Tricolour Foods: इस रिपब्लिक डे आज़माएँ ये 4 हेल्दी और टेस्टी ट्राई कलर डिश!



26 जनवरी वह दिन है जब भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक रिपब्लिक इंडिया बन गया। हर साल की तरह इस साल भी लोग इसे ज़ोरो शोरो से मनाने वाले हैं। इस साल भारत ने अपने गणतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं, तो क्यों न इसे अलग तरीके से मनाया जाए? इस देशभक्ति और उत्साह भरे दिन पर अपनी डाइट में शामिल करें कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई कलर फूड्स।
ये डिशेज़ न केवल आपके भोजन में देशभक्ति का स्पर्श जोड़ते हैं बल्कि भारतीय व्यंजनों को नई विविधता भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही ये व्यंजन आपकी हेल्थ काफी फायदेमंद हैं। आप इन व्यंजनों और कुछ शानदार रेसेपीज़ के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये ब्लॉग ज़रूर पढ़ें!
विषयसूची
1. ट्राई कलर फूड्स की रेसिपी
2. रिपब्लिक डे के लिए ट्राई कलर फूड्स
3. निष्कर्ष
4. सामान्य प्रश्न
5. संदर्भ लिंक
ट्राई कलर फूड्स की रेसिपी
क्या आप रिपब्लिक डे सबसे खास तरीके से मनाना चाहते हैं? खैर, जब किसी त्यौहार को मनाने की बात आती है, तो हम इंडियंस सबसे पहले अच्छे खाने की तलाश में रहते हैं। लेकिन इस साल, जैसा कि हम सब ने हेल्दी ईटिंग का रेज़ोल्यूशन लिया है, कुछ स्वस्थ रेसिपी के विकल्पों का होना आवश्यक है। तो, इस रिपब्लिक डे हेल्दी और टेस्टी ईटिंग को बनाएं रखने के लिए यहां कुछ ट्राई कलर फूड्स की रेसिपीज़ निम्नलिखित हैं-
1.ट्राई कलर सलाद
क्या आप हर दिन बोरिंग सलाद खाने से थक गए हैं? तो यहां मिनटों में ट्राई कलर सलाद तैयार करने का एक मज़ेदार और आसान तरीका बताया गया है।
विधि:
सबसे पहले बेबी कॉर्न को धो लें और इसे पानी में एक चुटकी नमक के साथ लगभग 5 मिनट तक उबालें।
अब इसमें से पानी निकाल कर अलग रख दें।
ब्रोकली और गाजर लें, अच्छी तरह से धो लें और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
ग्रीन लेयर के लिए,
एक पैन लें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें।
ब्रोकली को 5 मिनट तक रोस्ट करें, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें।
वाइट लेयर के लिए
एक दूसरा पैन लें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें।
बेबी कॉर्न डालें और लगभग 1 मिनट तक रोस्ट करें, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें।
ऑरेंज लेयर के लिए
एक पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें।
कटी हुई गाजर डालें और एक मिनट तक रोस्ट करें, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें।
अब, इन 3 लेयर्स को एक प्लेट पर तिरंगे के अनुसार व्यवस्थित करें।
2. ट्राई कलर डोसा
क्या आपको भी डोसा पसंद है? खैर, यह सबसे पसंदीदा ट्राई कलर फूड्स में से एक है जिसे आप घर पर अपने परिवार और दोस्तों के लिए आज़मा सकते हैं।
सामग्री
निर्देश
ट्राई कलर डोसा बनाने के लिए डोसा बैटर को 3 अलग-अलग कपों में बांट लें।
सफेद बैटर के लिए 1 कप अलग रख लें।
ऑरेंज कलर का घोल तैयार करने के लिए टमाटर और लाल मिर्च को मिलाकर प्यूरी बना लें और बैटर में मिलाएं।
