Download Our App

App StorePlay Store

Follow Us

icon
icon
icon
icon
icon
Connect
plusIcon
Free

World Cancer Day 2024: जानें कैंसर के प्रकार, कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Profile Picture

Written by:

Akriti Tiwary

calendar

Published on: 01 Feb 2024

calendar

10 min

calendar

588 Views

Share On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
Blogs Image

Follow Us On:

social Icon
social Icon
social Icon
social Icon
social Icon

हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और कैंसर का कारण बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं, तब भी आपको कैंसर का खतरा है? कैंसर एक घातक बीमारी है जो शरीर में सेल्स के अनियंत्रित विकास और म्यूटेशन से ट्यूमर का निर्माण करती है।


वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day 2024) हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है ताकि लोग कैंसर के पहचान और इलाज के बारे में जागरूक हो सकें। 2024 में, "Close the Care Gap" के विषय के साथ, यह दिन दुनियाभर में मौजूद कैंसर केयर के बारे में जागरूक करने का उद्देश्य रखता है। इस ब्लॉग में आपको कैंसर के कारण, लक्षण, प्रकार, और कैंसर रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई है। अधिक जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें!

मुख्य हाइलाइट्स 

  • दुनिया भर में कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। हर साल लगभग 9.6 मिलियन मृत्यु कैंसर के कारण होती है।  

  • लगभग 5% से 12% तक सभी कैंसर केसेज़ जेनेटिक म्यूटेशन के कारण होते हैँ जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते। 

  • 22% कैंसर से मृत्यु का कारण तम्बाकू के सेवन होने वाला कैंसर है। 

  • कैंसर के कुछ सामान्य प्रकार हैं: ब्रेस्ट, लंग्स, स्किन, सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर।

  • कैंसर के उपचार के सबसे आम विकल्प सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, और टारगेट थेरेपी है।

विषयसूची

  1. कैंसर के 5 सबसे आम प्रकार क्या हैं?

  2. कैंसर के लक्षण 

  3. कैंसर के शीर्ष 10 कारण 

  4. कैंसर से बचाव के 4 तरीके

  5. निष्कर्ष 

  6. सामान्य प्रश्न

  7. संदर्भ लिंक 

कैंसर के 5 सबसे आम प्रकार क्या हैं?


सामान्य कैंसर के प्रकारों में निम्नलिखित शामिल हैं:

1.ब्रेस्ट कैंसर

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, यह कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है जिसके परिणामस्वरूप 2020 में वैश्विक स्तर पर लगभग 685,000 मृत्यु हुईं। यह ब्रेस्ट सेल्स की असामान्य और निरंतर वृद्धि के कारण होता है जिसके परिणामस्वरूप अंदर ट्यूमर का गठन हो जाता है। अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाता है, तो यह पूरे शरीर में फैल सकता है और घातक हो सकता है।


आप ब्रेस्ट के आकार में आए परिवर्तन के आधार पर इसकी जांच कर सकते हैं।  

2. स्किन कैंसर

यह एक प्रकार का कैंसर है जो स्किन के सेल्स को प्रभावित करता है। व्यक्तियों को तीन प्रकार के स्किन कैंसर का सामना करना पड़ सकता है: बेसल सेल कार्सिनोमा (basal cell carcinoma), मेलेनोमा (melanoma) और स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (squamous cell carcinoma)। इसका मुख्य कारण UV रेज़ या सूरज के संपर्क में आना है। अपनी सुरक्षा के लिए UV रेडिएशन के संपर्क से बचें। इसके अलावा, किसी भी असामान्य परिवर्तन के लिए नियमित रूप से अपनी स्किन की जांच कराना एक प्लस पॉइंट है जो कैंसर का जल्द पता लगाने में मदद करता है।

3. लंग्स कैंसर

लंग कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जब सेल्स लंग्स में अनियंत्रित रूप से बढ़ते रहते हैं। लंग कैंसर के लक्षणों में शामिल हैं: लगातार खांसी, सीने में दर्द, और सांस की कमी। अन्य लक्षणों में खून की खांसी, थकान, और बार-बार होने वाले लंग्स इन्फेक्शन भी शामिल है। 


गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए समय पर मेडिकल हेल्प लेना महत्वपूर्ण है। इसके कुछ लक्षण हल्के हो सकते हैं और उन्हें आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता है, जिससे बीमारी को पहचानने में देरी हो सकती है।  

