अच्छा विचार है।  

8. डेयरी प्रोडक्ट्स 

दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स वज़न प्रबंधन के लिए फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। दही और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आपके गट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि डेयरी उत्पाद मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज़ के विकास की संभावना को कम करते हैं। 

वेट लॉस के लिए हेल्दी मील रेसिपी

क्या वेट लॉस के लिए घर का बना खाना अच्छा है? वेट लॉस एक प्रक्रिया है जो खाद्य पदार्थों की मात्रा और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इस कारण अच्छे लाइफ स्टाइल के लिए कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के साथ पोरशन कंट्रोल भी आवश्यक है। 


यहां, हम ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए शीर्ष 3 स्वस्थ व्यंजनों के बारे में बात करेंगे-

1. हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: क्विनोआ डोसा

क्विनोआ ग्लूटेन इनटॉलेरेंस वाले लोगों के लिए उपयुक्त है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जिससे आपकी भूंख नियंत्रित रहती है जिससे अंततः वज़न घटाने में मदद मिलती है। क्विनोआ डोसा को आप अपने नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता हो सकती हैं:

सामग्री

मात्रा

क्विनोआ 

1 बाउल 

ओट्स 

½ कप

उड़द दाल 

½ कप

चना दाल 

½ कप

मेथी दाना 

½ चम्मच

अदरक

1 इंच

हरी मिर्च 

1-2 nos 

नमक

स्वादानुसार

एडिबले ऑयल 

डोसा बनाने के लिए

विधि:

  • क्विनोआ, ओट्स, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाना को धोकर कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें।

  • अदरक और हरी मिर्च के साथ आवश्यक मात्रा में पानी डालें और बारीक पीस लें।

  • बैटर के कंसंट्रेशन को देखें, आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालें और बैटर को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

  • एक नॉन-स्टिक पैन को अच्छी तरह गर्म करें, पैन में तेल की कुछ बूंदें डालें और पेपर टॉवल की मदद से तेल को पैन में फैलाएं। बैटर को पतली परत में फैला लें। 

  • डोसे को मध्यम आंच पर अच्छे से पकाएं और पक जाने पर इसे पैन से उतार लें। 

  • गरमागरम डोसे को लाल चटनी के साथ परोसें।

2. हेल्दी लंच रेसिपी: टोफू/ पनीर / एग भुर्जी 

टोफू/पनीर/अंडा भुर्जी आसान, सस्ता और प्रोटीन से भरपूर विकल्प है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। इस हेल्दी लंच रेसिपी को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता हो सकती है:


सामग्री

सामग्री

मात्रा

टोफू/पनीर

100 g

प्याज़ 

1, बारीक कटा हुआ 

अदरक लहसुन का पेस्ट

1 चम्मच

जीरा

½ छोटी चम्मच

हरी शिमला मिर्च

½ कटी हुई

टोमेटो प्यूरी 

1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर

1 चम्मच

हल्दी पाउडर

1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच

हरा धनिया, कटा हुआ

1 चम्मच

एडिबल ऑयल 

आवश्यकतानुसार 

नींबू का रस

स्वादानुसार

नमक

स्वादानुसार

पानी

1 कप 

विधि:

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक रोस्ट करें। 

  • उपरोक्त पैन में प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें, फिर शिमला मिर्च डालें और कुछ मिनट तक अच्छी तरह भूनें।

  • शिमला मिर्च पक जाने पर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और तेल अलग होने तक अच्छी तरह पकाएं। 

  • टमाटर की प्यूरी अच्छे से भुन जाने के बाद उसमें मसाले, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

  • इसमें क्रम्बल किया हुआ टोफू, पनीर, अंडे, नींबू का रस डाले और अच्छी तरह मिलाएं।

  • टोफू/पनीर/अंडा भुर्जी तैयार होने के बाद बाउल में निकाल कर परोसें और कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें। 

3. हेल्दी स्नैक रेसिपी: मिक्स वेजिटेबल चिक पी सलाद

ये डिश प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। वेगेटरिएंस के लिए यह एक अच्छा विकल्प है जिसे आसानी से रात के खाने में खाया जा सकता है। इस रेसिपी को आप लंच, स्नैक्स या नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं। 


सामग्री:

सामग्री

मात्रा

खीरा

½ कटा हुआ

टमाटर

½ कटा हुआ

शिमला मिर्च

½ कटा हुआ

प्याज़ 

½ कटा हुआ

चुकंदर

½ कटा हुआ

एवोकाडो 

½ कटा हुआ

अनार के सीड्स 

8-10 

रोस्टेड मूंगफली

8-10 

देसी चने, उबले हुए

1 छोटा कटोरा

ऑलिव ऑयल (ड्रेसिंग के लिए)

एक चम्मच 

नींबू का रस

एक चम्मच

चाट मसाला

1 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच

नमक

स्वादानुसार 

विधि

  • चने को 2 से 3 घंटे तक भिगोकर उबाल लें। 

  • एक कटोरे में चने, कटी हुई सब्ज़ियां, एवोकैडो और भुनी हुई मूंगफली मिलाएं और अनार के बीज डालें।

  • सलाद के ऊपर ऑलिव ऑयल और चाट मसाला छिड़के, फिर जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

  • आपका मिक्स वेजिटेबल चिक पी सलाद तैयार है। 

निष्कर्ष 

कई हेल्दी और टेस्टी व्यंजन विकल्प आपको आपके स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल करने और संतुलित लाइफ स्टाइल बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने आहार में मछली, लीन प्रोटीन, सब्ज़ियां, फल, नट्स और सीड्स जैसे विभिन्न विकल्पों को शामिल कर सकते हैं। 


सिर्फ स्वस्थ आहार ही नहीं, नियमित व्यायाम भी एक हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए महत्वपूर्ण है। इन स्वस्थ आदतों को अपनाकर आप एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आप हेल्दी ईटिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं और हेल्थ डाइट प्लान चाहते हैं, तो आप ToneOp के विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं!

सामान्य प्रश्न

1. वज़न घटाने के लिए कुछ आहार खाद्य पदार्थ क्या हैं?

वज़न घटाने को बढ़ावा देने के लिए, अपने आहार में लीन प्रोटीन (चिकन, मछली, टोफू), पत्तेदार सब्ज़ियां, होल ग्रेन और कम फैट वाले डेयरी को शामिल करने पर विचार करें। इसके अलावा मीठे स्नैक्स और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचें।


2. ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर के दौरान वेट लॉस के लिए कुछ टिप्स क्या हैं?

वज़न घटाने के लिए आप निम्नलिखित पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं:

  • ब्रेकफास्ट: पोहा, ओट्स, उपमा, बेसन चीला 

  • लंच: दही, सूप, स्मूदी, सलाद

  • डिनर: टोफू टिक्का मसाला, मूंग दाल खिचड़ी 


3. क्या शाकाहारी लोगों के लिए वेट लॉस के लिए कोई आसान मील हैं?

हाँ, शाकाहारी दाल स्टू, वेजिटेबल टोफू या चने का सलाद जैसे व्यंजन आज़मा सकते हैं। ये शाकाहारी विकल्प प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वज़न घटाने में सहायता करते हैं।


4. एक वीगन के लिए हेल्दी वेट लॉस रेसिपी क्या हो सकती है?

वीगन भुनी हुई सब्ज़ी क्विनोआ, ब्लैक बीन, सलाद, या दाल स्टू का आनंद ले सकते हैं। ये व्यंजन वज़न घटाने में सहायता करते हुए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

संदर्भ लिंक 

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.