हरा बैटर बनाने के लिए बेटर में हरा धनिया और हरी मिर्च पीस कर मिला लें।
अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा पानी छिड़कें और बैटर को गोल आकार में फैला दें।
तिरंगे बैटर से एक-एक करके 3 डोसे बना लें।
आपका हेल्दी और टेस्टी ट्राई कलर डोसा तैयार है।
एक प्लेट में तिरंगे की तरह तीनो डोसे को सजाएं और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
3.ट्राई कलर ढोकला
आप गुजरात की इस मशहूर डिश को तिरंगे के रंग में बनाकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं। यह आसान और हेल्दी ढोकला रेसिपी आपके ट्राई कलर फूड्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
सामग्री
निर्देश
एक बाउल में दही और सूजी को मिला लें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
सूजी के मिश्रण को 3 भागों में बाँट लें, पालक और गाजर की प्यूरी को 2 अलग-अलग कटोरे में मिला लें।
इसे परफेक्ट ढोकला बैटर बनाने के लिए इसमें पानी मिलाएं और सही कंसंट्रेशन बनाए रखें।
एक स्टीमर लें और उसे ऑलिव ऑयल से ग्रीस कर लें।
अब, 3 अलग-अलग परतों को एक-एक करके लगभग 5 मिनट तक भाप में पकाएं।
अंत में राई, करी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, पानी, नमक और चीनी को गर्म करके तड़का तैयार करें।
तड़के को अपने ट्राई कलर ढोकले के ऊपर डालें और गरमा गरम परोसें!
4. ट्राई कलर इडली
यह ट्राई कलर इडली न केवल आपके रिपब्लिक डे मेन्यू के लिए एक स्वस्थ विकल्प है, बल्कि यह बहुत हल्की और तैयार करने में आसान रेसिपी भी है। चावल और दाल आपको प्रोटीन प्रदान कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद सब्ज़ियां आपके शरीर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करती है।
सामग्री:
निर्देश
चावल और दाल को अलग-अलग कटोरे में लगभग 6-8 घंटे के लिए भिगो दें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
बैटर में स्वादानुसार नमक डालें और रात भर छोड़ दें।
एक स्टीमर में पानी उबालें और इडली के सांचे में तेल लगाएं।
इडली बैटर को तीन भागों में बांट लें।
बैटर के एक भाग में गाजर की प्यूरी और दूसरे भाग में पालक की प्यूरी मिलाकर अच्छे से मिला लें।
पहले नारंगी रंग के बैटर को गोल सांचे में रखें, उसके बाद सफेद बैटर और अंत में हरे बैटर को डालें, बैटर की धारियां बना लें। वैकल्पिक रूप से, आप अलग-अलग रंग की इडली अलग से बना सकते हैं।
10-15 मिनट तक या पक जाने तक भाप में पकाएं।
इसे थोड़ा ठंडा होने दें और इडली को सांचे से निकाल लें।
प्लेट में सजाकर सांभर और चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
रिपब्लिक डे के लिए ट्राई कलर फूड्स
अगर आप किसी भी त्योहार को अधिक मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो इसका सबसे बेहतर तरीका अच्छा और स्वादिष्ट व्यंजन खाना है। लेकिन, इस कारण हम खुद के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। यहाँ निम्नलिखित कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई कलर फूड्स हैं जो आप इस रिपब्लिक डे अपना सकते हैं!