4. सर्वाइकल कैंसर

यह महिलाओं में सामान्य कैंसर है जो सर्विक्स (cervix) को प्रभावित करता है। इसका कारण हाई-रिस्क ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) है, जो सेक्शुअल संपर्क के माध्यम से फेल सकता है। हालांकि अधिकांश HPV इन्फेक्शन बिना किसी लक्षण के समाप्त हो जाते हैं, जबकि स्थायी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है।


हालांकि, सर्वाइकल कैंसर को HPV वैक्सीन के माध्यम से रोका जा सकता है। अगर सही समय पर निदान करके ये पहले ही चरण में पता चल जाये तो सर्वाइकल कैंसर का इलाज कुछ हद तक संभव हो जाता है। 

5. प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट ग्लैंड स्पर्म के नरिशमेंट और ट्रांसपोर्टेशन के लिए आवश्यक सेमिनल फ्लूइड (seminal fluid) का उत्पादन करती है। कभी-कभी, उम्र बढ़ने या टेस्टिकल सेल्स में असामान्य परिवर्तनों के कारण प्रोस्टेट का विस्तार हो सकता है, जिससे कैंसर हो सकता है। कुछ प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे बढ़ते हैं और ग्लैंड में ही रहते हैं, जबकि अन्य तेज़ी से फैल सकते हैं।


सफल उपचार के लिए जल्द ही इसका पता लगाना महत्वपूर्ण है। साथ ही, व्यायाम करना और पौष्टिक आहार लेना कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा, शारीरिक दर्द के कारण फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर युक्त आहार और ऑयली खाद्यों से बचना आवश्यक है।

कैंसर के लक्षण 

कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, लक्षण शरीर के प्रभावित हिस्से पर निर्भर करते हैं। कैंसर के कुछ सबसे आम लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • थकान

  • गांठ बनना या गाढ़ा होने का क्षेत्र जिसे स्किन के नीचे महसूस किया जा सकता है

  • अचानक वज़न घटना या बढ़ना

  • गट हेल्थ या ब्लैडर की आदतों में परिवर्तन

  • लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होना

  • निगलने में कठिनाई

  • अपच या बेचैनी 

  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

  • बुखार या रात को पसीना आना

  • ब्लीडिंग 

कैंसर के शीर्ष 10 कारण 

कैंसर अचानक प्रकट नहीं होता है और ऐसे कई कारक हैं जो विभिन्न कैंसर के विकास में योगदान करते हैं। उनमें से कुछ हैं

जोखिम कारक 

विवरण 

कैंसर के प्रकार

रोकथाम के तरीके 

जेनेटिक्स 

इनहेरिटेड जीन 

ब्रेस्ट, कोलन

अगर आपके परिवार में कैंसर का इतिहास है, तो डॉक्टर की सलाह से नियमित जांचे करवाते रहें

तंबाकू

हानिकारक कैंसर पैदा करने वाले कार्सिनोजेंस 

लंग्स, गला, मुंह, और कई अन्य

डॉक्टर की मदद से तंबाकू छोड़ने पर विचार करें। 

डाइट 

हाई प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट,  शक्कर, और ट्रांस फैट

कोलोन, पेट

संतुलित आहार लें जिसमें फल, सब्ज़ियां, कम फैट वाले प्रोटीन और होल ग्रेन शामिल हों। 

व्यायाम की कमी

मोटापे से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

ब्रेस्ट, कोलन और यूट्रस 

इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने और सूजन कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। 

अल्कोहल 

इसके ज़्यादा सेवन से सेल्स डैमेज हो सकते हैं। 

विभिन्न प्रकार

शराब का सेवन प्रतिदिन एक ड्रिंक से ज़्यादा न करें। 

रेडिएशन 

सेल्स को बहुत ज़्यादा नुकसान पंहुचा सकता है। 

लंग्स, ब्रेस्ट, लिवर

सनस्क्रीन लगाकर सूरज की रोशनी से बचें और रेडॉन गैस के संपर्क में आने से बचें। 

एयर पॉल्यूशन 

विभिन्न कैंसर से जुड़ा हुआ

लंग्स, ब्रेस्ट, लिवर

कम वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहें। 

इन्फेक्शन 

कुछ इन्फेक्शन्स से खतरा बढ़ सकता है

लिवर (हेपेटाइटिस B और C), सर्वाइकल/वैजाइनल (HPV)