1. ट्राई कलर पोहा
पोहा हर भारतीय घर का मुख्य नाश्ता है। ऐसा कहा जाता है कि पोहा हार्ट डिसीज़, कैंसर और डाइजेस्टिव समस्यांओं को कम और नियंत्रित करने में मदद करता है। आप इस रिपब्लिक डे ट्राई कलर पोहा बना सकते हैं। आप इसे हरा रंग देने के लिए पालक, केसरिया रंग लाने के लिए गाजर और सफेद रंग लाने के लिए बिना हल्दी के पोहा बना सकते हैं। पोहा पचाने में आसान होता है और साथ ही आपके होलिस्टिक हेल्थ के लिया अच्छा होता है।
2. ट्राई कलर कोकोनट पुडिंग
आप एक पुडिंग को आसानी से हेल्दी बना सकते हैं। ट्राई कलर पुडिंग बनाने के लिए आप कोकोनट मिल्क में ऑरेंज के लिए कोई नारंगी फल जैसे खरबूज, आम, पपिता, ग्रीन के लिए कोई हरा फल जैसे कीवी और वाइट के लिए वाइट चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3.ट्राई कलर सैंडविच
नाश्ते में सैंडविच किसे पसंद नहीं है? बच्चे और घर के सभी लोग रिपब्लिक डे के दिन टेलीविज़न पर परेड देखते हुए ट्राई कलर सैंडविच सबसे ज़्यादा एन्जॉय करेंगे। सैंडविच को ट्राई कलर बनाने के लिए इसमें गाजर, टमाटर, पनीर और पत्ता गोभी के लेयर्स बनाएं।
निष्कर्ष
हर किसी के पास अपने देश के प्रति प्यार दिखाने का एक तरीका होता है। इसलिए ब्लॉग में रिपब्लिक डे के लिए हेल्दी ट्राई कलर फूड्स के बारे में बात की गई है जिन्हें आप रिपब्लिक डे पर आज़मा सकते हैं।
इन व्यंजनों को बनाना बहुत आसान है और साथ ही इसमें कोई फ़ूड कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। साधारण पोहे से लेकर पुडिंग जैसी मिठाई तक, प्रत्येक व्यंजन बहुत हेल्दी और क्रिएटिव तरीके से बनाया जाता है। इस रिपब्लिक डे को इन व्यंजनों के साथ बनाएं और अपने परिवार को स्वस्थ और खुशहाल बनाएं!
सामान्य प्रश्न
1. रिपब्लिक डे पर बनाने के लिए सबसे अच्छे ट्राई कलर फूड्स कौन से हैं?
आप रिपब्लिक डे पर अपनी पसंद के किसी भी व्यंजन को ट्राई कलर फूड्स के रूप में अनुकूलित कर सकते हैं। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ निम्नलिखित हैं:
ट्राई कलर स्पिनच टोमेटो राइस
ट्राई कलर डोनट्स
ट्राई कलर ढोकला
ट्राई कलर पोहा
2. क्या ट्राई कलर फूड्स पौष्टिक होते हैं?
हाँ, ये ट्राई कलर फूड्स अत्यंत हेल्दी और टेस्टी हैं, और इन्हें 3 रंगों के लिए सब्ज़ियों और फलों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें किसी भी फ़ूड कलर का उपयोग नहीं किया जाता।
3. क्या हम किसी खाद्य पदार्थ को ट्राई कलर के रूप में बना सकते हैं?
हां, आप हरे रंग के लिए पालक, केसरी रंग के लिए गाजर और सफेद रंग देने के लिए दूध या गेहूं के आटे जैसी नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मिलाकर रिपब्लिक डे पर किसी भी आसान रेसिपी को तिरंगे के रूप में अनुकूलित कर सकते हैं।
4. ट्राई कलर फूड्स के पोषण मूल्य क्या है?
ग्रीन और ऑरेंज कलर के फल और सब्ज़ियां जैसे गाजर और पालक में मौजूद बीटा और अल्फा-कैरोटीन शरीर द्वारा विटामिन A में परिवर्तित हो जाते हैं। विटामिन A इम्यून सिस्टम का समर्थन करने, हड्डियों को मज़बूत बनाए रखने और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
संदर्भ लिंक
https://possible.in/3-easy-tricolor-recipes-republic-day-insight-dining-mess-soldiers.html
https://www.usda.gov/media/blog/2020/08/03/cook-healthy-home-nutritiongovs-new-recipe-page
https://medlineplus.gov/recipes/
ToneOp क्या है?
ToneOp एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है। यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।
Leave a Comment
Related Blogs
Explore By Categories
What's holding you back from reaching your health goals?
Connect with our health experts and get free assistance.