HPV और हेपेटाइटिस B के खिलाफ वैक्सीन लगवाएं। 

हाउस होल्ड केमिकल्स  

बेंजीन, एस्बेस्टस, आर्सेनिक, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स 

विभिन्न प्रकार

प्राकृतिक क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग करें और सफाई के बाद अपने घर का वेंटिलेशन करें। 

उम्र

सेल्स में बदलाव होने की संभावना बढ़ जाती है

अलग-अलग

जोखिम कम करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली चुनें। 

कैंसर से बचाव के 4 तरीके 

कैंसर तब होता है जब हमारे शरीर में सेल्स असामान्य तरीके से लगातार बढ़ते रहते हैं और इससे क्लॉट्स का गठन होता है। यह लिम्फेटिक सिस्टम के माध्यम से अन्य भागों में फेल सकता है, जिससे क्लॉट्स, ब्लीडिंग, खांसी, वज़न कम होना और मल त्याग में परिवर्तन हो सकता है।


कैंसर से बचाव के सभी तरीकों को जानना महत्वपूर्ण है ताकि आप इस घातक बीमारी से सुरक्षित रह सकें। कैंसर की रोकथाम के कुछ संभावित तरीके निम्नलिखित हैं:

1.धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचें 

धूम्रपान हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे लंग्स, मुंह, गले, वॉयस बॉक्स, पैंक्रीयाज़, ब्लैडर, यूटेरस और किडनी में कैंसर का कारण बन सकता है। दरअसल, सिगरेट के धुएं में 70 नॉन कार्सिनोजन होते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। ये केमिकल सेल्स के DNA को नुकसान पहुंचाते हैं या सेल्स में म्यूटेशन का कारण बनते हैं।


तम्बाकू हमारे जीन के काम करने के तरीके को भी बदल सकता है, जिससे ट्यूमर के विकास को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने के लिए धूम्रपान से दूर रहना और तंबाकू का सेवन सीमित करना महत्वपूर्ण है।

2. वज़न घटाने पर फोकस करें 

क्या आप जानते हैं कि मोटापा न केवल डायबिटीज़ में योगदान देता है बल्कि कैंसर के प्रमुख कारकों में से एक हो सकता है? मोटापा ब्रेस्ट, कोलन, किडनी, पैंक्रीयाज़, यूटेरस, प्रोस्टेट और लिवर के कैंसर में योगदान देता है। मोटापे से ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा और कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। 


इसलिए, हमें वज़न प्रबंधन की आवश्यकता को समझना चाहिए और स्वस्थ लाइफ स्टाइल के लिए कई फिटनेस प्लान्स का पालन करना शुरू करना चाहिए। इसे पाने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए और स्वस्थ भोजन खाना चाहिए।

3. अपनी स्किन को UV रेज़ से बचाएं

स्किन कैंसर असामान्य सेल्स ग्रोथ और म्युटेशन के कारण होता है। सेल्स में म्यूटेशन की वजह से ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है और वह कैंसर का रूप ले सकता है। स्किन कैंसर के दो मुख्य कारण हैं, सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणें और यूवी टैनिंग बेड का अधिक इस्तेमाल। स्किन कैंसर के कुछ लक्षण में आपको त्वचा पर किसी नए स्पॉट का बनना, किसी पुराने स्पॉट के आकार या रंग में बदलाव होना, एक जगह पर खुजली या दर्द होना, ठीक न होने वाला घाव, जिससे खून निकलता है या पपड़ी बन जाती है आदि शामिल हैं।  इसे रोकने के लिए, आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं  जैसे  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे की धूप में बाहर जाने से बचना, टैनिंग बेड का कम इस्तेमाल करना साथ ही ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करना शामिल है। 

4.  हेल्दी डाइट फॉलो करें 

स्वस्थ भोजन खाना हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है जो हमारे होलिस्टिक हेल्थ के लिए आवश्यक है। इतना ही नहीं, ये कैंसर सेल्स की वृद्धि को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


कैंसर के खतरे को कम करने के लिए, किसी को अपने कैलोरी सेवन को सीमित करना चाहिए, ज़्यादातर वेजीटेरियन खाना चाहिए, और एनिमल प्रोडक्ट, सोडियम और कैल्शियम का सेवन कम करना चाहिए। फोलेट युक्त दैनिक मल्टीविटामिन लेने से कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है।

निष्कर्ष  

कैंसर एक घातक बीमारी है और इंटरनेशनल लेवल पर लगभग 9.6 मिलियन लोगों की मौत का कारण बनती है। विभिन्न प्रकार के कैंसर से शरीर के विभिन्न अंगों जैसे ब्रेस्ट, लंग्स, यूटेरस, प्रोस्टेट और स्किन को पहुंचते हैं। इसलिए, विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों को समझना आवश्यक है। जीवित रहने की संभावनाओं को बेहतर बनाने और बीमारी के प्रबंधन के लिए इसका तुरंत इलाज आवश्यक है।


इसके अलावा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है, जैसे वज़न प्रबंधन पर ध्यान देना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, स्मोकिंग और अत्यधिक शराब के सेवन से बचना और नियमित चिकित्सा जांच करवाना। जोखिमों के बारे में जागरूक होकर और उन्हें कम करने के लिए कदम उठाकर, हम कैंसर को रोकने और अपने और दूसरों के होलिस्टिक हेल्थ में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

1. स्किन कैंसर के रोकथाम के उपाय क्या हो सकते हैं?

स्किन कैंसर से बचाव के कुछ सर्वोत्तम उपाय निम्नलिखित हैं:

  • नियमित रूप से हाई-SPF सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

  • सुरक्षात्मक कपड़े, टोपी और धूप का चश्मा पहनें।

  • धूप में निकलने से बचें, खासकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच।

  • ऐसे धूप के चश्मे का उपयोग करें जो UVA और UVB किरणों को रोकते हैं।

  • स्किन के स्वास्थ्य के लिए हाइड्रेटेड रहें।

.

2. ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें?

आप निम्नलिखित ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के उपाय अपना सकते हैं:

  • शीघ्र पता लगाने के लिए नियमित मैमोग्राम करवायें।

  • शराब का सेवन सीमित करें। 

  • स्वस्थ वज़न बनाए रखें। 

  • हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से बचें।


3. लंग्स कैंसर से बचाव के तरीके क्या हैं?

लंग्स कैंसर के रोकथाम के पांच उपाय हैं:

  • स्मोकिंग सहित तम्बाकू उत्पादों से बचें।

  • रेडॉन के लिए घरों का परीक्षण करें और यदि स्तर अधिक है तो उसे कम करें।

  • कार्यस्थल पर इंडस्ट्रियल केमिकल्स जैसे कार्सिनोजेन्स से बचाव करें।

  • स्वस्थ जीवन शैली का पालन करें।  

  • वायु प्रदूषित क्षेत्रों से बचें।  


4. क्या सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है?

हाँ, अच्छी आदतों का पालन करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के कुछ और उपाय हैं:

  • शीघ्र पता लगाने के लिए नियमित पैप स्मीयर प्राप्त करें।

  • HPV वैक्सीन लगवाएं। 

  • स्मोकिंग छोड़े, क्योंकि यह बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।

संदर्भ लिंक 

ToneOp क्या है?

ToneOp  एक हेल्थ एवं फिटनेस एप है जो आपको आपके हेल्थ गोल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बनाये गए हेल्थ प्लान्स प्रदान करता है।  यहाँ 3 कोच सपोर्ट के साथ-साथ आप अनलिमिटेड एक्सपर्ट कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। वेट लॉस, मेडिकल कंडीशन, डिटॉक्स और फेस योगा प्लान की एक श्रृंखला के साथ, ऐप प्रीमियम स्वास्थ्य ट्रैकर, रेसिपी और स्वास्थ्य सम्बन्धी ब्लॉग भी प्रदान करता है। अनुकूलित आहार, फिटनेस, प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्लान प्राप्त करें और ToneOp के साथ खुद को बदलें।

Leave a Comment



Related Blogs

vertical svg

What's holding you back from reaching your health goals?

Connect with our health experts and get free assistance.

Get In Touch With Us!

logologologo

Address: ToneOp, Bansal Tech Professionals Private Limited, 3rd Floor, Tawa Complex, Bittan Market E-5, Arera Colony, Bhopal Madhya Pradesh, 462016

©ToneOp 2025 - All rights reserved.